होम / ऐड वर्ल्ड / जानिए, विज्ञापनों के लिहाज से कैसे रहे पिछले दो महीने

जानिए, विज्ञापनों के लिहाज से कैसे रहे पिछले दो महीने

पिछले साल जुलाई से अगस्त के बीच की अवधि के मुकाबले इस साल इसी अवधि में विज्ञापनों में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

पिछले साल जुलाई से अगस्त के बीच की अवधि के मुकाबले इस साल इसी अवधि में विज्ञापनों (Advertising volumes) में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। ‘टैम एडेक्स’ (Tam AdEx) के डाटा के अनुसार, यदि टीवी की बात करें तो इसी अवधि के दौरान इसे मिलने वाले विज्ञापनों में 11 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल जुलाई-अगस्त के मुकाबले इस साल इसी अवधि में 20 से ज्यादा नई कैटेगरी और 1800 से ज्यादा नए एडवर्टाइजर्स सामने आए हैं।    

टीवी पर 370 से ज्यादा कैटेगरीज में 3000 से ज्यादा एडवर्टाइजर्स और 4600 से ज्यादा ब्रैंड्स देखे गए हैं। दैनिक आधार (daily basis) पर विज्ञापनों की संख्या (ad volumes) की बात करें तो अगस्त 2020 में पिछले महीने के मुकाबले इनमें पांच प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी हुई है। इन डाटा से यह भी पता चलता है कि पिछले छह हफ्तों के दौरान विज्ञापनों की संख्या में स्थिरता आई है और 27वें हफ्ते की तुलना में 35वें हफ्ते में 16 प्रतिशत बढ़ोतरी देखी गई है।

इन डाटा के अनुसार, सेक्टर्स को देखें तो पर्सनल केयर/पर्सनल हाइजीन 21 प्रतिशत शेयर के साथ ऐड वॉल्यूम के मामले में टॉप पर हैं और इसके बाद फूड एंड बेवरेज (F&B) का नंबर है। टॉप10 कैटेगरीज में एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर का बोलबाला रहा है। ऐड वॉल्यूम के मामले में टॉप10 एडवर्टाइजर्स का टीवी में शेयर करीब 50 प्रतिशत है। इसमें HUL का अकेले 22 प्रतिशत और Reckitt का 10 प्रतिशत शेयर है।

नए एडवर्टाइजर्स की लिस्ट में Facebook Inc पहले नंबर पर है। top 10 growing Advertisers में ऐड वॉल्यूम में सबसे ज्यादा तीन गुना ग्रोथ कार कैटेगरी में देखी गई है। इसके बाद चॉकलेट्स का नंबर है। कोका कोला इंडिया के ऐड वॉल्यूम में भारी उछाल देखा गया है। ऐड वॉल्यूम के मामले में सबसे आगे न्यूज जॉनर (31%) है। इसके बाद जनरल एंटरटेनमेंट चैनल्स (27%) और फिर मूवीज जॉनर (25%) है।


टैग्स टीवी विज्ञापन एचयूएल टैम एडेक्स टैम विज्ञापन खर्च
सम्बंधित खबरें

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

1 day ago

PMAR 2026 की झलक: 1.55 लाख करोड़ के विज्ञापन बाजार में डिजिटल का 60% दबदबा

मेडिसन वर्ल्ड (Madison World) ने प्रतिष्ठित मैगजीन 'पिच' (Pitch) और एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप के साथ मिलकर पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 की एक झलक पेश की।

6 days ago

ऐड मार्केट की दिशा तय करेगी 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट', 24 फरवरी को होगा अनावरण

विज्ञापन जगत की सबसे चर्चित और भरोसेमंद रिपोर्ट 'पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट' (Pitch Madison Advertising Report) का 24वां एडिशन 24 फरवरी, मंगलवार को मुंबई में लॉन्च होने जा रहा है।

1 week ago

भारत-पाक टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले से ठीक पहले विज्ञापन दरों में दिखा अचानक उछाल

रविवार को खेले गए भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले ने सिर्फ मैदान पर ही नहीं, विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

20 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

20 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

20 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

21 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago