होम / ऐड वर्ल्ड / ASCI ने जताई उम्मीद, भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ काफी कारगर होगा सरकार का ये कदम

ASCI ने जताई उम्मीद, भ्रामक विज्ञापनों के खिलाफ काफी कारगर होगा सरकार का ये कदम

विज्ञापनों की प्रमाणिकता की जांच करने वाली संस्था 'ऐडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 का स्वागत किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

विज्ञापनों की प्रमाणिकता की जांच करने वाली संस्था 'ऐडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' (ASCI) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019 (Consumer Protection Act 2019) का स्वागत किया है। यह अधिनियम 20 जुलाई से लागू होगा और उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 की जगह लेगा।

ASCI ने उम्मीद जताई है कि नए अधिनियम से भ्रामक विज्ञापनों पर महत्वपूर्ण असर पड़ेगा, जो दिनों काफी छाये हुए हैं। ASCI ने कहा कि इसकी भूमिका सरकार की पूरक होगी और जिम्मेदार विज्ञापनों को बढ़ावा देने में मदद करेगी।   

'ऐडवर्टाइजिंग स्‍टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया' के चेयरमैन रोहित गुप्ता का कहना है, ’20 जुलाई 2020 से अस्तित्व में आने वाले कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट का ASCI स्वागत करती है। विज्ञापन के स्व-नियामक निकाय के रूप में हमारे प्रयास, उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए भी हैं। हमें उम्मीद है कि इस एक्ट से भ्रामक विज्ञापनों के नियंत्रण की दिशा में काफी प्रभाव पड़ेगा।’

इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा, ‘प्रिंट और टीवी पर निगरानी के अलावा हम जल्द ही डिजिटल मीडिया पर दिखने वाले संभावित भ्रामक विज्ञापनों की निगरानी शुरू करेंगे।’ बता दें कि इस अधिनियम के अधिकांश प्रावधान 20 जुलाई से प्रभावी होंगे। इस नए अधिनियम के तहत कंज्यूमर्स अपनी शिकायतों को उस जिला अथवा राज्य उपभोक्ता आयुक्त के यहां दर्ज करा सकते हैं, जहां वे रहते हैं, बजाय इसके कि जहां से उन्होंने उपरोक्त प्रॉडक्ट/सर्विस खरीदा था।  

इस अधिनियम के प्रावधानों से उपभोक्ताओं को घटिया उत्पाद बेचने के लिए निर्माताओं, विक्रेताओं या वितरकों को अदालत में ले जाने का अधिकार होगा। यह अधिनियम उपभोक्ताओं को नकली या मिलावटी उत्पाद के मुआवजे के लिए फाइल करने की भी अनुमति देता है।


टैग्स एडवर्टाइजिंग स्टैंडर्ड्स काउंसिल ऑफ इंडिया एएससीआई रोहित गुप्ता कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट 2019 उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 2019
सम्बंधित खबरें

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

4 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

5 days ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

6 days ago

हैप्पी बर्थडे लारा बलसारा: ऐडवर्टाइजिंग जगत की मजबूत शख्सियत व प्रेरणादायक लीडर हैं आप

आज विज्ञापन और मीडिया जगत की जानी-मानी हस्ती लारा बलसारा वाजिफदार अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर पूरी इंडस्ट्री उन्हें शुभकामनाएं दे रही है

1 week ago

NDTV से शिल्पा शेट्टी व विवेक मक्कड़ जल्द लेंगे विदाई

NDTV से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी और विवेक मक्कड़ कंपनी छोड़ रहे हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

18 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

10 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago