होम / विचार मंच / आतंकी मॉड्यूल के आकाओं का अब खात्मा करो: रजत शर्मा

आतंकी मॉड्यूल के आकाओं का अब खात्मा करो: रजत शर्मा

आतंकियों के आकाओं को, जो इन बेगुनाहों की हत्या के लिए ज़िम्मेदार हैं, कभी माफ नहीं किया जा सकता, चाहे वे किसी भी देश में छिपे हुए हों। देश इन बेगुनाहों की हत्या का हिसाब मांग रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago

रजत शर्मा , इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

सोमवार को दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए बम धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अभी 21 घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक आत्मघाती बम धमाका था, जिसे एक डॉक्टर डॉ. उमर उन नबी ने अंजाम दिया।

हुंडई i20 कार में बैठा यह डॉक्टर लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक रेड लाइट पर रुका, और उसी वक्त शाम 6:52 पर धमाका हुआ। शुरुआती जांच से पता चला है कि डॉ. उमर का फरीदाबाद के एक आतंकी ग्रुप से संबंध था। इस आतंकी ग्रुप से सोमवार को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट ज़ब्त किया था।

उसी के कुछ घंटे बाद ही लाल किले के पास धमाका हुआ। पुलिस सूत्रों का कहना है कि डॉ. उमर जैश-ए-मुहम्मद के आतंकी मॉड्यूल का एक सदस्य था, जिसमें कई डॉक्टर डॉ. मुज़म्मिल और डॉ. अदील अहमद डार शामिल थे। डॉ. मुज़म्मिल को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 30 अक्टूबर को गिरफ्तार किया था और कुछ दिन बाद ही डॉ. अदील अहमद डार को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ से मिली जानकारी के आधार पर फरीदाबाद के एक किराये के मकान की तलाशी ली गई और 2,900 किलो अमोनियम नाइट्रेट ज़ब्त किया गया। आतंकवादियों ने 2,900 किलो विस्फोटक इकट्ठा किया था। उनका इरादा दिल्ली को तबाह करने का था। इतना विस्फोटक पूरे शहर को उड़ा सकता था।

अल-फलाह यूनिवर्सिटी को आतंकवादियों ने एक आवरण (कवर) की तरह इस्तेमाल किया था। किसी को शक न हो, इसलिए डॉक्टरों को सदस्य बनाया गया और वो भी ऐसे डॉक्टर जो यूनिवर्सिटी में पढ़ाते थे। उनमें से एक ने अपनी प्रेमिका डॉक्टर को भी इस खूनी खेल में शामिल किया।

AK-47 राइफल और बाकी असलहा इसी लड़की की कार से बरामद हुआ। अगर ये डॉक्टर न पकड़े गए होते तो बड़ा नुकसान हो सकता था। पुलिस ने लखनऊ से एक महिला डॉक्टर शाहीन को हिरासत में लिया। उसकी कार में एक AK-47 राइफल मिली। डॉक्टर को पूछताछ के लिए विमान से श्रीनगर ले जाया गया। केंद्रीय गृह मंत्री ने मंगलवार को दिल्ली के पुलिस आयुक्त, इंटेलिजेंस ब्यूरो, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ बैठक की। मंगलवार की रात अमित शाह लाल किले के पास घटनास्थल का मुआयना करने गए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है -मैं हर किसी को आश्वस्त करता हूं कि हमारी जांच एजेंसियां इस षड्यंत्र की तह तक जाएंगी। जो भी लोग इसके लिए ज़िम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। आतंकियों के आकाओं को जो इन बेगुनाहों की हत्या के लिए ज़िम्मेदार हैं कभी माफ नहीं किया जा सकता, चाहे वे किसी भी देश में छिपे हों। देश इन बेगुनाहों की हत्या का हिसाब मांग रहा है।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

1 day ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

2 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

2 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

13 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

11 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

16 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

15 hours ago