होम / विचार मंच / हैप्पी बर्थडे अजय शुक्ल: कलम को तलवार की तरह चलाना कोई आपसे सीखे

हैप्पी बर्थडे अजय शुक्ल: कलम को तलवार की तरह चलाना कोई आपसे सीखे

मृदुभाषी, मिलनसार, सहज और अपने कार्य के प्रति लगातार चेतनाशील, जब ये शब्द दिमाग मे किसी व्यक्ति के लिए आते हैं तो...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

मानवेंद्र मल्होत्रा।।
वरिष्ठ पत्रकार

मृदुभाषी, मिलनसार, सहज और अपने कार्य के प्रति लगातार चेतनाशील, जब ये शब्द दिमाग मे किसी व्यक्ति के लिए आते हैं तो अचानक ही जो नाम सामने आ जाता है, वो है ‘आईटीवी नेटवर्क’ के मल्टीमीडिया सेक्शन के चीफ एडिटर अजय शुक्ल का। 24 साल के अपने पत्रकारिता जीवन में अजय शुक्ल ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में अपनी अलग पकड़ और पहचान बनाई है। वह समाचार पत्रों और टेलिविजन चैनलों के लिए प्रमुख रचनात्मक प्रक्रियाओं में माहिर माने जाते है। उन्हें संपादकीय संचालन से संबंधित अपनी प्रशासनिक क्षमताओं के लिए भी सबसे बेहतर जाना जाता है।


कलम को तलवार की तरह चलाना और अपने सिर को तलवार की नोक पर रखकर लिखना यदि किसी से सीखना हो तो अजय शुक्ल से सीखा जा सकता है। सच सामने लाने के लिए उनकी कलम कभी नहीं कांपी। जो सही लगा, वह लिखना और बिना किसी संकोच के लिखना उनकी विशेषता है।


अजय शुक्ल पत्रकारों की ऐसी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो खबर और विज्ञापन का अंतर जानता है। जो समाचार पत्र और न्यूज़ चैनल को केवल व्यापारिक इकाई नहीं मानता और विश्वास करता है कि वैश्वीकरण और व्यावसायीकरण के इस दौर में भी पत्र-पत्रिकाएं समाज सापेक्ष हो सकती हैं और पत्रकार सामाजिक दायित्व से प्रेरित हो सकते हैं। पत्रकारों के उस वर्ग के वे नायक हैं, जो विचारों और भावनाओं को बाजार के अनुसार काटने-छांटने को तैयार नहीं। अजय शुक्ल से आप असहमत हो सकते हैं, लेकिन आप उन्हें नजरअंदाज नहीं कर सकते। ऐसे प्रतिभाशाली और लगातार पत्रकारिता जगत में आयाम स्थापित करने वाले अजय शुक्ल जी को जन्मदिवस की ढेरों शुभकामनाएं।


'आईटीवी नेटवर्क' में शामिल होने से पहले अजय शुक्ल ‘हिन्दुस्तान’ के अागरा और अलीगढ़ संस्करण के संपादक थे। वह पूर्व में ‘अमर उजाला’, ‘दैनिक भास्कर’, ‘दैनिक जागरण’, ‘स्वतंत्र चेतना’ और ‘कुबेर टाइम्स’ से भी जुड़े रहे हैं। अजय शुक्ल ने लॉ में डिग्री लेने के साथ-साथ पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है।


टैग्स अजय शुक्ल पत्रकार
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

1 day ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

2 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

2 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

26 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

6 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago