होम / विचार मंच / हिंदी: जो बड़े-बड़े साहित्यकार और आंदोलन नहीं कर सके, वो कर दिखाया....

हिंदी: जो बड़े-बड़े साहित्यकार और आंदोलन नहीं कर सके, वो कर दिखाया....

हिंदी दिवस पर मेरी बधाई स्वीकार करें। अकारण उल्लास और बेवजह की हाय-तौबा...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

शशि शेखर

प्रधान संपादक, हिन्दुस्तान ।।

जय हिन्दी, जय भारती

हिंदी दिवस पर मेरी बधाई स्वीकार करें। अकारण उल्लास और बेवजह की हाय-तौबा के इस कठिन वक्त में यह बताना जरूरी है कि हमारी मातृभाषा की करोड़ों संतानें हैं। इतनी संतानों की मां को निरीह मानना भारी भूल होगी।

सदियों ने इसे गढ़ा है और सदियों तक इसे चलाने की जिम्मेदारी अब हम पर है। यहां यह भी जान लें। भाषाओं के संरक्षण के लिए सरकारों की ओर ताकना बेकार है। सत्ता सदन अगर भाषा के माई-बाप होते तो संस्कृत को प्राकृत अथवा पाली और फारसी को हिन्दुस्तानी ने कभी बेदखल न किया होता।

सवाल उठता है तो फिर हाय-तौबा क्यों? आपको थोड़ा पीछे ले चलता हूं। पचास साल होने को आए। भारतेंदु हरिश्चंद्र का आलेख पढ़ा था- ‘हा! हत्भागिनी हिंदी’। पिता कवि थे और सरकारी अधिकारी भी। हर तीन बरस में उनका तबादला हो जाता। उन दिनों छोटे शहरों में होटल नहीं होते थे, इसलिए हमें अक्सर किसी न किसी नामचीन कवि या साहित्यकार का आतिथेय बनने का अवसर प्राप्त होता। वे तब भी हिंदी की दुर्दशा की चर्चा करते। ये वो दौर था, जब बंगाल और तमिलनाडु सहित कुछ अन्य राज्यों में हिंदी के खिलाफ आंदोलन हो रहे थे।

मरहूम राममनोहर लोहिया ने उसी के बाद ‘अंग्रेजी हटाओ’ आंदोलन छेड़ा था। कुछ लोग तब भी कहते थे कि हिंदी हमारी मां है और अन्य भाषाएं उसकी बहनें। इसी मां और मौसियों के सियासी बेटों ने उन्हें अपने स्वार्थ का मुद्दा बना रखा था।

एक तरफ हम झगड़ रहे थे, दूसरी तरफ हमारा मातृकुल चुपचाप अपना रास्ता तय कर रहा था। आज तमिलनाडु जाइए या केरल, कोलकाता जाइए या कामरूप, आपको हिंदीभाषी होने का दंश नहीं भोगना पड़ता। जो काम बड़े-बड़े साहित्यकार और आंदोलन नहीं कर सके उसे हिंदी सिनेमा, फिल्मी गीतों और कवि सम्मेलनों ने कर दिखाया। भाषा के लिए आडंबर और पाखंड से कहीं ज्यादा जरूरी है कि उसे प्रवाह में रखा जाए। हम हिंदीभाषी गर्व कर सकते हैं कि हमारी मातृभाषा किसी महासागर की तरह तरंगित, गहरी और विशाल है। वह समूचे बड़प्पन के साथ अपने प्रति उथले और ओछे विचारों को भी लील जाती है।

चाहूं तो यहां तमाम आंकड़े गिना सकता हूं पर आज बस इतना ही कहना चाहूंगा कि कुंठा में मत रहिए, अपना रास्ता बनाने की कोशिश कीजिए। हमारा आगे बढ़ना जरूरी है क्योंकि हमारे ही जरिए हिंदी भी आगे बढ़ती है। हां, जो लोग अपने कर्म या विचार से आगे नहीं बढ़ सके, उन्हें हिंदी को दोष देना बंद कर देना चाहिए। पुरानी कहावत है- पूत भले ही कपूत हो जाए, माता कुमाता नहीं हो सकती।

 


टैग्स हिंदी हिंग्लिश इंग्लिश अंग्रेजी हिंदी दिवस
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

19 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

19 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

16 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

15 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

15 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

15 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

16 hours ago