होम / विचार मंच / 1971 में युद्ध के बाद इंदिरा गांधी का क्या हश्र हुआ, करगिल वाजपेयी सरकार को बचा नहीं पाया: मुकेश कुमार

1971 में युद्ध के बाद इंदिरा गांधी का क्या हश्र हुआ, करगिल वाजपेयी सरकार को बचा नहीं पाया: मुकेश कुमार

इसमें किसी को कोई संदेह कभी भी नहीं था कि भारतीय सेना बहादुर भी है और हर लिहाज़ से सक्षम भी है। पाकिस्तान को तीन युद्धों में हराकर वह साबित कर चुकी है...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मुकेश कुमार

वरिष्ठ पत्रकार

वैधानिक चेतावनी-कृपया भक्तगण इसे न पढ़ें। पढ़ें तो टिप्पणी न करें और करें तो मर्यादा में रहकर।

इसमें किसी को कोई संदेह कभी भी नहीं था कि भारतीय सेना बहादुर भी है और हर लिहाज़ से सक्षम भी है। पाकिस्तान को तीन युद्धों में हराकर वह साबित कर चुकी है और कारगिल से पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़कर भी उसने दिखा दिया था कि उसका पराक्रम कैसा है। ये छोटी-मोटी सर्जिकल स्ट्राइक तो उसके लिए कुछ भी नहीं हैं। ये तो वह जब-तब करती रहती है-पहले भी की हैं। 

संदेह तो उनकी नीयत पर है जो सेना और जंग का इस्तेमाल अपनी सत्ता को बचाने के लिए करना चाहते हैं, जो अपनी चुनावी जीत सुनिश्चित करने के लिए युद्धोन्मत्त हैं और चाहते हैं कि पूरा देश युद्धं देहि पुकार उठे, जिनका सैन्यवादी राष्ट्रवाद सेना को अपनी राजनीति का विस्तार मानता है। संदेह उन पर है जो अंधराष्ट्रवादी चश्मे से सब कुछ देखते है और जिनके लिए युद्धवादी पैंतरा लोगों का ध्यान वास्तविक समस्याओं से हटाना है। संदेह उनके इरादों पर है जो अपनी असफलताओं को सेना के पराक्रम से ढंक देना चाहते हैं। 

यही वे लोग हैं जिन्होंने युद्धोन्माद पैदा कर दिया है और लोगों के विवेक पर परदा डाल दिया है। लोग समझ ही नहीं पा रहे हैं कि ये युद्ध पिपासा कभी भी देश को और समूचे उपमहाद्वीप को भयानक युद्ध की आग में झोंक सकती है। वे इस युद्धवाद का विरोध करने वाले हर व्यक्ति के मुँह पर कालिख पोतकर खुद को उज्जवल दिखाना चाहते हैं। 

सेना की कामयाबी से हम सब खुश हैं मगर जो उछल-उछलकर खुशी का इज़हार कर रहे हैं, वे वही लोग हैं जो अंबानी-अडानी और ब्राम्हणवादी सत्ता के समर्थक हैं। वे सेना की कामयाबी को सरकार की कामयाबी के रूप में दिखाकर भ्रम पैदा कर रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि इस क़दम से हारी बाज़ी जीती जा सकेगी इसलिए वे ढोल पीट रहे हैं। 

युद्ध राजनीति का विस्तार है। इसका इस्तेमाल राजनीति के लिए किया जा रहा है इसमें किसी को संदेह नहीं होना चाहिए। ये भी नहीं मानना चाहिए कि इस हमले से पाकिस्तान सुधर जाएगा, आतंकवादी चुप बैठ जाएंगे या कश्मीर में विद्रोह थम जाएगा। ये एक चुनावी खेल है, एक दाँव है जो सीधा भी पड़ सकता है और उल्टा भी। 1971 के युद्ध के बाद अपराजेय लगने वाली इंदिरा गांधी का क्या हश्र हुआ था सब जानते हैं और करगिल युद्ध वाजपेयी सरकार को बचा नहीं पाया था।

साभार: फेसबुक


टैग्स मुकेश कुमार सर्जिकल स्ट्राइक
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago