होम / विचार मंच / ज्ञानवापी विवाद को संयम और विवेक से हल करने की जरूरत: रजत शर्मा

ज्ञानवापी विवाद को संयम और विवेक से हल करने की जरूरत: रजत शर्मा

हालांकि इस बीच अंजुमन इतंजामिया कमेटी की तरफ हाईकोर्ट में अपील भी की गई, वाराणसी कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रजत शर्मा,  चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ (इंडिया टीवी)

काशी में ज्ञानवापी परिसर को लेकर हो रहा विवाद और बढ़ गया है। ये खबर आई कि ज्ञानवापी परिसर में मौजूद व्यास जी के तहखाने में आठ मूर्तियां स्थापित कर दी गईं। ज्ञानवापी के सर्वे में दस मूर्तियां मिली थीं। ASI ने इन मूर्तियों को ट्रेजरी में रखवा दिया था। कोर्ट का फैसला आने के बाद इनमें से आठ मूर्तियों को ट्रेजरी से निकाल कर फिर से व्यास जी के तहखाने में पहुंचा दिया गया। इनकी अब विधिवत पूजा अर्चना, भोग, आरती हो रही है। लेकिन काशी में जो हो रहा है, उसको लेकर मुस्लिम संगठनों में बहुत ज्यादा नाराजगी है।

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलेमा ए हिन्द, जमात ए इस्लामी जैसे संगठनों के मौलानाओं ने साफ-साफ कह दिया कि अयोध्या में समझौता कर लिया, कड़वा घूंट पी लिया, अब और बर्दाश्त नहीं करेंगे। मौलाना अरशद मदनी, मौलाना महमूद मदनी, मौलाना सैफुल्ला रहमानी,  मलिक मोहतसिम और कमाल फारुक़ी जैसे मुस्लिम स्कॉलर्स ने कहा कि अब उन्हें कोर्ट के फैसलों पर भी यकीन नहीं हैं क्योंकि अदालतें एकतरफा फैसले दे रही हैं। अगर यही होता रहा तो देश का माहौल खराब होगा।

हालांकि इस बीच अंजुमन इतंजामिया कमेटी की तरफ हाईकोर्ट में अपील भी की गई, वाराणसी कोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई, लेकिन हाईकोर्ट से फिलहाल कोई राहत नहीं मिली। हाईकोर्ट अब 6 फरवरी को इस केस की सुनवाई करेगा। इसे हिन्दू पक्ष ने अपनी कानूनी जीत बताया है  लेकिन सवाल ये है कि आस्था और कानूनी दांव पेंचों के बीच उलझा ये मसला क्या फिर से देश में हिन्दू मुसलमानों के बीच दूरियां बढ़ाएगा और क्या मौलाना, मुस्लिम संगठनों के नेता और राजनीतिक पार्टियों के नेता इस मामले में आग में घी डालने का काम कर रहे हैं।

शुक्रवार को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड, जमीयत उलेमा ए हिन्द, जमाते इस्लामी ए हिंद जैसे मुस्लिम संगठनों के नेताओं ने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए,  वाराणसी जिला जज के आदेश को पक्षपातपूर्ण बताया, मोदी सरकार पर निशाना साधा। जमीयत उलेमा ए हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि अब देश में जो हो रहा है, उसकी वजह सिर्फ अयोध्या विवाद के बारे में सुप्रीम कोर्ट का फैसला है।

मदनी ने कहा कि अब अगर ऐसे ही फैसले होने हैं तो कानून की किताबों को आग लगा देनी चाहिए। जमात ए इस्लामी हिंद के उपाध्यक्ष मलिक मोहतशिम ने कहा कि देश की अफसरशाही, न्यायपालिका और पूरी व्यवस्था सरकार के इशारों पर काम कर रही है, मुसलमानों का सब्र टूट रहा है, अब वो वक्त ज्यादा दूर नहीं है जब मुसलमान अपने नेताओं की बात भी नहीं सुनेंगे, अगर ऐसा हुआ तो देश को बहुत नुकसान होगा।

मौलाना महमूद मदनी ने कहा कि अदालतों में एकतरफा फैसले हो रहे हैं, ये जिसकी लाठी उसकी भैंस वाला सिस्टम ठीक नहीं हैं। क्योंकि लाठी वही रहती है लेकिन लाठी का इस्तेमाल करने वाले हाथ बदलते हैं। ज्ञानवापी मस्जिद के तहखाने में जिस तरह से पूजा शुरू हुई, उसको लेकर मौलानाओं में जो नाराजगी है, वो समझी जा सकती है। उनके यहां भी ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो आक्रामक हैं, जिनको समझाना मुश्किल होगा।

लेकिन मामला हाईकोर्ट के सामने है। 6 फरवरी को सुनवाई होनी है। उससे पहले ये कहना कि अफसरशाही और न्यायपालिका  दोनों सरकार के दबाव में हैं, ठीक नहीं है। क्योंकि ज्ञानवापी से जुड़ा एक मामला पहले भी सुप्रीम कोर्ट में गया था। सुप्रीम कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को राहत मिली थी। वज़ूखाना सील किया गया था। वज़ूखाने में मिली शिवलिंग जैसी आकृति की जांच पर रोक लगी थी।

इसलिए मुझे लगता है कि न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाने से किसी को भी सौ बार सोचना चाहिए। मुझे तो इस बात पर हैरानी हुई कि मौलाना महमूद मदनी जैसे मॉडरेट लोगों ने भी काफी सख्त भाषा का इस्तेमाल किया है। और ओवैसी ने तो इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी को घसीटने की कोशिश की। मुझे लगता है ऐसी बातों से समस्या और बढ़ेगी। कल भी मैंने कहा था कि इस विवाद को आपसी बातचीत से, संयम और विवेक से हल करने की ज़रूरत है।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स रजत शर्मा ब्लॉग रजत शर्मा ब्लॉग ज्ञानवापी रजत शर्मा ज्ञानवापी कोर्ट
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago