होम / एडमिशन-जॉब्स / ‘प्रेम भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट अवॉर्ड’के लिए पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित
‘प्रेम भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट अवॉर्ड’के लिए पत्रकारों से आवेदन आमंत्रित
प्रतिष्ठित पत्रकार प्रेम भाटिया की याद में पत्रकारों को हर साल दिया जाने वाला ‘प्रेम भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट अवॉर्ड’ इस साल फिर लौट आया है...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
प्रतिष्ठित पत्रकार प्रेम भाटिया की याद में पत्रकारों को हर साल दिया जाने वाला ‘प्रेम भाटिया मेमोरियल ट्रस्ट अवॉर्ड’ इस साल फिर लौट आया है। इस अवॉर्ड के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य पत्रकार अपने नामांकन के साथ अपना रिज्युमे और अपने लेखन की चयनित प्रतियां 5 जून तक ई-मेल आईडी rami.chhabra@gmail.com पर या फिर नीचे दिए पते पर भेजें। साथ ही यह भी लिख भेजें कि उन्हें यह अवॉर्ड क्यों दिया जाए।
बता दें कि इस अवॉर्ड की शुरुआत साल 2004 में हुई थी। यह अवॉर्ड पर्यावरण और विकास से जुड़े मुद्दों पर उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए दिया जाता है। इस अवॉर्ड के तहत पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति पत्र के साथ 1 लाख रुपए की नकद राशि दी जाती है। इसमें राष्ट्रीय प्रेस के अलावा क्षेत्रीय और स्थानीय रिपोर्टिंग / महत्व का विश्लेषण शामिल है
जूरी द्वारा चयनित पत्रकारों की सूची जून के तक तैयार की जाएगी और जुलाई के पहले सप्ताह में इस बात की जानकारी दी जाएगी कि पुरस्कार के किन नामों का चयन किया गया है। 11 अगस्त को नई दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा।
पता- “Aalna” B5/19 Safdarjung Enclave, New Delhi-29
समाचार4मीडिया.कॉम देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया में हम अपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स