होम / विचार मंच / पाकिस्तान लातों का भूत है, इसे फिर सबक सिखाओ: रजत शर्मा

पाकिस्तान लातों का भूत है, इसे फिर सबक सिखाओ: रजत शर्मा

दूसरी बात है, इस हमले की टाइमिंग। जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति J D वैंस भारत में हैं और प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में। पाकिस्तान को इन दोनों देशों से भारत की दोस्ती भी बर्दाश्त नहीं होती।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago


रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

कश्मीर से दिल दहलाने वाली खबर आई। आतंकवादियों ने निहत्थे, बेकसूर पर्यटकों पर गोलियां बरसाते हुए उनमें से 28 लोगों की निर्ममता से हत्या कर दी। जिन लोगों की मौत हुई, उनमें भारतीय मूल के दो विदेशी नागरिक भी हैं। नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक भी थे। लेकिन ये दोनों पर्यटक भी हिन्दू थे। आतंकवादियों ने पहलगाम में भेलपूरी खा रहे पर्यटकों से नाम पूछ कर, उनका मजहब जानकर, चुन-चुन कर गोली मारी।

पत्नियों के सामने पति का नाम पूछा और बिना कुछ कहे गोली मार दी। सेना, सीआरपीएफ और कश्मीर पुलिस इस वक्त पहलगाम के जंगलों में इन हत्यारों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चला रही है। गृह मंत्री अमित शाह ने मारे गये पर्यटकों के ताबूतों पर पुष्प अर्पित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सउदी अरब यात्रा बीच में छोड़ कर दिल्ली लौट आए। आतंकवादियों ने हमले के समय अपने हेलमेट पर लगे कैमरे से वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई। साफ है कि हत्यारे पहले से पूरी तैयारी करके आये थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, रूसी राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन सहित दुनिया के तमाम बड़े नेताओं ने इस आतंकी हमले की भर्त्सना की। इसमें कोई दो राय नहीं कि पहलगाम में बेकसूर, बेबस, निहत्थे लोगों पर हमला करने वाले कायर हैं, शैतान हैं, इंसानियत और कश्मीरियत के दुश्मन हैं। कश्मीरियत की सबसे बड़ी पहचान है, मेहमाननवाजी और इन आतंकवादियों ने कश्मीर में आए मेहमानों का खून बहाया।

इन आतंकवादियों को किसी कीमत पर छोड़ा नहीं जाना चाहिए। इन लोगों का मकसद साफ है। कश्मीर में आने वाले पर्यटकों को डराना। जो लोग टूरिज्म से रोज़ी-रोटी कमाते हैं,उनका रोजगार छीना। इसको समझने के लिए ये जानना जरूरी है कि आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद पिछले पांच साल में कश्मीर जाने वाले सैलानियों की संख्या करीब आठ गुना बढ़ कर आठ करोड़ बत्तीस लाख से ज्यादा हो गई। इससे कश्मीरी लोगों को रोजगार मिला है, उनकी आमदनी बढ़ी है, कश्मीर में खुशहाली आई है। कश्मीर के लोगों की ये समृद्धि, ये खुशी ISI और पाकिस्तान की फौज को बर्दाश्त नहीं हो रही थी।

दूसरी बात है, इस हमले की टाइमिंग। जब अमेरिका के उपराष्ट्रपति J D वैंस भारत में हैं और प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब में। पाकिस्तान को इन दोनों देशों से भारत की दोस्ती भी बर्दाश्त नहीं होती। इन दोनों मुल्कों को किसी जमाने में पाकिस्तान का माई-बाप माना जाता था। अब वक्त बदल गया है।

भारत ने पाकिस्तान को कई बार इस बदले वक्त का एहसास कराया है। ये दिखाया है कि अब भारत पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देता है, घर में घुसकर मारता है लेकिन पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी बहादुर फौज पहलगाम में कायराना हमला करने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाएगी और हमारी सरकार इन आतंकवादियों को भेजने वालों को भी सबक सिखाएगी।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago