होम / वायरल / विधानसभा की कार्यवाही के दौरान MLA का वीडियो वायरल, स्पीकर बोले– पत्रकार पर होगी कार्रवाई

विधानसभा की कार्यवाही के दौरान MLA का वीडियो वायरल, स्पीकर बोले– पत्रकार पर होगी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर अब्दुल रहीम राठेर ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर एक विधायक का वीडियो अपलोड करने वाले पत्रकार के खिलाफ 'उचित कार्रवाई' की जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में शुक्रवार को सोशल मीडिया और ऑनलाइन मीडिया प्लेटफॉर्म्स के गलत इस्तेमाल का मुद्दा छा गया। कई विधायकों ने कहा कि कुछ पत्रकार और कंटेंट क्रिएटर गलत जानकारी फैलाकर जनप्रतिनिधियों की छवि खराब कर रहे हैं। उन्होंने ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग की। स्पीकर अब्दुल रहीम राठेर ने भरोसा दिलाया कि सदन और विधायकों को बदनाम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

मामला तब उठा जब नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के कर्नाह विधायक जावेद मिरचल ने विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही एक न्यूज पोर्टल के खिलाफ आवाज उठाई। उन्होंने बताया कि गुरुवार को जब वे अपने मोबाइल पर कुछ देख रहे थे, तब एक पत्रकार ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, यह कहते हुए कि वे सदन के दौरान "रील्स देख रहे थे" और समय बर्बाद कर रहे हैं।

मिरचल ने कहा, “मैं डॉक्टरों से जुड़े सवालों की तैयारी कर रहा था और कुछ सेकंड के लिए मोबाइल खोला था। उसी वक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर गलत दावे के साथ अपलोड कर दिया गया।” उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद उनके क्षेत्र के लोग लगातार फोन कर रहे हैं और वह रातभर सो नहीं पाए।

इस पर गुरेज से एनसी विधायक नजीर अहमद खान गुरेजी ने कहा कि वे इस न्यूज पोर्टल के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का प्रस्ताव लाएंगे। उन्होंने बताया कि मिरचल वास्तव में विधानसभा सचिवालय से आए आधिकारिक दस्तावेज देख रहे थे।

स्पीकर अब्दुल रहीम राठेर ने कहा कि मामले की जांच विधानसभा सचिवालय के सचिव करेंगे और संबंधित पत्रकार के खिलाफ उचित कदम उठाए जाएंगे।

वहीं उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भी सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही गलत और अपमानजनक सामग्री पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू की एक तस्वीर से जुड़े मीम्स का उदाहरण देते हुए कहा, “कुछ पोर्टल्स ने मंत्री जी के साथ बातचीत के दौरान हमारे बयानों को तोड़-मरोड़कर पेश किया। हम सभी इज्जतदार विधायक हैं, लेकिन गलत रिपोर्टिंग करने वालों को कार्रवाई पूरी होने तक कवरेज से रोका जाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि सकीना इट्टू उनकी राखी बहन हैं, और अगर न भी होतीं, तो भी ऐसे व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

कांग्रेस विधायक निजामुद्दीन भट्ट ने भी मीडिया की भूमिका पर चिंता जताते हुए कहा कि आजकल जिसके पास मोबाइल और माइक्रोफोन है, वह खुद को पत्रकार बताने लगा है। उन्होंने सूचना विभाग से अनुरोध किया कि मीडिया को मान्यता देने की प्रक्रिया सख्त की जाए, ताकि गैर-रजिस्टर्ड और गैर-जिम्मेदार मीडिया पोर्टल्स पर नियंत्रण रखा जा सके।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में जम्मू-कश्मीर में ऐसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स की संख्या तेजी से बढ़ी है जो न तो किसी नीति के तहत रजिस्टर्ड हैं और न ही किसी नियामक के अधीन। इनमें से ज्यादातर फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

यू-टर्न के बाद ‘AI नैरेटिव’ की एंट्री, भारत-पाक मैच पर नया मीडिया विवाद

सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला के नाम से एक बयान चलाया गया।

1 week ago

BSE ने निवेशकों को किया सतर्क, एक्सचेंज के CEO के नाम से फिर वायरल हुआ फर्जी वीडियो

बीएसई ने बताया है कि सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक पुराना फर्जी डीपफेक वीडियो फिर से वायरल हो रहा है

10-February-2026

BBC के साइबर रिपोर्टर को हैकर्स ने ये काम करने के लिए दिया करोड़ों का लालच

साइबर क्राइम की डरावनी दुनिया का एक चौंकाने वाला अनुभव सामने आया है। हाल ही में एक कुख्यात रैनसमवेयर गैंग ने बीबीसी के साइबर रिपोर्टर जो टिडी को संपर्क किया और उन्हें एक बड़ा ऑफर दिया।

30-September-2025

रिपोर्टिंग की तैयारी कर रही पत्रकार से झपटमारी, घटना कैमरे में दर्ज, वीडियो वायरल

यह अप्रत्याशित घटना तब घटी, जब क्लारा नेरी सड़क किनारे रिपोर्टिंग के लिए कैमरे के सामने खड़ी थीं और कुछ नोट्स अपने फोन पर देख रही थीं।

04-August-2025

देखिए, सोचिए फिर समझिए, क्या है सुमित अवस्थी की Viral Clips का सच!

वरिष्ठ टीवी पत्रकार सुमित अवस्थी का एक पॉडकास्ट इंटरव्यू इन दिनों चर्चा में है। यह इंटरव्यू यूट्यूबर भानू पाठक के चैनल पर प्रसारित हुआ था और अब सोशल मीडिया पर इसकी कई क्लिप्स वायरल हो रही हैं।

20-July-2025


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

2 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

1 hour ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

31 minutes ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

5 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

5 hours ago