होम / एडमिशन-जॉब्स / CBFC के रीजनल ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती, MIB ने निकाला नोटिफिकेशन

CBFC के रीजनल ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती, MIB ने निकाला नोटिफिकेशन

केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के रीजनल ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में हाल ही में आधिकारिक आदेश जारी किया है।

Vikas Saxena 1 month ago

केंद्र सरकार ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के रीजनल ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस संबंध में हाल ही में आधिकारिक आदेश जारी किया है। यह भर्ती डिप्युटेशन के आधार पर की जाएगी।

जारी की गई जानकारी के मुताबिक CBFC के चेन्नई, कटक, दिल्ली, हैदराबाद और कोलकाता स्थित रीजनल ऑफिस में एक-एक रीजनल ऑफिसर की नियुक्ति की जाएगी। ये सभी पद ग्रुप ‘A’ के गजटेड पद हैं और इन्हें पे मैट्रिक्स लेवल-12 के तहत भरा जाएगा। इस पद पर चयनित अधिकारी को 78,800 रुपये से लेकर 2,09,200 रुपये तक का वेतन मिलेगा।

मंत्रालय ने बताया है कि इन पदों के लिए आईएएस अधिकारी या केंद्र सरकार की ग्रुप ‘A’ सेवाओं के वे अधिकारी आवेदन कर सकते हैं, जो डिप्टी सेक्रेटरी स्तर के लिए पात्र हों। उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही हिंदी का अच्छा ज्ञान और संबंधित क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान जरूरी है। जैसे दिल्ली के लिए हिंदी, कटक के लिए ओड़िया, कोलकाता के लिए बंगाली, चेन्नई के लिए तमिल और हैदराबाद के लिए तेलुगु भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है।

इसके अलावा उम्मीदवार को भारतीय इतिहास और संस्कृति की अच्छी समझ के साथ कम से कम 10 साल का प्रशासनिक या प्रबंधन से जुड़ा अनुभव होना चाहिए। डिप्युटेशन की अवधि आमतौर पर चार साल से ज्यादा नहीं होगी। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख तक 56 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।

इच्छुक और योग्य अधिकारी तय फॉर्मेट में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पिछले पांच साल की एपीएआर रिपोर्ट, विजिलेंस क्लीयरेंस, इंटेग्रिटी सर्टिफिकेट, कैडर क्लीयरेंस और यह जानकारी देना जरूरी होगा कि पिछले 10 साल में कोई सजा लगी है या नहीं।

मंत्रालय ने साफ किया है कि आवेदन विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख (30 दिसंबर 2025) से 60 दिनों के भीतर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंडर सेक्रेटरी (फिल्म्स) को भेजने होंगे। एक बार आवेदन करने के बाद उम्मीदवार अपना नाम वापस नहीं ले सकेंगे। 

अधिक जानकारी के लिए नीचे दी हेडिंग पर क्लिक करें-

Filling up the posts of Regional Officers at the Regional Offices of Central Board of Film Certification, Delhi, Cuttack, Kolkata, Chennai and Hyderabad (one each) under MIB on deputation basis.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

5 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 week ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

02-March-2026

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

24-February-2026

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026


बड़ी खबरें

डिलिजेंट मीडिया कॉर्पोरेशन के CEO चित्रेश सहगल ने संस्थान से ली विदाई

डिलिजेंट मीडिया कॉरपोरेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) चित्रेश सहगल ने हाल ही में कंपनी को अलिवदा कह दिया है।

21 hours ago

बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर सरकार ने किए कई इंतजाम: अश्विनी वैष्णव

केंद्र सरकार ने कहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई डिजिटल तकनीकों से होने वाले संभावित खतरों से निपटने के लिए कई कानूनी और नियामकीय सुरक्षा उपाय लागू किए हैं

20 hours ago

मीडिया कवरेज से नाराज ट्रंप, FCC चेयरमैन ने दी टीवी चैनलों के लाइसेंस रद्द करने की चेतावनी

फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन के चेयरमैन ब्रेंडन कार ने चेतावनी दी है कि यदि टीवी और रेडियो ब्रॉडकास्टर्स जनता के हित में काम नहीं करेंगे, तो उनके लाइसेंस रद्द किए जा सकते हैं।

19 hours ago

रोहित सावल लाए नया डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Zingabad’, हनी सिंह के साथ लॉन्च किया एंथम

समाचार4मीडिया से बातचीत में रोहित सावल ने बताया कि Zingabad का मकसद युवाओं और इंटरनेट दर्शकों के लिए समसामयिक विषयों, राजनीति, समाज और संस्कृति से जुड़ा कंटेंट पेश करना है।

21 hours ago

दिल्ली में ‘My Story Tour’ की धूम: हनी सिंह ने म्यूजिक के जरिये सुनाई अपनी जिंदगी की कहानी

पूरे कार्यक्रम को चार हिस्सों में पेश किया गया—The Rise, The Fame, The Darkness और The Comeback। हर सेगमेंट में हनी सिंह के जीवन और करियर के अलग दौर को दिखाया गया।

1 day ago