होम / विचार मंच / 'इस बड़ी वजह से मीडिया के लिए बेहद अहम रहेगा आने वाला साल'
'इस बड़ी वजह से मीडिया के लिए बेहद अहम रहेगा आने वाला साल'
2022 में मीडिया के कामकाज पर कई सवाल खड़े हुए, खासकर टीआरपी के विवाद को लेकर। मीडिया की विश्वसनीयता इस विवाद से कठघरे में आ खड़ी हुई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
विनीता यादव।।
2022 में मीडिया के कामकाज पर कई सवाल खड़े हुए, खासकर टीआरपी के विवाद को लेकर। मीडिया की विश्वसनीयता इस विवाद से कठघरे में आ खड़ी हुई। लेकिन, इसका फायदा उन चैनल्स को हुआ, जिनका नुकसान टीआरपी के आधार पर था। उन्हें व्यापार के लिए कुछ समय मिला। यह स्थिति टीवी के लिए काफी चुनौती वाली थी।
वहीं, डिजिटल मीडिया के लिए वर्ष 2022 बेहतर रहा। लगातार दर्शक बढ़ते रहे और कई राज्यों खासकर जनसंख्या में सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के चुनाव ने साल की शुरुआत में सबको व्यस्त रखा, जिससे कई डिजिटल चैनल्स को काफी फायदा हुआ। कई पत्रकारों ने प्रेरित होकर अपने चैनल शुरू कर दिए और उन्होंने इसी दौरान लाखों व्युअर्स को अपने साथ जोड़ भी लिया।
हालांकि, कोरोना महामारी के चलते कई साथियों को वर्ष 2021 में खोने के बाद किसी तरह मीडिया वापस अपनी पटरी पर आया। वो कहते हैं न कि ‘शो मस्ट गो ऑन ‘ की विचारधारा पर आगे बढ़ने लगा। मेरी नजर में वर्ष 2023 भी मीडिया के लिए बेहद अहम रहेगा, क्योंकि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले तमाम चैनल व्यस्त रहेंगे और 2023 में भी कई राज्यों जैसे-राजस्थान, मध्यप्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में चुनाव हैं।
आजकल तमाम न्यूज चैनल्स चाहे टीवी हो या डिजिटल, सबसे ज्यादा राजनीति की खबरों पर ही व्यस्त होते हैं तो वर्ष 2023 काफी व्यस्त रहने वाला है। क्योंकि चुनाव सिर्फ खबर नहीं व्यापार भी है।
(यह लेखिका के निजी विचार हैं। लेखिका डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म ‘न्यूज नशा’ की एडिटर-इन-चीफ और सीईओ हैं।
टैग्स पत्रकार मीडिया विनीता यादव एडिटर न्यूज नशा वरिष्ठ पत्रकार ईयरएंडर 2022