होम / विचार मंच / ‘इन मूलभूत बातों पर विशेष ध्यान देकर सफलता की नई इबारत लिख सकते हैं पब्लिशर्स’

‘इन मूलभूत बातों पर विशेष ध्यान देकर सफलता की नई इबारत लिख सकते हैं पब्लिशर्स’

नीदरलैंड स्थित बी2बी पब्लिशर ‘AgriMedia BV’ के मैनेजिंग डायरेक्टर जीन पॉल रेपरॉन ने अपने इस कॉलम में पब्लिशर्स के लिए तमाम मूलभूत सिद्धांतों का जिक्र किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

जीन पॉल रेपरॉन

मैनेजिंग डायरेक्टर, AgriMedia BV

मीडिया परिदृश्य लगातार तेजी से परिवर्तित हो रहा है और आगे बढ़ रहा है। ऐसे में पब्लिशर्स को तमाम तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कुछ ऐसे मूलभूत सिद्धांत हैं, जो न सिर्फ पब्लिशर्स को इस दौर में अपना अस्तित्व बनाए रखने, बल्कि इस गतिशील माहौल में फलने-फूलने में मदद कर सकते हैं। एक छोटे बी2बी यानी बिजनेस टू बिजनेस पब्लिशर के रूप में हमें इन मूलभूत सिद्धांतों पर फोकस करने से काफी सफलता मिली है और अन्य पब्लिशर्स के लिए भी यह इसी तरह प्रभावी हो सकते हैं।

पारिस्थितिकी तंत्र: पाठकों को व्यापक अनुभव मिले, यह काफी महत्वपूर्ण है। इसमें इवेंट्स, मैगजींस, न्यूजलेटर्स समेत विभिन्न माध्यमों से कंटेंट प्रदान करना शामिल है। अपने ऑडियंस की तमाम आवश्यकताओं को पूरा करने वाला एक पारिस्थितिकी तंत्र (ईकोसिस्टम) बनाकर पब्लिशर्स अपने पाठकों को व्यस्त और निष्ठावान रख सकते हैं।

सही समय, सही कंटेंट और सही माध्यम: पाठकों तक पहुंचने के लिए सही माध्यमों की पहचान करना भी काफी महत्वपूर्ण है। आज इतने सारे माध्यम उपलब्ध हैं। ऐसे में पब्लिशर्स को यह पहचानना चाहिए कि उनके पाठक कौन सा माध्यम पसंद करते हैं और उन माध्यमों पर किस तरह का कंटेंट चाहते हैं।

सबस्क्रिप्शन के लायक कंटेंट: यह सुनिश्चित करने के लिए कि कंटेंट सब्सक्रिप्शन के लायक है, पब्लिशर्स को उच्च गुणवत्ता वाला और वैल्यूएवल कंटेंट तैयार करने पर ध्यान देना चाहिए, जिसके लिए पाठक भुगतान करने को तैयार हों। इसके लिए बेहतर एडिटोरियल टीम तैयार करके और गहन शोध करके यह सुनिश्चित किया जा सकता है कि कंटेंट तथ्यपूर्ण हो और सत्यापित हो।  

ऑडियंस का विस्तार: अपने पाठकों तक पहुंचना, उन्हें जोड़े रखना और नए पाठकों को बढ़ाना भी किसी भी पब्लिशर की सफलता का एक अन्य महत्वपूर्ण पहलू है। यह विभिन्न मार्केटिंग स्ट्रैटेजी जैसे पेड एडवर्टाइजिंग, सोशल मीडिया और एसईओ (SEO) के माध्यम से पूरा किया जा सकता है।   

फर्स्ट पार्टी डाटा को जुटाना: प्रत्येक यूजर्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ डेटाबेस तैयार करना पब्लिशर्स के लिए आवश्यक है। अपने पाठकों के बारे में डाटा एकत्रित कर पब्लिशर्स उनकी पसंद-नापसंद को समझ सकते हैं और अपने प्रॉडक्ट में उसी के आधार पर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। इस डेटा का इस्तेमाल कैंपेन को तैयार करने और कंटेंट बनाने के लिए भी किया जा सकता है।  

ऐडवर्टाइजर्स का भी ध्यान रखें: ऐसे कॉमर्शियल तैयार करें जो पब्लिशर्स के मिशन से भी मेल खाते हों। यह पाठकों और विज्ञापनदाताओं के लिए न सिर्फ मूल्य जोड़ते हैं, बल्कि मार्केट की मांग को भी पूरा करते हैं। पब्लिशर्स अपने ब्रैंड और मिशन के साथ तालमेल बिठाने वाले कॉमर्शियल बनाकर, पाठकों और ऐडवर्टाइजर्स की अच्छी फॉलोइंग तैयार कर सकते हैं।

ग्राहक सेवा: पब्लिशर्स के लिए कस्टमर सर्विस यानी ग्राहक सेवा पर ध्यान देना भी काफी महत्वपूर्ण है। उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए पब्लिशर्स को व्यक्तिगत संपर्क, अच्छी पहुंच, वास्तविक समय और कई डिवाइसों पर कंटेंट की पहुंच के साथ उपयोग में आसान प्लेटफॉर्म प्रदान करना आवश्यक है, ताकि वे अन्य कंपनियों से प्रतिस्पर्धा कर सकें।  

इन बुनियादी सिद्धांतों ने AgriMedia को इस चुनौतीपूर्ण मीडिया परिदृश्य में सफल होने में मदद की है। ऐसे एडिटर्स की नियुक्ति करके जो हमारे टार्गेट ग्रुप को बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और प्रासंगिक कंटेंट प्रदान करते हैं, हम एक मजबूत प्रतिष्ठा और पाठकों का एक विश्वसनीय आधार बनाने में सक्षम हुए हैं।

हमने टार्गेट कैंपेंस के माध्यम से अपने टार्गेट ऑडियंस का भी विस्तार किया है। अपने ऑडियंस का डाटा एकत्रित करने से हमें उनका पसंदीदा कंटेंट और न्यूजलेटर्स तैयार करने में काफी मदद मिली है, जिससे पाठकों का भरोसा और आधार बढ़ा है।

हमने अपने पाठकों के प्रति सम्मान बनाए रखते हुए कॉमर्शियल कंटेंट के लिए अपनी वेबसाइट के द्वार भी खोलने का निर्णय लिया है। यानी हमने स्पष्ट रूप से बताया है कि कौन सा कंटेंट हमारी संपादकीय टीम द्वारा तैयार किया गया है और कौन सा कंटेंट हमारे बिजनेस पार्टनर्स द्वारा बनाया गया है। हमारा प्राथमिक बिजनेस मॉडल सबस्क्रिप्शन पर आधारित है, जो स्वतंत्र पत्रकारिता को एक मूल्यवान संपत्ति बनाता है।

कॉमर्शियल कंटेंट के लिए अपनी वेबसाइट के द्वार खोलते समय हमें यह भी ध्यान रखना था कि हमें अपने प्रॉडक्ट्स के मानकों को बनाए रखने के लिए प्रासंगिक और उच्च-गुणवत्ता वाला कंटेंट बनाने के लिए अपने बिजनेस पार्टनर्स का मार्गदर्शन करना चाहिए। बिजनेस पार्टनर्स के साथ सहयोग से हमें यह सुनिश्चित करने का मौका मिलता है कि उनके कंटेंट की क्वालिटी हमारे मानकों के अनुरूप हो। इससे न केवल हमारे पाठकों को लाभ होता है बल्कि हमारे ब्रैंड की प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता भी बढ़ती है। इसके अलावा यह अतिरिक्त रेवेन्यू भी उत्पन्न कर रहा है।

आखिर में मैं यही कहना चाहूंगा कि आज के दौर में एक सफल पब्लिशर होने के लिए कई मूलभूत बातों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

नोट: बता दें कि देश में पत्रिकाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले ‘द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस’ (AIM) के प्रमुख इवेंट ‘इंडियन मैगजीन कांग्रेस’ (IMC) ने फिर दस्तक दी है। इस बार यह आयोजन नई दिल्ली के द ओबेरॉय होटल में 24 मार्च को आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में AgriMedia BV (www.agrimedia.nl) के मैनेजिंग डायरेक्टर जीन पॉल रेपरॉन बताएंगे कि आज के दौर में पब्लिशर्स को सफल होने के लिए किन बातों पर ज्यादा फोकस करना चाहिए।


टैग्स प्रिंट बी श्रीनिवासन एआईएम द एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैगजींस इंडियन मैगजीन कांग्रेस जीन पॉल रेपरॉन एग्रीमीडिया
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

6 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

6 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

3 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

2 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

2 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

3 hours ago