होम / विचार मंच / मिस्टर मीडिया: पत्रकार साथियों, क्या आप भी तो नहीं करते हैं शब्दों की ये गलती?

मिस्टर मीडिया: पत्रकार साथियों, क्या आप भी तो नहीं करते हैं शब्दों की ये गलती?

एक ज़माना था, जब अंग्रेजी के सामने हिंदी दोयम दर्ज़े की भाषा मानी...

राजेश बादल 7 years ago

राजेश बादल

वरिष्ठ पत्रकार।।

एक ज़माना था, जब अँगरेज़ी के सामने हिंदी दोयम दर्ज़े की भाषा मानी जाती थी। आज ऐसा नहीं है। हिंदी शिखर पर है । मीडिया में भी। अख़बार हों या टेलिविजन। रेडियो हो या सोशल मीडिया के तमाम अवतार, हिंदी के बिना अधूरे हैं। हिंदी की आवाज़ को गंभीरता से लिया जाता है। अलबत्ता, मीडिया में उसका प्रयोग करने वाले गंभीर नहीं हैं। इस कारण अशुद्ध उच्चारण और शब्दों का ग़लत इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। नहीं जानता कि यह सिलसिला कब तक चलेगा?

मगर यह तय है कि इस बिगड़ी भाषा ने हमारी नई नस्लों में भी हिंदी की जड़ें कमज़ोर कर दी हैं। जो देश अपनी भाषाओं को लेकर संवेदनशील नहीं होते, वे संसार के किसी मंच पर अपनी बात ताक़त के साथ नहीं रख पाते। आज के मीडिया में भाषा की त्रुटियां अब अपनी सीमा पार कर रहीं हैं। बचपन में हम गिनती याद करते थे। सही उच्चारण नहीं करते थे तो मार पड़ती थी। आज चैनलों और रेडियो में गिनती सुनते हैं तो माथा पीटते हैं। हमारे अनेक सहयोगी- नवासी (89) उन्यासी (79) उनहत्तर (69) उनसठ (59) उनचास (49) उनतालीस (39) उनतीस (29) और उन्नीस (19) न सही लिखते हैं और न बोलते हैं।

इसी तरह बहुवचन के रूप में धड़ल्ले से अनेकों और कइयों चल रहा है। अगर एक का बहुवचन अनेक और कई हैं तो उसे अनेकों बना देने की आदत कहां से शुरू हुई-कोई बताएगा? राजनीतिक दलों के नाम भी इसी तरह अशुद्ध बोले जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के स्थान पर जंता बोलना तो इतना आम है कि सब इसे सच समझने लगे हैं। अपने संवाददाता को संवादाता बोलना भी ग़लत नहीं माना जाता। प्रभावित-पीड़ित तथा संभावना-आशंका का फ़र्क़ तो जैसे समाप्त ही हो गया है। मानसून की संभावना भी होती है और बाढ़ की भी। तूफ़ान से प्रभावित भी होते हैं और एक दूसरे के व्यक्तित्व से भी हम प्रभावित हो जाते हैं। अज्ञान को छिपाने के लिए नुक्ते का प्रयोग भी कम हो रहा है।

एक बार कल्पना करें कि जलेबी को ज़लेबी बोलना कैसा लगता है। एक सुंदर फूल को फ़ूल (मूर्ख या बेवकूफ़) कहिए तो कोई समझता ही नहीं कि यह अशुद्ध है। फांसी को फ़ांसी, अजीब को अज़ीब, जुर्म को ज़ुर्म, फिर को फ़िर, फ़ादर को फादर और फल को फ़ल कहने में किसी को झिझक नहीं होती। एक शब्द और है- कार्रवाई और कार्यवाही। इसे आप एक ही अर्थ में सुन, देख और पढ़ सकते हैं। पुलिस एक्शन याने कार्रवाई और संसद की प्रोसीडिंग कार्यवाही है। यह भी देखा गया है कि हमारे कई पत्रकार साथी संसद भंग कर देते हैं। भंग तो सिर्फ़ लोकसभा होती है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के बारे में भी ऐसी ही गड़बड़ होती है। अख़बार, रेडियो और टीवी में अक्सर हम सुनते हैं- केंद्रीय रक्षा मंत्री, केंद्रीय विदेश मंत्री और केंद्रीय रेल मंत्री जैसे कुछ अन्य विभाग। ध्यान दीजिए कि ये मंत्रालय तो सिर्फ़ केंद्र के तहत ही होते हैं।

सड़क दुर्घटना के लिए कहा जाता है- दर्दनाक हादसे में पांच लोग मारे गए। हादसा तो दर्दनाक ही होता है, यह बात समझने की ज़रूरत है। संख्या के बारे में भी ग़लतियां होती हैं। जैसे एक दर्ज़न लोग घायल हो गए। गोया आदमी न हुए केले हो गए। उर्दू का एक शब्द है- अज़ीज़। इसका मतलब प्रिय से है। अब अगर इसे अजीज़ बोला, लिखा या सुनाया जाएगा तो इसका अर्थ नपुंसक या नामर्द हो जाता है। ग़लत उच्चारण से अर्थ का अनर्थ हो जाता है।

उच्चारण और भाषा में गड़बड़ियों की यह तो एक बानगी है। अनगिनत ग़लतियां हैं जो हमारा दर्शक, श्रोता या पाठक अपने ग़ुस्से के साथ स्वीकार कर रहा है। मुझे कभी-कभी महसूस होता है कि इस मामले में हम लोगों से भी चूक हुई है। नए साथियों को उनकी अशुद्धियों के बारे में नहीं बताया। उनकी भाषा नहीं सुधारी। पर चैनलों, रेडियो और समाचारपत्रों के संचालक-मालिक और मीडिया शिक्षण संस्थान भी कम ज़िम्मेदार नहीं हैं। उनके पाठ्यक्रमों में इसे प्रमुखता नहीं दी गई है। कहीं ऐसा न हो कि हिंदी की शुद्ध और सही जानकारी के लिए हमें विदेशों की तरफ़ देखना पड़े मिस्टर मीडिया!


टैग्स पत्रकार राजेश बादल
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

16 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago