होम / विचार मंच / आम लोगों को भी लग गई है TV चैनलों वाली ये ‘लत’

आम लोगों को भी लग गई है TV चैनलों वाली ये ‘लत’

राणा की पुतली हिली नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था! बचपन में महाराणा प्रताप और उनके घोड़े के...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

प्रमिला दीक्षित।।

राणा की पुतली हिली नहीं, तब तक चेतक मुड़ जाता था! बचपन में महाराणा प्रताप और उनके घोड़े के आपसी तालमेल पर ये सुनते आए थे। खैर, अब घोड़े तो रहे नहीं और न ही प्रताप से वीर योद्धा। अब जो है, सो टीवी ने सब आपके सामने परोस रखा है और उस आधार पर चेतक की भावनाएं, राणा की पुतली से भी फास्ट पलटी मार जाती हैं। पल में तोला- पल में माशा हुईं हैं पिछले चार दिनों में। सोशल मीडिया पर ‘युद्ध ही एक मात्र हल है’ एक झटके में ‘से नो टू वॉर बन’ जाता है। ‘मोदी है तो मुमकिन है’ और ‘वॉट ए जैस्चर फ्रॉम इमरान’ में बंट जाता है।

अभिनंदन के उस पार होने की ख़बर के बाद इस पार मीडिया ने जो रायता फैलाया है, इस बार वो मज़ाक और हंसी के पात्र से ऊपर उठकर आत्ममंथन की भयानक ज़रूरत बन गया है। ‘आई एम नॉट सपोज़्ड टू टैल यू’ से टीवी के रिपोर्टर्स का अभिनंदन के घर के बाहर खड़े होने का सफर-बेहयाई और देश की सुरक्षा की बड़ी खाई को पार करके था। लेकिन सबसे पहले के चक्कर में बाक़ी सब गया तेल लेने। सरकार ने ब्रीफिंग में बताया हमारा पायलट मिसिंग इन एक्शन है, यहां कुछ लोगों ने उकसाने का काम शुरू कर दिया कि मोदीजी ने घर-घर आके नहीं बताया इसका मतलब कुछ छुपाया जा रहा है।

‘सबसे पहले हमारे पास’ वाली चैनलों की ये लत अब आमजन तक भी पहुंच चुकी है। जिसके हाथ जो-जैसा विडियो आया, सब सोशल मीडिया को समर्पित हो गया। बिना उसके असली-नकली की परख किए और बिना सैनिक के सम्मान-स्वाभिमान की परवाह किए!

अपना बंदा दुश्मन के कब्ज़े में देख चैनलों ने बाज़ के सेट पर कबूतर लगा लिए। और फिर अभिनंदन की वापसी की ख़बर आई, चैनलों ने बता दिया जब सर्जिकल स्ट्राइक टू हो सकती है तो पीपली लाइव क्यूं नहीं? चैनल नहा-धोकर सुबह से मैदान में डटे थे। लेकिन पाकिस्तान तो पाकिस्तान है। इंतज़ार।।।। डर।।।।आशंका।।।।असमंजस।।। वक्त के साथ बढ़ता रहा और सब।।।मतलब सब।।।।सब के सब।।। टीवी पर शाम होते होते।।।।बस कुछ देर और।।।बस कुछ देर और!

ये वक्त जोश के अभिनंदन का था। ‘आजतक’ पर अंजना शायद सुबह से टीवी पर होने के कारण थक गई थीं, लेकिन उस कमी को वाघा के जोश से चित्रा ने पूरा किया। ‘एबीपी’ पर वाघा से जगविंदर पटियाल मोर्चा संभाले रहे। जगविंदर की ग़ैर मिलावटी भाषा और अंदाज़, उन पर दर्शक का यकीन पुख्ता करते हैं, सो उनकी हर ख़बर के आधार पर धड़कनें अंभिनंदन को तैयार थीं।

भावनाओं के उबाल के इन दिनों में भी, ‘एनडीटीवी’ ने पुराने दूरदर्शन को जिंदा रखा। शाम 4:48 पर,  ‘एबीपी’ पर एम.एस बिट्टा साहब ने ऑन एयर ही पूछा-छह बजे मुझे ‘आजतक’ पर जाना है, कितना वक्त और लगेगा? अगले ही पल वो कैमरे पर रो रहे थे और कैमरा पर्सन की ओर से ‘क्लोज़, क्लोज़’ आवाज़ भी ऑन एयर थी!

जैसे बीजेपी को लगता है कि वो राष्ट्र का चेहरा है, ‘ज़ी न्यूज़’ भी उन्ही भावों में बह चुका है। बाक़ी चैनलों ने भले ही अभिनंदन के धरती छूने का धैर्य रख रखा हो,  ‘ज़ी’ शब्दों के पराक्रम से पाकिस्तान को हर आधे घंटे में परास्त करता रहा। कर्कशता और जोश में भी सूत भर का फ़र्क होता है।

नेताओं के स्लीपर सेल सोशल मीडिया पर काम पर थे। जो किसी भी विडियो को किसी का भी बताकर अपनी पार्टी के पक्ष में और दूसरे के ख़िलाफ़ माहौल तैयार कर रहे थे। इस पूरे प्रकरण के बीच बूथ मज़बूत करना शायद पाकिस्तान को बताने के लिए हो कि भारत को फ़र्क नहीं पड़ता लेकिन हमें फ़र्क पड़ रहा था और ये बहुत ग़ैरज़रूरी लगा।

डिवाइड एंड रूल के बाद बंटे और फिर एकजुट होकर बने इस देश को पाकिस्तान अपनी कूटनीति से बांटता रहा और कुछ लोग ‘थैंक्यू इमरान खान’ कह-कह कर नहीं अघा रहे। आई एम सॉरी आई मस्ट टैल यू, यू लैट डाउन पुलवामा!

(ये लेखिका के निजी विचार हैं)


टैग्स प्रमिला दीक्षित पुलवामा हमला एयर स्ट्राइक सर्जिकल स्ट्राइक 2 अभिनंदन
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

23 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

23 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

20 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

19 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

19 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

19 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

20 hours ago