होम / विचार मंच / क्या मीडिया अब यू-टर्न मोड पर आ गया है?

क्या मीडिया अब यू-टर्न मोड पर आ गया है?

संपूर्ण विश्व में भारत वर्ष की लोकतांत्रिक व्यवस्था का डंका है। यही एक अच्छे लोकतंत्र...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

मानवेंद्र मल्होत्रा
वरिष्ठ पत्रकार।।

संपूर्ण विश्व में भारत वर्ष की लोकतांत्रिक व्यवस्था का डंका है। यही एक अच्छे लोकतंत्र की पहचान है कि अपने कार्यों के लिए जवाबदेह और लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ कही जाने वाली मीडिया इतनी जागरूक होनी चाहिये कि वह लगातार बिना डर और झिझक के सत्ता धारियों से सवाल करती रहे और एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाये। दुर्भाग्य है कि भारत के लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति यह है कि सत्ताधारियों के महिमामंडन में जुटे इस चौथे स्तम्भ के अधिकतर लंबरदारों ने चापलूसी और चाटुकारिता की ऐसी अति कर रखी है कि इसे रसातल में जाने के अलावा कोई और रास्ता नहीं बचा है।

केंद्र सरकार में काबिज सत्ताधारियों से सवाल पूछने या उसकी आलोचना करने वाले रवीश, अभिसार और पुण्य प्रसून बाजपेयी के साथ किस तरह का सुलूक हो रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है। गत दिनों पुण्य प्रसून वाजपेयी को एंटी सरकार कैंपेन चलाने के आरोप लगाकर ‘सूर्या समाचार’ से हटने के आदेश दे दिए गए। आजकल मीडिया पर एक तरह का अदृश्य अंकुश लगा हुआ है और मीडिया प्लानर न्यूज के नाम पर व्यूज और महिमामंडन को इस बारीकी से आमजनमानस के मस्तिष्क में रोपने में लगे हैं कि सवाल पूछने चाहिये सत्ता से और उनके सुर में सुर मिला कर उनके दर्शक उल्टे सवाल पूछ रहे हैं विपक्ष से। बात होनी चाहिये अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर, रोजगार/नौकरियों के मुद्दों पर, भ्रष्टाचार के मुद्दों पर, कानून व्यवस्था के मुद्दों पर, तमाम सरकारी योजनाओं की सफलत-विफलता के मुद्दों पर, लेकिन इन टीवी स्टूडियोज की महफिलें सजती हैं मुसलमानों, राम मंदिर, पाकिस्तान, जंग, मसूद अजहर ‘जी’ के मुद्दों पर।

इनकी हरकतें भी एक तरह से इतनी नार्मल सी और एक जैसी हो गयी हैं कि अब आम लोग भी इनके खेल को समझने लगे हैं। ऐसे में रवीश और अभिसार की गोदी मीडिया के बहिष्कार की व्यापक अपील भी असर दिखाने लगी है और ट्राई के नये नियमों ने लोगों को कचरे से दूर रहने की एक सहूलियत तो दी ही है। ऐसे में शायद इन्हें पब्लिक की उकताहट समझ में आने लगी है और दूसरे इस आशंका ने भी उन्हें किसी हद तक डराया है कि बॉयकॉट की अपील आम दर्शकों के साथ सभी विपक्षी दलों से भी की जा रही है।

मीडिया का एजेंडा विपक्षी दल भी अब खूब समझने लगे हैं, प्रचार और अपनी बात रखने के लिये सोशल मीडिया भी एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है, जिसके कारण अगर वो लोग मीडिया का बॉयकॉट कर दें तो कोई ताज्जुब नहीं। ऐसे में इन एजेंडेबाज चैनलों के रवैये में थोड़ा बदलाव आया तो है कि अब उन्होंने विपक्ष को स्पेस देना शुरू कर दिया है और भले मजबूरी में सही, लेकिन सत्ता से सवाल पूछने का साहस दिखाया तो है। आगे यह क्या यू टर्न लेते हैं, यह भविष्य के गर्भ में है लेकिन कम से कम इन्होंने शुरुआत तो की है। अब ये ही रास्ता बचा है।  खुद की पहचान खोने के डर से कुछ पत्रकार सवाल तो करने लगे जनता को सच तो दिखाने लगे।


टैग्स मानवेंद्र मल्होत्रा
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

1 day ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

2 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

2 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago