होम / एडमिशन-जॉब्स / प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव पदों पर नई भर्ती, ऐसे करें आवेदन

प्रसार भारती में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव पदों पर नई भर्ती, ऐसे करें आवेदन

इस भर्ती के तहत रायपुर, जलंधर, पटना, मुंबई, भोपाल, रांची और अन्य शहरों के दूरदर्शन केंद्र (DDK), आकाशवाणी और कमर्शियल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (CBS) में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव की नियुक्ति होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago

देश के पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर प्रसार भारती ने मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव पदों के लिए नई भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट prasarbharati.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

इस भर्ती के तहत रायपुर, जलंधर, पटना, मुंबई, भोपाल, रांची और अन्य शहरों के दूरदर्शन केंद्र (DDK), आकाशवाणी और कमर्शियल ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (CBS) में मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव की नियुक्ति होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 15 दिन का समय दिया गया है।

योग्यता 

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या मैनेजमेंट संस्थान से MBA/PG Diploma in Management/Marketing में डिग्री।

  • कम से कम 1 साल का कार्य अनुभव, खासकर मीडिया सेक्टर में डायरेक्ट सेलिंग का अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता।

  • आयु सीमा 35 साल तक, नोटिफिकेशन की तारीख के अनुसार।

नियुक्ति की शर्तें

  • यह पद संविदात्मक आधार पर होगा, स्थायी नौकरी या नियमितीकरण का दावा नहीं।

  • उम्मीदवार को पूर्णकालिक काम करना होगा और संविदा अवधि में दूसरी नौकरी नहीं कर सकते।

  • संविदात्मक कर्मचारी से आवश्यकतानुसार अन्य कार्य भी करवाए जा सकते हैं।

  • प्रारंभिक नियुक्ति 2 साल की अवधि के लिए, वार्षिक मूल्यांकन के बाद बढ़ाई जा सकती है।

  • किसी भी पक्ष द्वारा नियुक्ति एक महीने का नोटिस या एक महीने का वेतन देकर समाप्त की जा सकती है।

  • पेंशन का कोई दावा नहीं होगा।

  • चयन प्रक्रिया (परीक्षा/इंटरव्यू) प्रसार भारती के विवेकाधिकार पर होगी, इस दौरान किसी को यात्रा भत्ता या अन्य खर्च नहीं दिया जाएगा।

  • सैलरी अनुभव, पिछला वेतन और क्षमता के आधार पर तय होगी।

वेतन विवरण

  • चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता में चयनित उम्मीदवारों को ₹35,000 से ₹50,000 प्रति माह (नेगोशिएबल)।

  • अन्य शहरों में ₹35,000 से ₹42,000 प्रति माह।

रिक्तियों का विवरण

सीबीएस/डीडीके/आकाशवाणी कुल पद डीडीके भुवनेश्वर 1 डीडीके विजयवाड़ा 1 डीडीके चेन्नई 1 डीडीके तिरुवनंतपुरम 1 डीडीके रायपुर 1 डीडीके जालंधर 1 डीडीके रांची 1 आकाशवाणी कोडाइकनाल 1 सीबीएस कटक 1 सीबीएस पटना 1 सीबीएस हैदराबाद 1 सीबीएस मुंबई 1 सीबीएस भोपाल 1 सीबीएस कोलकाता 1

ऐसे करें आवेदन

  1. वेबसाइट avedan.prasarbharati.org पर जाएं।

  2. Marketing Executive at various CBS/DDK/Akashvani के नीचे Apply Now पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन पेज खुलेगा। नए यूजर्स Register New User पर क्लिक करें।

  4. मोबाइल नंबर डालें, OTP प्राप्त करें और पासवर्ड सेट करें।

  5. मोबाइल नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।

  6. खुलने वाले फॉर्म में सभी जानकारी भरें और सबमिट करें।

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें-

https://prasarbharati.gov.in/wp-content/uploads/2026/01/NIA-Marketing-Executive-1.pdf


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

4 days ago

Times Network दे रहा है नौकरी का मौका, यहां देखें विज्ञापन

यह नियुक्ति नोएडा के लिए होनी है। ऑफिस से काम करना होगा और तुरंत जॉइनिंग करने वाले आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी।

1 week ago

जालंधर में दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका

सोशल मीडिया पर शेयर विज्ञापन के अनुसार, इस पद पर काम करने के इच्छुक आवेदकों के पास दो साल से ज्यादा का अनुभव होना चाहिए। स्थानीय आवेदकों को नियुक्ति में प्राथमिकता दी जाएगी।

1 week ago

प्रसार भारती ने दिया एसोसिएट व सीनियर एसोसिएट के पदों पर भर्ती से जुड़ा ये अहम अपडेट

प्रसार भारती ने एसोसिएट और सीनियर एसोसिएट के पदों पर कॉन्ट्रैक्ट आधार पर भर्ती से जुड़ा एक अहम अपडेट दिया है।

1 week ago

आकाशवाणी दिल्ली के ‘युववाणी’ ऑडिशन के लिए आवेदन शुरू, जल्द करें अप्लाई

आवेदन फॉर्म आकाशवाणी दिल्ली स्थित ब्रॉडकास्टिंग हाउस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, कमरा संख्या-37 से किसी भी कार्यदिवस (सोमवार से शुक्रवार) सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच प्राप्त किए जा सकते हैं।

13-February-2026


बड़ी खबरें

न्यूज24 में रुपाली फर्नांडिस बनीं COO, संभालेंगी ब्रॉडकास्ट व डिजिटल ऑपरेशंस

BAG नेटवर्क ने बड़ी घोषणा करते हुए रुपाली फर्नांडिस को न्यूज24 ब्रॉडकास्ट इंडिया लिमिटेड का नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (COO) नियुक्त किया है

1 hour ago

e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स 2026 का भव्य आयोजन, देखें विजेताओं की लिस्ट

ऑटोमोबाइल मार्केटिंग की दुनिया में शानदार काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए आयोजित e4m ऑटोमोटिव मार्केटिंग अवॉर्ड्स का दूसरा संस्करण शुक्रवार, 27 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

11 hours ago

ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट को राइट्स इश्यू की मंजूरी, शेयर पूंजी बढ़ाने का प्रस्ताव भी पास

फिल्म प्रोडक्शन और कंटेंट बनाने वाली कंपनी ब्लूगॉड एंटरटेनमेंट लिमिटेड (पूर्व नाम इंद्रा इंडस्ट्री लिमिटेड) ने शेयर बाजार को दो अहम जानकारियां दी हैं।

11 hours ago

HT Media में बड़ा बदलाव: मनहर कपूर ने छोड़ा पूर्णकालिक निदेशक का पद

एचटी मीडिया (HT Media Limited) में एक अहम बदलाव हुआ है। कंपनी के पूर्णकालिक निदेशक (Whole-time Director) मनहर कपूर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

10 hours ago

शेमारू एंटरटेनमेंट को बॉम्बे हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत

शेमारू एंटरटेनमेंट (Shemaroo Entertainment Limited) को बॉम्बे हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है।

11 hours ago