होम / विचार मंच / एक्शन में ED, हेमंत सोरेन को लेनी चाहिए लालू यादव से सीख: रजत शर्मा

एक्शन में ED, हेमंत सोरेन को लेनी चाहिए लालू यादव से सीख: रजत शर्मा

ED की टीम हेमंत सोरेन को कुल दस समन भेज चुकी है। वो आठवें समन के बाद पूछताछ के लिए राजी हुए थे। ED की टीम ने रांची में उनके घर जाकर पूछताछ की थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

रजत शर्मा, चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ (इंडिया टीवी)

देश के कई राज्यों में इस वक्त प्रवर्तन निदेशालय (एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट) जबरदस्त एक्शन में  है। दिल्ली में हेमंत सोरेन के घर में सोमवार को दिनभर ED की टीम उनका इंतजार करती रही। हेमंत सोरेन एक चार्टर्ड विमान में दिल्ली आए थे और उन्हें शाम को उसी विमान से रांची लौटना था। लेकिन मुख्यमंत्री रहस्यपूर्ण तरीके से गायब हो गए। वह न रांची में थे, न दिल्ली में मिले। मुख्यमंत्री के कार्यालय से ईमेल करके ED को बताया गया कि मुख्यमंत्री 31 जनवरी को रांची में पूछताछ के लिए पेश होंगे। लेकिन मंगलवार को रांची में हेमंत सोरेन अचानक नज़र आए, और उन्होंने अपने विधायकों के साथ बैठक की, जिसमें उनकी पत्नी कल्पना सोरेन और भाई बसन्त सोरेन मौजूद थे। उधर सोमवार को लालू यादव पटना में ED के दफ्तर पहुंचे।

उनसे नौकरी के बदले ज़मीन घोटाले को लेकर तकरीबन 10 घंटे तक पूछताछ हुई। पूछताछ के समय लालू यादव को अन्दर भोजन और दवाएं भिजवाई गई, क्य़ोंकि गुर्दा प्रत्यारोपण के बाद से उनका स्वास्थ्य़ अभी अच्छा नहीं चल रहा है। इधर दिल्ली में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्ड़ा से मानेसर ज़मीन सौदे को लेकर पूछताछ हुई। मुंबई में उद्धव ठाकरे की शिव सेना के विधायक और पूर्व मंत्री रविन्द्र वायकर से जमीन घोटाले में पूछताछ हुई। पंजाब में बीजेपी के पूर्व विधायक अरविन्द खन्ना को मनी लॉन्ड्रिंग के केस में ED ने पूछताछ का समन भेजा है लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा रही हेमंत सोरेन के गायब होने की और लालू यादव के पेश होने की।

हेमंत सोरेन की पार्टी ने इल्जाम लगाया है कि ED उन जमीनों के बारे में आरोप लगा रही है, सवाल पूछ रही है, जो जमीनें सरकारी हैं, बिक ही नहीं सकती। इसके अलावा जिस घर के बारे में सवाल पूछे जा रहे हैं, वह हेमंत सोरेन की पत्नी के नाम है, जिसका पूरा ब्यौरा सार्वजनिक तौर पर उपलब्ध है, इसलिए ED का एक्शन राजनीति से प्रेरित है, विरोधी दलों के नेताओं को परेशान करने की कोशिश की जा रही है।

लालू से पूछताछ पर भी उनकी बेटी मीसा भारती ने यही इल्जाम लगाया। कहा, ये सब बीजेपी की साजिश है। विपक्ष के नेता चुनाव प्रचार न कर पाएं, इसलिए ED के जरिए उन्हें व्यस्त रखने की कोशिश की जा रही है। लालू की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनके पिता की तबियत ठीक नहीं है,अगर उन्हें कुछ होता है, तो उनसे बुरा कोई नहीं होगा। कुल मिलाकर ED के एक्शन से विरोधी दलों के नेताओं में, पार्टियों में खलबली है, लेकिन सबसे हैरान करने वाला रवैया तो हेमंत सोरेन का रहा।

ED की टीम हेमंत सोरेन को कुल दस समन भेज चुकी है। वो आठवें समन के बाद पूछताछ के लिए राजी हुए थे। ED की टीम ने रांची में उनके घर जाकर पूछताछ की थी। इसके बाद फिर 27 जनवरी को पेश होने को कहा था। हेमंत सोरेन पेश नहीं हुए तो दसवां समन भेजा गया। 29 से 31 तारीख के बीच पेश होने को कहा गया। ED ने साथ ही ये भी कहा था कि अगर हेमंत सोरेन नहीं पहुंचे तो ED की टीम खुद उनसे पूछताछ करने आएगी। हेमंत सोरेन जानते हैं कि इस बार ED की टीम 31 जनवरी का इंतजार नहीं करेगी। इसलिए वो दिल्ली आए और गायब हो गए।

ED की टीम घरों की तलाशी लेती रही लेकिन हेमंत सोरेन नहीं मिले। हेमंत सोरेन को समझ में आ गया है कि उनकी गिरफ्तारी हो सकती है और केस ऐसा है कि अगर वो गिरफ्तार हुए तो  जमानत नहीं मिलेगी और सरकार भी जाएगी। इसीलिए हेमंत सोरेन अचानक गायब हो गए। हालांकि ये तो सिर्फ एक मामला है। हेमंत सोरेन के खिलाफ और भी कई मामलों में जांच हो रही है। उनकी 82 संपत्तियों के बारे में लोकायुकत ने हेमंत सोरेन से जबाव मांगा है। चूंकि हेमंत सोरेन अब तक इस मामले में जबाव देने से बच रहे हैं, इसलिए लोकायुक्त ने उन्हें 15 दिन की मोहलत दी है और साफ साफ कह दिया कि ये आखिरी मौका है।

अगर 15 दिन में जबाव नहीं दिया तो लोकायुक्त उनके खिलाफ एक्शन लेगा। हेमंत सोरेन की पार्टी के लोग कहेंगे कि ये सब चुनाव को देखते हुए हो रहा है। उन्हें परेशान करने की कोशिश की जा रही है लेकिन ये सब कहने से काम नहीं चलेगा, जवाब देना पड़ेगा, हेमंत सोरेन को इस मामले में लालू यादव से सीखना चाहिए। लालू को ED ने बुलाया और लालू पहुंच गए। जमीन के बदले नौकरी घोटाले  के केस में लालू यादव सुबह ग्यारह बजे ED के दफ्तर पहुंच गए और तकरीबन 10 घंटे बाद रात को बाहर निकले। ये केस उस वक्त का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे।

इल्जाम ये है कि लालू के कार्यकाल में रेलवे में चौथी श्रेणी की नियुक्तियों के बदले रिश्वत में उम्मीदवारों की जमीनें लालू यादव और उनके परिवार के नाम की गई थी। इस केस में लालू के अलावा राबड़ी देवी, मीसा भारती और तेजस्वी यादव भी आरोपी हैं। तेजस्वी से मंगलवार को पूछताछ हुई, उसके बाद राबड़ी देवी और उनकी बेटियों से पूछताछ होगी।

ये सही है कि लालू यादव की सेहत साथ नहीं दे रही है, वो लंबे वक्त से बीमार हैं, इसलिए लोगों की सहानुभूति लालू यादव के साथ हैं। लेकिन जांच एजेंसियों की अपनी मजबूरी  है। अदालत में चार्जशीट फाइल हो चुकी है और अगर केस को मजबूत बनाना है, अंजाम तक पहुंचाना है, तो पूछताछ करनी पड़ेगी। लेकिन मुझे लगता है कि अगर लालू से पूछताछ उनके घर पर हो सकती है या बार बार बुलाने के बजाए उनसे एक बार में पूछताछ खत्म हो सकती है, तो ये बेहतर रहेगा। लालू यादव ने अब तक जांच में सहयोग किया है, बार बार अदालत में पेश हुए हैं।

(यह लेखक के निजी विचार हैं)


टैग्स रजत शर्मा हेमंत सोरेन ईडी विपक्षी गठबंधन लालू
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

1 day ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

1 day ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

2 days ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

21 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

21 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

20 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

20 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

21 hours ago