होम / विचार मंच / हंसमुख और काफी जिंदादिल व्यक्ति थे मोनजीत शर्मा: बी साई कुमार

हंसमुख और काफी जिंदादिल व्यक्ति थे मोनजीत शर्मा: बी साई कुमार

‘Arre’ व ‘Arre Voice’ के फाउंडर और ‘नेटवर्क18’ के पूर्व ग्रुप सीईओ बी साई कुमार ने आईओएस स्पोर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट के सीईओ मोनजीत शर्मा (अब दिवंगत) के साथ जुड़ी अपनी यादें शेयर की हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

बी साई कुमार।।

मुझे यह तो अच्छे से याद नहीं है कि मोनजीत ने कब ‘नेटवर्क18’ को जॉइन किया था, लेकिन शायद वह वर्ष 2001 था। यह उस समय की बात है, जब हमने डिस्ट्रीब्यूशन और एडवर्टाइजिंग सेल्स को स्वयं करने का साहसी निर्णय लिया था, जो पहले सोनी से आउटसोर्स किया जाता था। यह सब उस समय से काफी पहले की बात है जब TV18 मीडिया मार्केट में एक मजबूत प्लेयर बन गया था, यहां तक कि CNN IBN, Forbes, Viacom18, या A&E18 से भी पहले। यह वह समय था जब हम TV18 चैनल, CNBC इंडिया चला रहे थे और कुछ समय पूर्व ही moneycontrol.com का अधिग्रहण किया था।

उन दिनों विज्ञापन बिजनेस में दिल्ली का महत्वपूर्ण योगदान था और मीडिया खरीदार उतने एकीकृत नहीं थे, जितने वे वर्तमान में हैं। वह समय काफी महत्वपूर्ण था और हम अपने ऐडवर्टाइजिंग सेल्स ऑपरेशंस को चलाने के लिए उत्तर-पूर्व में तमाम लोगों से मिल रहे थे। उसी समय ईएसपीएन से एक दृढ़ और हंसमुख व्यक्ति मोनजीत शर्मा का प्रवेश हुआ। वह यह जानते हुए आए कि केवल वही यह काम पूरा कर सकते थे और मुझे उन्हें मनाना पड़ा, जिसका मुझे बिल्कुल भी बुरा नहीं लगा।

एक बिजनेस न्यूज़ चैनल के लिए, दिल्ली वित्तीय राजधानी यानी मुंबई से लगभग हजार मील दूर थी और मोनजीत ने हमें ऑटो सेक्टर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर और कई अन्य सेक्टर्स के साथ मुख्यधारा में लाने में मदद की, जिससे हम अपनी विज्ञापन दरें लगभग तीन गुना बढ़ा सके। दिल्ली मार्केट में ये प्रमुख क्षेत्र थे। इतना ही नहीं कि सीएनबीसी इंडिया पर पहले बजट कार्यक्रम का मुख्य प्रायोजक एक ऑटो क्लाइंट था, न कि कोई बैंक या ब्रोकरेज।

वह और मैं दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम का सफर करते थे, कभी-कभी एक ही दिन में कई बार। फिर चाहे 48 डिग्री तापमान वाली भीषण गर्मी हो या 10 डिग्री वाली दिल्ली की सर्दी। जाहिर है, हम यह सब एक मजबूत टीम के बिना नहीं कर सकते थे।

जहां तक मुझे थोड़ा-थोड़ा याद है मोनजीत सीधे-सीधे या किसी तरह निमार, अल्पना, मानेक, पौरुष, विशाल श्रीवास्तव (जो अब कनाडा में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं), विशाल भटनागर (अब बीबीसी में हैं और बेहतरीन गोल्फर हैं), पंकज चंद्रा, विवेक मल्होत्रा (अब आजतक/इंडिया टुडे में), सीमा (जिनसे मैं मुंबई के ओबेरॉय स्कूल में पेरेंट-टीचर कार्यक्रमों में मिलता रहता हूं) और कोलकाता में बसब से जुड़े हुए थे। यह एक बेहतरीन टीम थी और मोनजीत इस सब के केंद्र में थे।

एक असाधारण टीम और एक अच्छे, मजबूत लीडर द्वारा तीन साल की यह शानदार अवधि थी। मेरे दिल्ली के दौरे धीरे-धीरे कम हो गए और एक दिन मोनजीत ने घोषणा की कि वह कंपनी छोड़ने जा रहे हैं। उन्होंने मुझसे यह बताने के लिए अनिल उनियाल (जो अब NDTV में हैं) को बुलाया। उन्होंने MTV जॉइन किया और एक उम्मीद थी कि TV18 और MTV (Colors तब तक अस्तित्व में नहीं था) के मर्ज होने पर हमारे रास्ते फिर से मिल सकते हैं, लेकिन उन्होंने उस पद से भी जल्द ही इस्तीफा दे दिया।

जैसे-जैसे TV18 तेजी से विकसित हुआ और हमारी सेल्स, कंटेंट, डिस्ट्रीब्यूशन आदि की गतिविधियां न्यूज और एंटरटेनमेंट में काफी महत्वपूर्ण हो गईं। मोनजीत TV18 के लिए बहुत गर्वित बने रहे, लेकिन मेरे साथ उनके संपर्क शायद साल में एक मैसेज या संक्षिप्त कॉल तक सीमित हो गए। जब मुझे CEO नियुक्त किया गया था तो उन्होंने कहा, 'संभलकर रहो, तुम्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी'... या कुछ ऐसा ही, जो मुझे बहुत ही अच्छा लगा।

समय लगातार तेजी से बीतता रहा। कोविड के बाद हम एक रात डिनर पर मिले। वह बहुत खुश थे कि उनकी टीम के बच्चे Arré को फॉलो कर रहे थे, लेकिन मैंने देखा कि उन्होंने अपनी सेहत को हल्के में ले लिया था। फिर कुछ महीनों बाद मुझे एक दोस्त का कॉल आया जो भारतीय ओलंपिक संघ के प्रमुख थे और मोनजीत उनकी एजेंसी के लिए काम कर रहे थे। मैंने सोचा कि खेल और ओलंपिक आदि के साथ नया उत्साह मोनजीत को फिर से फिट कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैंने आखिरी बार 17 जुलाई को अचानक से उन्हें कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। अलविदा मेरे प्यारे दोस्त।

नोट: मैं कुमाऊं की अपनी यात्रा के लिए मोनजीत का हमेशा आभारी रहूंगा। तब मेरी नई-नई शादी हुई थी और मोनजीत ने फैसला किया कि हम सभी को बिनसर के करीब कसारदेवी के एक रिसॉर्ट में जाना चाहिए। उन्होंने हमें यह नहीं बताया कि कितनी ठंड होगी। उनके अनुसार, ऐसा कुछ भी नहीं जिसे कुछ वोदका हल नहीं कर सकती। और उस दोपहर जब मैं धुंध और शून्य से नीचे हिमालयी सर्दियों की हाड़ कंपा देने वाली ठंडक में लेटा हुआ था, बादलों ने अपनी पूरी महिमा में नंदादेवी और त्रिशूल की चोटियों की झलक देखने का रास्ता दे दिया। तब से मैं किसी भी वर्ष पहाड़ों पर जाना नहीं भूला और जब भी मैं कसारदेवी से गुजरता हूं, मुझे मोनजीत और वह रिसॉर्ट याद आता है।

(यह लेखक के निजी विचार हैं। लेखक Arre’ व ‘Arre Voice’ के फाउंडर और ‘नेटवर्क18’ के पूर्व ग्रुप सीईओ हैं)


टैग्स Arré बी साई कुमार मोनजीत शर्मा
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

1 day ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

2 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

2 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

38 minutes ago

PMAR 2026: चुनौतियों के बीच 2025 में प्रिंट विज्ञापन खर्च में बढ़त

पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 के मुताबिक 2025 में प्रिंट विज्ञापन ने सकारात्मक और वास्तविक ग्रोथ दर्ज की, हालांकि इस माध्यम पर संरचनात्मक दबाव बने रहे।

6 hours ago

संतुलित अंदाज में ग्लोबल स्तर की ओर बढ़ रहा भारत का डिजिटल विज्ञापन बाजार: सैम बलसारा

मैडिसन वर्ल्ड की ओर से जारी की गई पिच मैडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026) ने भारत के विज्ञापन बाजार की बदलती तस्वीर को साफ तौर पर सामने रख दिया है।

7 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

3 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

3 hours ago