होम / विचार मंच / आम आदमी पार्टी की कमान क्या अब केजरीवाल के पास?: रजत शर्मा

आम आदमी पार्टी की कमान क्या अब केजरीवाल के पास?: रजत शर्मा

ED ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर से जो डिजिटल डिवाइस ज़ब्त की गई थी, उनके पासवर्ड देने से केजरीवाल ने मना कर दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल शराब आबकारी मामले में 15 अप्रैल तक तिहाड़ जेल रहेंगे। सोमवार को उन्हें जेल भेजा गया। मंगलवार को दो घटनाएं हुई – मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि उनके एक नज़दीकी के ज़रिए उन्हें ऑफर भिजवाया गया कि वो बीजेपी खेमे में आ जाएं, वरना एक महीने के अंदर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आतिशी ने ये भी आरोप लगाया कि ईडी उन्हें, सौरभ भारद्वाज, राघव चड्ढा और दुर्गेश पाठक को एक महीने के अन्दर गिरफ्तार करने की योजना बना रही है।

मंगलवार को ही सुप्रीम कोर्ट से सांसद संजय सिंह के लिए राहत भरी खबर आई। कोर्ट ने संजय सिंह को ज़मानत पर छोड़ने का आदेश दिया। संजय सिंह पिछले छह महीने से तिहाड़ जेल में थे। 11 दिन तक ED की रिमांड में रहने के बाद केजरीवाल को 15 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा जाना उतनी बड़ी बात नहीं थी, जितना कि ईडी का कोर्ट में ये खुलासा कि केजरीवाल ने पूछताछ के दौरान आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम लिए हैं। ED ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ के दौरान केजरीवाल ने ये कहा कि विजय नायर को वो थोड़ा बहुत जानते है लेकिन विजय नायर उन्हें रिपोर्ट नहीं करता था, विजय नायर तो असल में सौरभ भारद्वाज और आतिशी को रिपोर्ट करता था। ED के मुताबिक विजय नायर वो शख्स है जिसकी भूमिका शराब नीति की ड्राफ्टिंग से लेकर क्रियान्वयन तक थी।

विजय नायर पर ही शराब नीति में रिश्वत के तौर पर मिले पैसे को आम आदमी पार्टी तक पहुंचाने का इल्जाम है। कोर्ट को ED ने बताया कि पूछताछ के दौरान केजरीवाल ने कहा कि विजय नायर से उनकी बहुत बात नहीं होती थी, उन्हें तो ये भी नहीं मालूम कि विजय नायर उनके कैंप ऑफिस से काम करता था। ED का दावा है कि केजरीवाल ने बताया कि विजय नायर तो सौरभ भारद्वाज और आतिशी को रिपोर्ट करता था।

ED की तरफ़ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल  एसवी राजू ने कहा कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। ED ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के घर से जो डिजिटल डिवाइस ज़ब्त की गई थी, उनके पासवर्ड देने से केजरीवाल ने मना कर दिया है। वहीं, जब विजय नायर और दूसरे आरोपियों के पास से ज़ब्त सोशल मीडिया बातचीत केजरीवाल को दिखाए गए, तो उन्होंने कोई भी जानकारी नहीं होने की बात कही। सोमवार को कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी मौजूद थीं। जब से अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार हुए हैं, तब से सुनीता केजरीवाल बहुत सक्रिय हैं।

वही आम आदमी पार्टी का चेहरा बन गई हैं। रविवार को मोदी विरोधी मोर्चे की रैली में सुनीता केजरीवाल शामिल हुई और मंच पर सोनिया गांधी के बगल में बैठीं। सोमवार को केजरीवाल की पेशी के बाद सुनीता केजरीवाल ने कहा कि 11 दिन की पूछताछ के बाद भी केजरीवाल को रिहा नहीं किया गया क्योंकि बीजेपी नहीं चाहती कि वो लोकसभा चुनाव तक बाहर आएं लेकिन देश की जनता इसका जवाब देगी। लेकिन सबसे ज्यादा अब चर्चा इस बात की है कि आखिर शराब घोटाले के केस में केजरीवाल ने सौरभ भारद्वाज और आतिशी का नाम क्यों लिया?

ED का दावा ये है कि शराब घोटाले से मिली रकम में से 45 करोड़ रुपए का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी ने गोवा के विधानसभा चुनाव में किया। गोवा में विधानसभा चुनाव के वक्त आतिशी, गोवा में आम आदमी पार्टी की प्रभारी थी। उस वक़्त उन्होंने इसी हैसियत से चुनाव आयोग को कई चिट्ठियां लिखी थी। इसके अलावा आम आदमी पार्टी  के राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता ने भी पूछताछ में ED को बताया था कि गोवा के चुनाव में कितने पैसे खर्च हुए, कहां खर्च हुए, इसकी जानकारी सिर्फ़ गोवा की पार्टी प्रभारी आतिशी को थी।केजरीवाल का जेल जाना तय था, ये बात वो खुद जानते थे। इसीलिए उन्होंने ED के 9 समन की अनदेखी की।  वो चाहते थे कि किसी तरह लोकसभा चुनाव तक गिरफ्तारी को टाला जाए लेकिन उनकी ये मंशा पूरी नहीं हो पाई।

हैरानी की बात ये है कि केजरीवाल ने ED के सामने सौरभ भारद्वाज और आतिशी सिंह का नाम क्यों लिया? केजरीवाल भी समझते हैं कि अब इन दोनों को समन भेजा जा सकता है, पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है, फिर चुनाव के वक्त दो सबसे सक्रिय नेताओं को इस मुसीबत में क्यों डाला? कुछ लोगों का तो यहां तक कहना है कि केजरीवाल चाहते हैं कि इन दोनों को भी गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद उनकी पार्टी के लोग कह सकेंगे कि मोदी सरकार उनकी पार्टी को चुनाव से दूर रखना चाहती है। केजरीवाल के जेल जाने के बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी सिंह ही केजरीवाल का बचाव कर रहे थे, रोज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

सोमवार को भी दोनों कोर्ट में मौजूद थे। आम आदमी पार्टी में यही दोनों नेता ऐसे हैं, जो केजरीवाल के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री की कुर्सी के दावेदार हो सकते थे। इसलिए कुछ ये लोग ये भी कह रहे हैं कि अगर इन दोनों का नाम भी शराब घोटाले में आ गया तो फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए सुनीता केजरीवाल के अलावा और कोई नाम नहीं होगा। इसीलिए केजरीवाल ने पत्नी का रास्ता साफ करने के लिए ये दांव चला है।

हालांकि कोर्ट में ED के खुलासे के बाद सौरभ भारद्वाज और आतिशी भी हैरान थे। दोनों ने न प्रेस कॉन्फ्रेंस की, न कोई बयान दिया, लेकिन शाम होते होते आतिशी ने ट्विटर पर ये लिखकर कि वो मंगलवार सुबह कोई बड़ा खुलासा करेंगी, सबको चौंका दिया। लेकिन जो लोग आम आदमी पार्टी को करीब से जानते हैं, उनका कहना है कि इस बात की उम्मीद किसी को नहीं करनी चाहिए कि आतिशी केजरीवाल के खिलाफ कुछ बोलेंगी। हालांकि हकीकत क्या है, केजरीवाल के मन में क्या है, ये उनके सिवा कोई और नहीं जानता।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स रजत शर्मा ब्लॉग रजत शर्मा ब्लॉग अरविंद केजरीवाल रजत शर्मा आतिशी
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago