होम / विचार मंच / क्या महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है?: प्रवीण तिवारी

क्या महाराष्ट्र को एक और मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है?: प्रवीण तिवारी

शरद पवार विपक्षी एकजुटता के मंच पर दिखाई देते हैं। सार्वजनिक मंचों पर तो अजीत पवार से उनकी नाराजगी भी बहुत स्पष्ट तौर पर सामने है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

डॉ. प्रवीण तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार, लेखक।

महाराष्ट्र की राजनीति में दिलचस्प मोड़ देखने को मिल रहे हैं। अजित पवार के सीएम बनने की अटकलों के बीच उनकी केंद्र के दोनों कद्दावर नेताओं से नजदीकी इस बात की ओर इशारा करती है कि बीजेपी उन पर बड़ा दांव खेलने जा रही है। लगता तो यह भी है कि एनसीपी की जरूरत महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा बीजेपी को ही पड़ने वाली है। शिंदे का असर जमीन पर देखने को नहीं मिला जिसकी उम्मीद उनसे की जा रही थी। अब अमित शाह जब खुले मंच से जब कहते हैं दादा अब सही जगह बैठे हो तो अजित दादा के समर्थक पूछ सकते हैं सही जगह तो सीएम की कुर्सी है। कुर्सी के इस मामले पर एक दिलचस्प वाकया भी हाल ही में सामने आया।

शिवसेना के बाद एनसीपी की बगावत और अब सरकार के भीतर ही उठापटक की खबरों ने लगातार महाराष्ट्र को खबरों में सबसे ऊपर रखा है। एक दिलचस्प वाकये ने, एक बार फिर कौन है महाराष्ट्र का असली मुख्यमंत्री, पर बहस छेड़ दी है। दरअसल मुंबई के नरीमन प्वाइंट इलाके में मनोरा विधायक निवास का भूमि पूजन हुआ। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे यानी देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी। हालांकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे किसी वजह से शामिल नहीं हो पाए।

उनका शामिल ना होना कुछ निजी कारण से भी हो सकता है, लेकिन इसके बावजूद एकनाथ शिंदे को लेकर चर्चाओं का बाजार थमने का नाम नहीं ले रहा है। राहुल नार्वेकर ने अजित पवार से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने को क्या कहा पूरा मामला और माहौल ही अजब गजब हो गया। मीडिया की खबरों में इस वाकए का बहुत जिक्र हो रहा है। एकनाथ शिंदे की कुर्सी पर लगा मुख्यमंत्री का स्टीकर हटाकर राहुल नार्वेकर ने अजीत पवार को यहां पर बैठने के लिए कहा। वैसे यह इतनी महत्वपूर्ण घटना नहीं कि सत्ता परिवर्तन के बारे में कोई इशारा दे लेकिन यह छोटी सी घटना उस बड़ी बहस की तरफ भी इशारा करती है जो महाराष्ट्र के सियासी गलियारों में लगातार गर्मा रही है।

अजित पवार पहले ही कह चुके हैं कि वह उपमुख्यमंत्री बन बन कर थक गए हैं। वह पहले भी कह चुके हैं कौन मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता, मैं भी मुख्यमंत्री बनना चाहता हूं। खैर यह सारी बातें उनके उपमुख्यमंत्री बनने से पहले की हैं। गौर करने वाली बात यह है कि वह महाराष्ट्र के पांचवी बार उप मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं। इसी सरकार के दौरान तीन बार उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। चाहे देवेंद्र फडणवीस की 80 घंटे की सरकार हो, उद्धव ठाकरे की महा विकास आघाडी की सरकार हो या अब बीजेपी के समर्थन से चलने वाली शिवसेना के बागियों वाली एकनाथ शिंदे की सरकार हो। हालांकि शिवसेना अब एकनाथ शिंदे को मिल चुकी है लेकिन इसके बावजूद जमीन पर उनकी चुनौतियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं।

अजित पवार बहुत तेजी से मुख्यमंत्री की कुर्सी की तरफ बढ़ रहे हैं, इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता। हालांकि इस पर देवेंद्र फडणवीस भी स्पष्टीकरण दे चुके हैं कि एकनाथ शिंदे ही हमारे मुख्यमंत्री हैं लेकिन यह बात सभी जानते हैं की एकनाथ शिंदे को चेहरा बनाकर बीजेपी शायद ही आगामी चुनाव में उतरना चाहे। एनसीपी की इतनी बड़ी बगावत के बाद शरद पवार से अजीत पवार की मुलाकातों ने भी कई सवाल खड़े किए हैं। सबसे अहम बात यह है कि यदि अजित पवार मुख्यमंत्री की कुर्सी ले लेते हैं तो शायद वह शरद पवार को भी मनाने में कामयाब हों। शरद पवार विपक्षी एकजुटता के मंच पर दिखाई देते हैं। मीडिया के सामने और सार्वजनिक मंचों पर तो अजीत पवार से उनकी नाराजगी भी बहुत स्पष्ट तौर पर सामने है। अंदर खाने हकीकत क्या है यह कहना मुश्किल है क्योंकि हैं तो अजीत पवार शरद पवार के भतीजे ही और राजनीतिक विरासत की लड़ाई भी एनसीपी में कोई नई नहीं है।

छगन भुजबल शरद पवार के चरणों में लेट कर कह चुके हैं कि हमारे भगवान हैं। प्रफुल्ल पटेल भी यही बात कहते हैं। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री का पद एक ऐसी भेंट हो सकती है जो एनसीपी की शक्ति को बढ़ा सकती है। एकनाथ शिंदे को शिवसेना इसलिए मिल पाई क्योंकि शिवसेना के ज्यादातर विधायकों सांसदों और पदाधिकारियों को वह अपने साथ जोड़ने में कामयाब रहे थे। इसकी बड़ी वजह यह रही कि वह सत्ता में थे, सत्ता का चेहरा थे और अब भी हैं, लेकिन यही चुनौतियां एनसीपी के सामने है। एनसीपी में असली कौन है, नकली कौन है इसका फैसला होना अभी बाकी है।

यदि अजित पवार को मजबूत करना है तो उनके चेहरे को सरकार में और मजबूत करना होगा। लिहाजा इन अटकलों को यूं ही खारिज नहीं किया जा सकता कि अजीत पवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके अपने समर्थक तो ट्विटर पर भी इस बात को लिख चुके हैं। उद्धव ठाकरे गुट यह बात बार-बार कहता रहा है। फिर भी देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे इस पर अपने स्पष्टीकरण देते रहे। आने वाले दिनों में बहुत सारे फैसले होने हैं जैसे कि एनसीपी का असली मालिक कौन लेकिन इन सबके बीच में इस बात का भी इंतजार रहेगा कि क्या महाराष्ट्र को इसी सरकार के दौरान एक और मुख्यमंत्री मिलने जा रहा है? मुख्यमंत्री बन बन कर थक चुके अजित पवार क्या अब अपनी महत्वाकांक्षा को पूरा करने जा रहे हैं? वैसे भी ये उनका बहुत पुराना सपना है।

(यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

22 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

22 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

21 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

21 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

22 hours ago