होम / विचार मंच / 26 लोगों की हत्या को भारत यूं ही जाने नहीं देगा: अवधेश कुमार

26 लोगों की हत्या को भारत यूं ही जाने नहीं देगा: अवधेश कुमार

अब पहले की तरह आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई को रोकने की लोगों के द्वारा कोशिश नहीं होती, पत्थरबाजी नहीं होती, नारा नहीं लगता तथा आवश्यकता पड़ने पर सीमा पर हवाई बमबारी भी होती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 9 months ago

अवधेश कुमार, वरिष्ठ पत्रकार।

पहलगाम के वायसरन घाटी में केवल हिंदू पर्यटकों की चुन-चुन कर हत्या की गई। किसी को कलमा पढ़ने के लिए कहा गया तो किसी को नंगा करके देखा गया कि वह हिंदू है या मुसलमान। इस घटना को कोई केवल सामान्य आतंकवादी घटना मान सकता है। हालांकि हर इस्लामी आतंकवादी घटना के पीछे सोच मजहब और जेहाद ही होता है।

जेहाद की बात करने पर उसका अर्थ पूछने वाले अपने तरीके से बताते हैं। बताने वालों का अपना आशय हो सकता है लेकिन व्यवहार में दिखाई पड़ रहा है कि आतंकवादी और इनको प्रश्रय देने वाली शक्तियां इस्लाम और जेहाद के नाम पर ही इन्हें हिंसा करने तथा अपनी जान तक देने के लिए तैयार कर देते हैं। जब पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिफ मुनीर ने इस्लाम की बात करते हुए बताया कि हिंदू और मुसलमान साथ रह ही नहीं सकते, दोनों दो काम है तो उन्होंने भी जेहाद और इस्लाम को पढ़ा है।

जब नेशनल कांफ्रेंस के सांसद सैयद नुरुल्लाह मेंहदी कश्मीर में पर्यटन को सांस्कृऊत हमला बताते हैं तो उनकी भी एक सोच इस्लाम की है। आतंकवादी कहते हैं कि यह मुसलमान नहीं है मारो और मारते हैं तो यह भी इस्लाम और जेहाद का ही उनके द्वारा अपनाया गया रूप है। कश्मीर के युद्ध को इस्लाम का युद्ध और जेहाद बताने की कोशिश पाकिस्तान की लंबे समय से रही है।

इस हमले के द्वारा आतंकवादियों के माध्यम से फिर वही घृणित संदेश देने की कोशिश है। पाकिस्तान में सेना की इज्जत मिट्टी में मिल चुकी है। उसके भ्रष्टाचार, असफलता एवं अय्याशी के कारनामे मीडिया, सोशल मीडिया में इतने आए हैं कि लोग उनका मजाक उड़ाने लगे हैं। सेना को लगता है कि कश्मीर में फिर आग लगाकर, आतंकवादियों को भेज कर वह अपनी छवि सुधार सकती है और उसने ऐसा करना शुरू कर दिया है। किंतु यह बदला हुआ भारत और बदला हुआ जम्मू कश्मीर है।

अब पहले की तरह आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई को रोकने की लोगों के द्वारा कोशिश नहीं होती, पत्थरबाजी नहीं होती , नारा नहीं लगता तथा आवश्यकता पड़ने पर सीमा पर हवाई बमबारी भी होती है। पूरा देश दुखी है लेकिन इसके साथ-साथ प्रत्युत्तर का भाव भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सऊदी अरब से यात्रा रोककर लौटना तथा गृह मंत्री अमित शाह का घटना के तुरंत बाद कश्मीर जाना ,सभी तरह की जानकारी लेना आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई तथा घटना स्थल तक जाकर स्थिति समझने एवं सुरक्षा बलों से बातचीत कर निर्देश देना बताता है कि दो दर्जन से ज्यादा निरपराध निहत्थे लोगों की हत्या को अब भारत यूं ही जाने नहीं देगा। अनुच्छेद 370 निषप्रभावी किए जाने के बाद लगभग सामान्य हो रहे जम्मू कश्मीर को फिर पाकिस्तान इस्लाम के नाम पर आतंकवाद की आग में नहीं झोंक सकता।

( यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

3 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

3 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

5 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago