होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती ने फिर बढ़ाई 'आकाशवाणी' व 'दूरदर्शन' के DG पद के लिए आवेदन की तारीख

प्रसार भारती ने फिर बढ़ाई 'आकाशवाणी' व 'दूरदर्शन' के DG पद के लिए आवेदन की तारीख

प्रसार भारती ने आकाशवाणी और दूरदर्शन के शीर्ष पदों पर नियुक्ति को लेकर अहम जानकारी दी है।

Vikas Saxena 1 month ago

प्रसार भारती ने आकाशवाणी और दूरदर्शन के शीर्ष पदों पर नियुक्ति को लेकर अहम जानकारी दी है। संस्थान ने आकाशवाणी व दूरदर्शन के डायरेक्टर जनरल (DG) के एक-एक पद के लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। यह भर्तियां प्रमोशन या डेप्युटेशन के आधार पर की जानी हैं, जिसमें शॉर्ट टर्म कॉन्ट्रैक्ट का विकल्प भी शामिल है।

प्रसार भारती सचिवालय की ओर से जारी वैकेंसी सर्कुलर के मुताबिक अब इच्छुक और योग्य अधिकारी 15 फरवरी 2026 तक अपने आवेदन की एडवांस कॉपी भेज सकते हैं। वहीं, सही चैनल के जरिए फॉरवर्ड किया गया आवेदन 28 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक पहुंचना जरूरी होगा। तय समय के बाद या बिना उचित माध्यम के भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले भी प्रसार भारती ने इन पदों के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई थी।

यहां पढ़ें: प्रसार भारती ने आकाशवाणी व दूरदर्शन के DG पद पर आवेदन करने की बढ़ाई आखिरी तारीख

इन दोनों पदों के लिए चयनित अधिकारियों को लेवल-16 के तहत वेतन मिलेगा, जो 2,05,400 रुपये से लेकर 2,24,400 रुपये प्रति माह तक है। नियुक्ति का स्थान नई दिल्ली होगा और आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख तक 58 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

प्रसार भारती ने साफ किया है कि ऑल इंडिया सर्विसेज या सेंट्रल सर्विसेज के ग्रुप ‘A’ अधिकारी, साथ ही स्वायत्त संस्थानों, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों और मान्यता प्राप्त शोध संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास मीडिया, जनसंचार या सार्वजनिक प्रशासन के क्षेत्र में लंबा और ठोस अनुभव होना जरूरी है।

जो उम्मीदवार पहले ही नवंबर और दिसंबर 2025 में जारी सर्कुलर के तहत पूरा आवेदन सही माध्यम से भेज चुके हैं, उन्हें दोबारा आवेदन करने की जरूरत नहीं है।

प्रसार भारती ने सभी मंत्रालयों, राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, मीडिया संगठनों और संबंधित संस्थानों से अपील की है कि इस वैकेंसी की जानकारी योग्य अधिकारियों तक पहुंचाई जाए, ताकि इन अहम पदों पर समय पर नियुक्ति हो सके।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सुधीर चौधरी के मीडिया स्टार्टअप में नौकरी का मौका, जल्द करें अप्लाई

देश के जाने-माने पत्रकार सुधीर चौधरी ने अपने मीडिया वेंचर 'Essprit Productions Pvt Ltd' में प्रतिभाशाली युवाओं के लिए विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं।

2 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

1 week ago

'डीडी न्यूज' में एंकर व सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के पदों पर भर्ती, 1.20 लाख तक मिलेगी सैलरी

सरकारी प्रसारण संस्था प्रसार भारती ने 26 फरवरी 2026 को एक अहम भर्ती नोटिस जारी किया है। यह नोटिस 'डीडी न्यूज' के लिए है

1 week ago

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

24-February-2026

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

19-February-2026


बड़ी खबरें

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में अनिल अग्रवाल: भारत में संसाधनों की कमी नहीं

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि भारत के पास सोना, कॉपर, बॉक्साइट और तेल-गैस जैसे संसाधनों की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उत्पादन बढ़ाने की है।

17 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में बोले अमेरिकी राजदूत: भारत अहम साझेदार

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भारत-अमेरिका संबंधों को असाधारण बताया। उन्होंने कहा कि मोदी और ट्रंप के व्यक्तिगत तालमेल से समझौते को आगे बढ़ाने में मदद मिली।

18 hours ago

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में जॉर्डन के राजदूत: पश्चिम एशिया का नक्शा बदलने की बातें बकवास

इंडिया टुडे कॉन्क्लेव 2026 में जॉर्डन के राजदूत यूसुफ अब्दुल गनी ने कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता केवल संवाद से ही संभव है। उन्होंने क्षेत्र का नक्शा बदलने की चर्चाओं को बकवास बताया।

18 hours ago

क्या ‘जी मीडिया’ में जारी रहेगा अनुराग मुस्कान का सफर? जानिए क्यों हो रही है चर्चा

अनुराग मुस्कान ने मई 2024 में ‘जी मीडिया’ जॉइन किया था। वह लंबे समय से ‘जी न्यूज’ पर शाम पांच बजे प्रसारित होने वाले चर्चित डिबेट शो ‘ताल ठोक के’ और रात आठ बजे ‘देशहित’ को होस्ट कर रहे हैं।

1 day ago

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ में मार्केटिंग जगत के दिग्गजों को मिला सम्मान

मार्केटिंग, मीडिया और ऐडवर्टाइजिंग की दुनिया के बड़े-बड़े नाम एक जगह जमा हुए, ताकि उन मार्केटिंग लीडर्स को सम्मान दिया जाए जिन्होंने ब्रैंड्स को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

1 day ago