होम / एडमिशन-जॉब्स / बढ़िया लेखन पर अब कुछ इस तरह मिलेगा वित्तीय सम्मान...

बढ़िया लेखन पर अब कुछ इस तरह मिलेगा वित्तीय सम्मान...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्यूज कंटेंट प्लेटफॉर्म ‘यूसी न्यूज’ ने लेखकों, ब्लॉगर्स और स्व-प्रकाशकों के लिए अपने वी-मीडिया प्रोग्राम के तहत एक मौद्रिक मुआवजा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 5 जनवरी, 2016 से निर्धारित जरूरतें पूरी करने वाले सभी कंटेंट प्रदाताओं को उ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

न्यूज कंटेंट प्लेटफॉर्म ‘यूसी न्यूज’ ने लेखकों, ब्लॉगर्स और स्व-प्रकाशकों के लिए अपने वी-मीडिया प्रोग्राम के तहत एक मौद्रिक मुआवजा योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 5 जनवरी, 2016 से निर्धारित जरूरतें पूरी करने वाले सभी कंटेंट प्रदाताओं को उनके ब्लॉग-पोस्ट के लिए वाणिज्यिक पुरस्कार (commercial rewards) दिया जाएगा।

यहां बता दें कि ‘यूसी न्यूज’ का संचालन अलीबाबा मोबाइल बिजनेस ग्रुप की कंपनी यूसीवेब करती है। यूसीवेब का वी-मीडिया प्रोग्राम स्व-प्रकाशकों और प्रमुख ओपिनियन लीडर्स के लिए एक साझा मंच है और इसका लक्ष्य यूजर्स को नियमित और खास दोनों तरह के कंटेंट का मिश्रण उपलब्ध कराना है। यह अन्य देशों में काफी सफल रहा है और इसका उद्देश्य सेलेब्रिटी, ब्लॉगर्स, प्रभावशाली लोगों या एक आम आदमी के विचारों को एक एकल मंच पर लाना है।

इस मौद्रिक योजना की घोषणा करते हुए अलीबाबा मोबाइल बिजनेस ग्रुप के महाप्रबंधक (विदेश कारोबार) केनी ये ने कहा, ‘सूचना के बढ़ते उपभोग के साथ ब्लॉग पोस्ट, स्वतंत्र लेखों, तस्वीरों, विडियोलॉग्स, छोटे विडियो कंटेंट सहित गैर पारंपरिक न्यूज फीड्स जैसी चीजें सफल रहीं हैं। अब स्व-प्रकाशकों और प्रमुख वैचारिक नेताओं की ओर से पेश कंटेंट की पठनीयता पहले के मुकाबले कहीं अधिक बढ़ी है। इस कदम से हमें यूसी न्यूज पर अनूठे कंटेंट की पेशकश करने में मदद मिलेगी और हम एक कंटेंट वितरण प्लेटफॉर्म के तौर पर अपनी भूमिका और सुदृढ़ कर सकेंगे।’

प्रख्यात लेखक चेतन भगत जो इस प्रोग्राम का हिस्सा भी थे, ने कहा, ‘मैं वी-मीडिया प्रोग्राम का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। यह उस हर व्यक्ति के लिए एक अनूठी पहल है जो वेबसाइट पर अपनी रचनाएं प्रकाशित करना चाहता है। कोई भी यहां एक अकाउंट बना सकता है, चीजें लिख सकता है, उन्हें दूसरों से शेयर कर सकता है। वह गेम बनाकर डाल सकता है, यातायात बढ़ा सकता है अपने प्रशंसकों तक पहुंचने के साथ ही पैसा भी कमा सकता है। यूसी ब्राउजर के 10 करोड़ मासिक सक्रिय यूज़र्स है, इसलिए लेखकों की पहुंच बड़ी संख्या में पाठकों तक बन सकती है। मैं खुद एक लेखक हूं और लेखकों को प्रोत्साहित और उनका उत्थान करने वाले इस प्लेटफॉर्म को लेकर मैं बेहद खुश हूं।’

चीन में 60 करोड़ से अधिक मोबाइल यूजर्स और 2 करोड़ कंटेंट तैयार करने वाले लोग हैं। वहीं भारत में मोबाइल यूजर्स की संख्या 37.1 करोड़ है जिसमें स्व-प्रकाशन से योगदान नाम मात्र है। मांग और आपूर्ति के बीच भारी अंतर के साथ भारत में स्व-प्रकाशन उद्योग में जबरदस्त उछाल आने की संभावना है, बिल्कुल उसी तरह जिस तरह चीन में उछाल आया है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 day ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

4 days ago

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

1 week ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026


बड़ी खबरें

'जी न्यूज' छोड़ 'न्यूज24' से जुड़े अखिलेश आनंद, संभालेंगे प्राइम टाइम बुलेटिन

'समाचार4मीडिया' के विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, टीवी न्यूज की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा अखिलेश आनंद अब एक बार फिर 'न्यूज24' के साथ जुड़ गए हैं।

1 hour ago

टीवी टुडे नेटवर्क में स्वतंत्र निदेशक राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा, बोर्ड से हुए अलग

टीवी टुडे नेटवर्क (TV Today Network Limited) के नॉन-एग्जिक्यूटिव इंडिपेंडेंट डायरेक्टर राजीव गुप्ता का कार्यकाल पूरा हो गया है

2 hours ago

GST विभाग की 68.94 लाख रुपये की मांग के खिलाफ अपील करेगी 'डिलिजेंट मीडिया'

डिलिजेंट मीडिया (Diligent Media Corporation Limited) ने बताया है कि कंपनी को जीएसटी विभाग की ओर से करीब 68.94 लाख रुपये टैक्स, पेनल्टी और ब्याज के तौर पर जमा करने का आदेश मिला है।

2 hours ago

HT मीडिया के MD व CEO बने समीर सिंह, शेयरधारकों ने दी मंजूरी

एचटी मीडिया (HT Media Limited) ने कंपनी के नए मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर समीर सिंह की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है

3 hours ago

कॉनकोर के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर राजीव भारद्वाज बने प्रसार भारती में मेंबर

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड यानी कि 'कॉनकोर' के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (HR) राजीव भारद्वाज को अब प्रसार भारती में मेंबर (पर्सनल) नियुक्त किया गया है।

1 hour ago