होम / विचार मंच / कोरोना से जंग में मजूबती से अपनी भूमिका निभा रहे ये ‘धुरंधर’

कोरोना से जंग में मजूबती से अपनी भूमिका निभा रहे ये ‘धुरंधर’

आज के दौर में टेलिविजन और अन्य ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म्स हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

रित्विका नंदा व सुधीर मिश्रा

पार्टनर, ट्रस्ट लीगल एडवोकेट्स  एंड कंसल्टेंट्स ।।

आज के दौर में टेलिविजन और अन्य ‘ओवर द टॉप’ (OTT) प्लेटफॉर्म्स हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। जैसा कि सभी को पता है कि कोरोनावायरस (कोविड-19) जैसी महामारी से निपटने के लिए सरकार द्वारा 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की गई है। ऐसे में नागरिकों के जिन अधिकारों को लेकर दशकों से चर्चा और उनकी वकालत होती रही है, उनमें कमी कर दी गई है और यह राष्ट्र के कल्याण के लिए एक सही कदम भी है। वर्तमान हालातों को छोड़कर देश के सामने ऐसी स्थिति कभी नहीं आई है, ऐसे में यह जरूरी है कि सभी लोगों को इंफॉर्मेशन, न्यूज और एंटरटेनमेंट मिल सके।

इस साल की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया था कि इंटरनेट का इस्तेमाल संविधान के तहत लोगों का मौलिक अधिकार है। आज, ऐसा लगता है कि न्यूज और एंटरटेनमेंट को हासिल करने के अधिकार ने अन्य अधिकारों पर विजय हासिल कर ली है। यह समाज और समुदाय को साथ-साथ ले आया है और वर्तमान स्थिति से निपटने में समाज की सहायता कर रहा है। ऐसे नाजुक दौर में डॉक्टरों और अन्य प्राधिकरणों द्वारा दी जाने वाली आपातकालीन सेवाओं की भूमिका काफी बढ़ गई है और इस ‘जंग’ से बहादुरी के साथ लड़ने में मदद कर रही है।

ऐसे समय में मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स की भूमिका को भी समझने और सराहे जाने की आवश्यकता है। ऐसे नाजुक दौर में जब लोगों को घरों में बंद रहने की सलाह दी गई है, किसी जमाने में ‘इडियट बॉक्स’ (idiot box) कहलाने वाला टीवी अब इडियट नहीं दिखाई दे रहा है। परिवार का हर सदस्य या तो खबरों के लिए या फिर मनोरंजन के लिए टेलिविजन की ओर रुख कर रहा है। इसके लिए हम कई लोगों को धन्यवाद देना चाहते हैं, जो दिन रात अपने काम में लगातार जुटे हुए हैं, ताकि न्यूज और एंटरटेनमेंट की निर्बाध रूप से आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। 

ऐसा ही एक डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म सिटी नेटवर्क्स (SITI Networks Limited) है, जो देश का सबसे बड़ा मल्टी सिस्टम ऑपरेटर है। सिटी नेटवर्क्स ‘एस्सेल’ ग्रुप का ही एक हिस्सा है, जो 580 से अधिक स्थानों और आसपास के क्षेत्रों में अपनी केबल सेवाएं प्रदान करता है और लगभग 8 मिलियन डिजिटल कस्टमर्स तक अपनी पहुंच बनाता है।

इस संबंध में ‘सिटी नेटवर्क्स लिमिटेड’ के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर अनिल मल्होत्रा कहते हैं, ‘मानवता के लिए खतरा बने कोरोनावायरस के खिलाफ इस जंग में हमारे SITI कर्मचारी भी आगे आकर एक शांत हीरो की तरह डटे हुए हैं। हमारी फील्ड और सपोर्ट टीमें लोगों को सूचनाएं और एंटरटेनमेंट उपलब्ध कराकर घर पर रहने में मदद कर रही हैं।’

कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों से थोड़ा समर्थन मिलने के बावजूद हमारी टीमें यह सुनिश्चित करती हैं कि सेवाएं बनी रहें और चलती रहें। हालांकि इस लड़ाई में कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण की चेन को तोड़ना जरूरी है, लेकिन यह भी जरूरी है कि यह चेन टूटी रहे। वहीं, लोग घरों में रहें इसके लिए हमारी सर्विस और टीम अपनी चेन को मजबूती प्रदान किए हुई है। मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म्स जैसे सिटी (SITI) इस मुश्किल दौर में भी अपना प्लेटफॉर्म बंद नहीं कर रहे हैं, लेकिन इन पर दबाव बनाने के बजाय इनकी सराहना की जानी चाहिए।


टैग्स कोरोना वायरस कोरोना
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

2 days ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

3 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

3 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

3 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

5 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

17 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

16 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

15 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

20 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

20 hours ago