होम / एडमिशन-जॉब्स / ’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए न्यूज एंकर, यहां देखें विज्ञापन
’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए न्यूज एंकर, यहां देखें विज्ञापन
‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में फीमेल न्यूज एंकर की जरूरत है। यह पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago
‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में फीमेल न्यूज एंकर की जरूरत है। इसके लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।
सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने की इच्छुक आवेदक के पास तीन साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। कम्युनिकेशंस स्किल्स अच्छी होनी चाहिए। ऑन स्क्रीन प्रजेंस अच्छी होने के साथ खबरों को शानदार तरीके से प्रस्तुत करना आना चाहिए।
विज्ञापन के अनुसार, यह पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है। नियुक्ति के लिए सिर्फ दिल्ली वाली आवेदक ही अप्लाई करें। चुनी गई आवेदक को कंटेंट तैयार करने के साथ न्यूज को प्रजेंट करना होगा। इंटरव्यूज करने होंगे। लाइव अपडेट्स के साथ ब्रेकिंग न्यूज कवर करनी होगी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस से कनेक्ट रहना होगा।
इच्छुक आवेदक अपना अपडेट रिज्युमे और पोर्टफोलियो dev@punjabkesari.com पर भेज सकती हैं। इस बारे में जारी विज्ञापन आप यहां देख सकते हैं।
टैग्स