होम / विचार मंच / बुक रिव्यू: यथार्थ की जमीन पर अनुभव का ताना-बाना है 'मैं गली हूं' काव्य संग्रह

बुक रिव्यू: यथार्थ की जमीन पर अनुभव का ताना-बाना है 'मैं गली हूं' काव्य संग्रह

वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडेय का काव्य संग्रह 'मैं गली हूं' पूरी तरह अनुभवजन्य यथार्थ पर आधारित लगता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

- देवेन्द्र प्रसाद सिंह, वरिष्ठ पत्रकार-साहित्यकार

वरिष्ठ पत्रकार विवेक पांडेय का काव्य संग्रह 'मैं गली हूं' पूरी तरह अनुभवजन्य यथार्थ पर आधारित लगता है। अखबारों में काम करते हुए, इनसे-उनसे मिलते हुए, सिली जुबानों को शब्द देते हुए, कुछ लिखते हुए बिखरी संवेदनाओं के तारों से उन्होंने जो स्वर लहरी निकाली है, वह है 'मैं गली हूं'। पुस्तक के आवरण पृष्ठ पर गली का जो चित्र छपा है, उसमें गली अंधेरी जरूर लगती है मगर उसके आखिरी सिरे पर प्रकाश नजर आ रहा है। दिख रहा है एक बालक जो कुछ निहार रहा है/कुछ सोच रहा है. शायद सुनहरे भारत का ताना-बाना बुनना चाह रहा है।

'रिश्तों का मानचित्र' कविता के जरिये कवि ने जो शब्दचित्र उकेरा है, वह आज के दौर के रिश्तों की परिभाषा गढ़ रहा है। रिश्ते कैसे-कैसे होते हैं, कैसे उन्हें निभाने पड़ते हैं, कितने मतलब और बेमतलब के होते हैं... का ताना-बाना है। और अंत में सलीका बताया गया है- एक समंदर तब जीते हैं जब प्रेम से रिश्तों को सीते हैं... अहंकार की लकीर मिटने लगती है, अब मानचित्र नहीं सिर्फ आसमान होता है।

इनकी कविताओं में व्यवस्था की बेईमानी भी है, बदगुमानी भी है, उसका दोगलापन भी है, पंक्तियां देखिए- जिंदगी में भूख का दर्द जितना सचित्र होता है, यकीनन उससे भी खतरनाक दोहरा चरित्र होता है... तभी तो कवि पूछता है- कुआं दे दिया पानी ही नहीं, ये हाल क्यूं है? बेहयाई देखिए, पूछते हैं- परचम लाल क्यूं है? जीने की जुगत में उसने सुबह से शाम कर डाला, अफसोस, रोटी अब भी उसका सवाल क्यूं है?... इन पंक्तियों में व्यवस्था की जड़ पर गहरी चोट है और गरीबी-गुरबत वाले इलाकों में बढ़ते नक्सलवाद की छाया है।

जैसा कि कवि ने खुद लिखा है कि किन-किन राज्यों में उन्होंने पत्रकारिता की है, उनमें झारखंड और पश्चिम बंगाल भी हैं। इसलिए इनकी पंक्तियों में गांवों का दर्द ज्यादा उफान मार रहा है और व्यवस्था से सवाल कर रहा है। सच भी है कि फणीश्वरनाथ रेणु के 'मैला आंचल' से लेकर श्रीलाल शुक्ल की 'राग दरबारी' में गांवों की जो तस्वीर उभरी थी, उसमें आज भी बहुत कुछ बदलाव नहीं आया है। इसलिए आज का लेखक या कवि जब हाईवे से पांच किमी भीतर गांवों में धंसता है तो उसकी नजरों के सामने 'मैला आंचल' और 'राग दरबारी' के गांव उठ खड़े होते हैं।

दूसरी बात, खबरनवीस जब किसी समाचार पत्र के लिए स्टोरी करने निकलता है, तो वहां का पूरा दर्द जब अपनी स्टोरी में नहीं समेट पाता है तो एक गुव्वार सा उसके सीने में उमड़ता-घुमड़ता रहता है और जब भी उसे कोई मुनासिब मंच या माध्यम मिलता है, वह उसे उड़ेल देता है। 'मैं गली हूं...' में भी कई जगह ऐसे दर्दों का एहसास होता है। स्वाभाविक भी है कि देश की आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, मनना भी चाहिए, लेकिन पता नहीं कि किसके लिए मना रहे हैं, क्योंकि हाशिए पर डाल दिए गए लोग अब भी तो वहीं हैं। उनके पेट के भूगोल का सवाल अगर हल हो गया रहता, तो उनके हाथों में भी लाल परचम नहीं तिरंगा ही होता। इसीलिए कवि कहता है- भूख से कल रात ही टूटा था एक रिश्ता, फिर कब्र में मछली और ऊपर ये जाल क्यूं है..?

इस 70 पन्नों के काव्य संग्रह में शब्द भले कम हैं, लेकिन पैने हैं। घाव गहरे छोड़ते हैं क्योंकि कविता में कोरी कल्पना नहीं है, बिल्कुल यथार्थ है जिसका गवाह कवि खुद है। खूब मालूम है कि फैसला क्या आएगा, इसलिए सवाल जहां का तहां जमा है। किस्मत कैसे बदलेगी, सूरत कैसे बदलेगी (मालूम नहीं)। क्योंकि जब लिखने बैठा था तो किस्मत खुद ही खुदा बनकर, रोसनाई और कलम दे गई दगा राजदां बनकर...

 'मै गली हूं' काव्य की कसौटी पर कम लेकिन वक्त की कसौटी पर ज्यादा समीचीन है। कहीं-कहीं प्रूफ की गलतियां रह गई हैं लेकिन कवि ने भाव संप्रेषण में कोई कसर नहीं छोड़ी है। काव्यधारा उत्तरोत्तर पैनी होती गई है। बिम्ब के चयन में भले कुछ कमियां हैं लेकिन सवाल तीखे हैं। 65वें पन्ने पर उम्मीद भी है... कहते रहो सितम बहुत झेले हैं तुमने, हमने सितमगर को प्यार करते देखा है।

कवि और पत्रकार विवेक पांडेय करीब 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। बागी बलिया से बीजिंग तक प्रिंट, टीवी और डिजिटल माध्यमों में काम करने का तजुर्बा रखते हैं। वर्तमान में ओटीटी प्लेटफार्म जी5 के वरिष्ठ संपादक हैं। हाल ही में इन्हें देश के 40 चुनिंदा पत्रकारों की सूची में स्थान मिला है। समाचार4मीडिया की ‘40अंडर40’ का खिताब इनके नाम है। इनकी रचना नई और पुरानी दोनों पीढ़ियों के पत्रकारों के लिए सीख भी है कि व्यस्त कार्य योजनाओं से वक्त चुराइए और 'अक्षर यज्ञ' का यजमान बनिए। सृजन को अपने जीवन की आधारभूमि बनाइए। यही आपको जिंदा रखेगी...


टैग्स बुक रिव्यू मैं गली हूं विवेक पांडे देवेंद्र प्रसाद सिंह
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

15 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

15 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

11 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

11 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

10 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

11 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

11 hours ago