होम / विचार मंच / उदार प्रजातंत्र में सुरक्षा बलों को करना होगा ये काम, बोले वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह

उदार प्रजातंत्र में सुरक्षा बलों को करना होगा ये काम, बोले वरिष्ठ पत्रकार एनके सिंह

यह समस्या चीन में नहीं हो सकती, पाकिस्तान में नहीं हो सकती (अगर वहां इच्छाशक्ति हो), यहां तक कि अमेरिका में भी...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

एनके सिंह
वरिष्ठ पत्रकार।।

उदार प्रजातंत्र और आतंकवाद की बदलती प्रकृति

यह समस्या चीन में नहीं हो सकती, पाकिस्तान में नहीं हो सकती (अगर वहां इच्छाशक्ति हो), यहां तक कि अमेरिका में भी नहीं हो सकती, लेकिन भारत इसके लिए फिलहाल सबसे जरखेज (उपजाऊ) जमीन हो सकता है। उदार प्रजातंत्र, संविधान में तत्कालीन परिस्थितियों को साधने की मजबूरी में किये गए समझौते, निम्न सामाजिक चेतना, अभेद्य गरीबी, तर्क-शक्ति और वैज्ञानिक सोच का आदतन अभाव और धार्मिक-जातिगत आधार पर जबरदस्त पारस्परिक सामाजिक दुराव है।

पुलवामा में फिदायीन हमले का जो स्वरुप उभरकर आया है– यानी आरडीएक्स की बड़ी मात्र के साथ आइईडी (संवर्धन करके बनाया गया विस्फोटक) तैयार कर फिदायीन हमला, इसमें बहुत कुछ पहली बार हुआ है। मसलन, फिदायीन भी स्थानीय, हमला भी सॉफ्ट टारगेट यानी भीड़ वाला बाज़ार या ट्रेन न होकर अर्ध-सैनिक बल के जवानों से भरी बसों का काफिला, अभी तक की जानकारी के अनुसार पूरा ऑपरेशन पाकिस्तान से लेकिन आइईडी का संश्लेषण कश्मीर में और वह भी ‘हैंडलरों’ के उस जत्थे द्वारा जो पाकिस्तान का है। सबसे खास पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मुहम्मद द्वारा फिदायीन का विडियो जारी करना। कल्पना कीजिये, अगर यह दिल्ली के भीड़ वाले रेलवे स्टेशन, कनॉट प्लेस में या त्यौहार के दिन हुआ होता तो क्या स्थिति होती?

भारत की इंटेलिजेंस, सुरक्षा बलों और सीमा पर टुकड़ियों के लिए पूरा लॉजिस्टिक बदलना पड़ेगा और वह ऐसे प्रजातंत्र में, जहां मौलिक अधिकारों का अक्सर गलत मायने निकाल लिया जाता है और मानवाधिकार के अलमबरदार आतंकी हमले के बाद के पुलिस ऑपरेशन में फायरिंग कर रहे सुरक्षा बालों पर पत्थर चलाने वालों को ‘गुमराह बच्चे’  कहकर अपने बौद्धिक निष्पक्षता और सोच की साम्यवादी उड़ान का परिचय देते हैं, वैसे ही जैसे मुलायम सिंह यादव बलात्कारियों को ‘जवानी मे गुमराह बच्चे’ की संज्ञा से नवाजते हैं।

बहरहाल, नए खतरे किस प्रकृति के हैं, ये समझना जरूरी है। पूरी दुनिया में कानून की व्यवस्था में लगा सुरक्षा बल या पुलिस एक ही सिद्धांत पर काम करती है-अगर इसे तोड़ा तो रोकने के लिए और अगर टूट गया तो पकड़ने के लिए बल प्रयोग करना। वह बल प्रयोग परिस्थिति के अनुसार शारीरिक रूप से अशक्त करने से लेकर गोली मारने तक हो सकता है। यानी एक आतंकवादी को रोकने के लिए उसकी जान लेने की हद तक। लेकिन अगर आतंकी फिदायीन हो तो पूरी स्थिति बदल जाती है। क्योंकि अगर वह नजदीक पहुंच गया तो चुनौती वह देता है- ‘गोली तुम चलाओगे या अपने शरीर पर लादे सुसाइड जैकेट का बटन हम दबाएं ! लब्बोलुआब यह कि खुफिया एजेंसियों की ऐसी सतर्कता कि आरडीएक्स तो छोड़िये, कोई बारूदी तत्व आम हाथों में न लग पाए, जैकेट्स न बन सकें और उन संस्थाओं को न पनपने देना, जिनके यहां ‘गुमराह युवा’ इनडॉक्टरीनेशन के जरिये ‘फिदायीन’ बनाए जाए हैं।          

पुलवामा हमले के बाद यह कहा जा सकता है कि पाकिस्तान की ‘फौजी’ खुफिया एजेंसी आईएसआई का भारत में उपद्रव का यह पांचवां और शायद सबसे खतरनाक चरण है। पहला चरण 1980 के दशक में ‘पीटीपीएम’ –यानी पाक-ट्रेंड-पाक-मिलिटेंट (पाकिस्तान में ही प्रशिक्षित पाकिस्तानी उग्रवादी) का था, लेकिन जब भारत में वह घटना करता था और अगर पकड़ा जाता था तो पाकिस्तान की दुनिया में किरकिरी होती थी। लिहाज़ा नब्बे के दशक तक आते आते पीटीआइएम यानी पाक-ट्रेंड-इंडियन-मिलिटेंट (भारतीय आतंकवादी जिसकी ट्रेनिंग पाकिस्तान में हुई) का सिलसिला शुरू हुआ। लेकिन इसमें भी पाकिस्तान को तब दिक्कत होती थी, जब पकड़े जाने पर वह यह कबूल करता था कि उसकी ट्रेनिंग किसने और पाकिस्तान के किस ट्रेनिंग कैंप या शहर में दी थी)।

तीसरा चरण सन 2000 से ‘स्लीपर सेल्स’  का था, जिसमें तीन-से पांच की संख्या में हर स्लीपर सेल का सदस्य होता था जो भारत का ही था और उसे कभी-कभी अचानक किसी एक कार्य के लिए आदेश मिलता था। मसलन केरल के किसी सेल को आदेश होता था-उत्तर भारत के अमुक शहर में किसी धर्मस्थल के पास रात में कोई कटा जानवर रखने का ताकि सुबह उस धर्मस्थल के अनुयायिओं में आक्रोश पैदा हो। इस सेल का काम बस इतना ही था। अगला स्लीपर सेल हजारों किलोमीटर के सुदूर भाग से था,  जिसे आदेश होता था इस धार्मिक स्थल के बगल के मोहल्ले या आसपास के शहर में किसी समुदाय-विशेष के संभ्रांत व्यक्ति को गोली मार देना (और इसके लिए उसे सभी जानकारी पहले से मुहैया होती थी) या किसी धर्म के खिलाफ आग उगलने वाले मजमून की पर्चियां बांटना। तीसरे सेल से उसी दिन किसी परम्परागत उपद्रव वाले मोहल्ले में हथियार की सप्लाई करना। जब अदालत में केस जाता था तो अलग-अलग शहरों में अलग-अलग जज मामले को देखते थे और अगर केरल का स्लीपर सेल पकड़ा भी गया तो जज को यह समझ में नहीं आता था कि केरल के किसी इदरीस ने मेरठ के किसी पंडित दीनदयाल को क्यों मारा। लिहाज़ा, आतंक की घटनाओं में सजा की दर काफी गिर जाती थी। आरोप लगता था कि पुलिस सांप्रदायिक विद्वेष से गलत लोगों को फंसाती है। टाडा कानून ख़त्म करने के पीछे यही कारण था।

 चौथा चरण आइएसआई का था ‘होम ग्रोन टेररिज्म’ का यानी भारत में ही आतंकवादियों की पौध तैयार करना उन्हें आर्थिक और हथियार की मदद देकर। अबकी उनके प्रशिक्षण की जगह भी पाकिस्तान न होकर नेपाल और बांगलादेश कर दी गयी। अगर आतंकी पकड़ा भी गया तो पाकिस्तान किसी आरोप से साफ़ बच जाता था, यह कहकर कि आतंकी भारत का, ट्रेनिंग किसी गैर मुल्क में लिहाज़ा भारत झूठे आरोप लगा रहा है। कश्मीर में पूर्व में कुछ आत्मघाती हमले हुए लेकिन फिदायीन अफगानिस्तान या उत्तर वजीरिस्तान और फाटा (फेडरली एडमिनिस्टर्ड ट्राइबल एरियाज) क्षेत्र तैयार किये जाते थे, जहां यह कुटीर उद्योग की मानिंद है और जहां से फिदायीन और आत्मघाती जैकेट कुछ लाख रुपये में मिल जाते हैं।

लेकिन पुलवामा में पहली बार एक स्थानीय कश्मीरी फिदायीन ने इसे अंजाम दिया है। लिहाजा सुरक्षा बलों को के लिए नयी मुश्किल है यह पता करना कि प्रारंभिक इनडॉक्ट्रिनेशन (मानसिक रूप से कट्टरवाद के चरम लक्ष्य के लिए तैयार करना) कहां हुआ,  कैसे वह पाकिस्तान में मूल इनडॉक्टरीनेशन के लिए पहुंचा और कैसे वापस भारत आया और चूंकि आरडीएक्स केवल सेना इस्तेमाल करती है, लिहाज़ा कैसे पाकिस्तान आर्मी से आरडीएक्स का इतना जखीरा कश्मीर में आया। इस बात से भी सतर्क रहना होगा कि यह कुप्रयास देश के अन्य भागों में परिणति तक न पहुंचे। आरडीएक्स स्वयं विस्फोट नहीं करता और इसे किसी अन्य विस्फोटक के साथ और प्लास्टीसाइजर प्रक्रिया से घटक बनाया जाता है। लिहाज़ा, यह तकनीक कैसे आतंकियों को जैश जैसी खतरनाक संस्थाओं से मिली।

एक उदार प्रजातंत्र में बगैर जन-संचरण ही नहीं, मौलिक अधिकारों को सख्ती से बाधित किये इस नयी समस्या से जूझना सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों के लिए नयी चुनौती होगी। भूलना न होगा कि 9/11 की घटना के बाद अमरीकी सरकार ने होमलैंड सिक्यूरिटी एक्ट बनाया, जिसके तहत किसी भी नागरिक की निजता पुलिस चाहे तो भंग कर सकती है लेकिन किसी एक नागरिक ने भी चूं तक नहीं किया था। क्या भारत में हम ओवैसी-ब्रैंड राजनीति इसका अहतराम करेगी?


टैग्स लोकतंत्र आतंकवाद एनके सिंह
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago