होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने इस जनादेश से निकाले ये 10 सबक

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री ने इस जनादेश से निकाले ये 10 सबक

लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजे सामने आने के बाद रखी अपनी राय

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अब जब लोकसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और भाजपा ने इनमें शानदार जीत दर्ज की है, ‘नेटवर्क18’ (हिंदी नेटवर्क) के एग्जिक्यूटिव एडिटर अमिताभ अग्निहोत्री ने जनादेश के 10 सबक बताए हैं। इसमें उन्होंने विभिन्न राज्यों का जिक्र करते हुए बताया है कि कैसे जनता के बीच नेता अपनी छवि बरकरार रख पाएंगे और आने वाले चुनावों में जीत दर्ज कर पाएंगे। आइए, जानते हैं कि जनादेश के इन दस सबक के बारे में अमिताभ अग्निहोत्री ने क्या लिखा है।

1:  राजनीतिक पर्यटन करने वाले नेताओं के दिन लदने के संकेत-365 दिन की सक्रियता ही देगी परिणाम।

2: विकास और सुशासन को थाम कर रखने वाले दल ही सियासी सुनामियों में बचा सकेंगे अपने घर-(ओडिशा)।

3:  इलाकों पर पुश्तैनी दावेदारी का युग भी समाप्ति की ओर, जमीन पर सक्रिय रहेंगे तभी टिकेंगे। जैसे-गुना, बागपत, अमेठी।

4: परंपरागत जातीय समीकरणों से परे भी आर्थिक आधार पर बन रहा है एक नया मतदाता समूह। जातियां हैं, लेकिन उनकी जकड़न ढीली हो रही है-यूपी, बिहार इसके उदाहरण हैं।

5: बड़े नाम वालों को अब तुलनात्मक रूप से छोटे नाम वालों से हारने के लिए भी तैयार रहना होगा।

6: मोटेतौर पर दबंग नेताओं के प्रति देश भर में नकार का भाव- हालांकि कुछ अपवाद अभी भी हैं।

7: राज्य और केंद्र को लेकर जनता में पसंद अलग-अलग। कुछ अपवादों को छोड़ दें तो रीजनल पार्टियां विधानसभा चुनाव में जनता की पसंद हो सकती हैं, लेकिन केंद्र को लेकर जन-मन अलग।

8: गरीब जनता से जुड़ी योजनाओं का मतदान में निर्णायक असर-चाहे राज्य हों या केंद्र।

9: राजशाही की पृष्टभूमि से जुड़े नेताओं को लेकर जनता का सम्मोहन तेजी से टूट रहा है।

10: 40 फीसदी तक भी काम करेंगे तो जनता शेष 60 फीसदी के लिए वादों पर भरोसा कर सकती है, लेकिन बिना डिलीवरी के वादों पर अब भरोसा मुश्किल।

आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कीजिए


टैग्स अमिताभ अग्निहोत्री चुनाव 2019 जनादेश सबक
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago