होम / विचार मंच / अरुण नौटियाल के निधन की खबर ने न्यूज इंडस्ट्री को झकझोर दिया है: अविनाश पांडेय

अरुण नौटियाल के निधन की खबर ने न्यूज इंडस्ट्री को झकझोर दिया है: अविनाश पांडेय

अरुण नौटियाल के निधन की दुखद खबर ने न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े हम सभी लोगों को झकझोरकर रख दिया है। अरुण नौटियाल पत्रकारों की उस पीढ़ी से थे जो काम और कंपनी को पूजा और मंदिर की तरह मानते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अविनाश पांडेय,  पूर्व सीईओ
एबीपी नेटवर्क।।

अरुण नौटियाल के निधन की दुखद खबर ने न्यूज इंडस्ट्री से जुड़े हम सभी लोगों को झकझोरकर रख दिया है। अरुण नौटियाल पत्रकारों की उस पीढ़ी से थे जो काम और कंपनी को पूजा और मंदिर की तरह मानते हैं।

अरुण नौटियाल जैसे लोग विरले ही मिलते हैं। उनके निधन से न्यूज इंडस्ट्री को काफी दुख हुआ है। लगभग 20 साल तक मैंने ‘एबीपी न्यूज’ (पूर्ववर्ती नाम स्टार न्यूज) के साथ काम किया। मैं आमतौर पर जल्दी आता था और ज्यादातर रात आठ बजे चला जाता था। इस दौरान मैं जिस व्यक्ति को हमेशा वहां मौजूद देखता था, वह अरुण नौटियाल ही थे।

जिन संपादकों के साथ अरुण नौटियाल काम किया, वे जानते थे कि सटीकता और समय पर डिलीवरी के लिए वे अरुण पर पूरा भरोसा कर सकते हैं। वह हमेशा इस बात को लेकर बहुत सावधान रहते थे कि क्या कहना है और कैसे कहना है। उन्होंने स्टोरीज की जो स्क्रिप्ट लिखी, वह संतुलित और निष्पक्ष रहती थी, लेकिन असल जिंदगी में वह हास्य और किस्सों से भरपूर थे। हालांकि, वह ज्यादातर लोगों के सामने चुप ही रहते थे।

अरुण को हमेशा याद रखा जाएगा। आज की दुनिया में जब तमाम लीडर्स संगठन को चलाने के लिए आराम और पसंदीदा लोगों को देखते हैं, उन्होंने इस बात को महत्व दिया कि कौन अधिक मेहनत करता है और किसी भी अन्य चीज से पहले कंपनी के प्रति प्रतिबद्धता रखता है। आज बहुत से ऐसे सफल न्यूज एंकर वे हैं, जिनका अरुण ने मार्गदर्शन किया और उन्हें आगे बढ़ाया।

अरुण मध्यमार्गी थे, जिनमें अपनी बात कहने और दूसरों की अनचाही बातों को ठुकराने का साहस था। भगवान ने अरुण नौटियाल को बहुत जल्दी हमसे छीन लिया। आशा है कि जिन लोगों ने उनके साथ काम किया, वे उनके कुछ महान विचारों को आगे बढ़ाएंगे, जो उन्होंने हमेशा अपने काम के माध्यम से सामने रखे। यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 


टैग्स निधन श्रद्धांजलि अविनाश पांडेय अरुण नौटियाल वरिष्ठ पत्रकार
सम्बंधित खबरें

गहरी खाई में क्यों गिरी टीम इंडिया की गाड़ी: नीरज बधवार

रिंकू को शुद्ध बल्लेबाज़ के रूप में टीम में रखा जाता है, लेकिन उन्हें सातवें क्रम पर तब भेजा जाता है जब या तो बहुत कम गेंदें बची होती हैं या साथ देने वाला कोई नहीं होता।

1 day ago

साहित्य से छंटती व्यक्तिगत विवादों की धुंध: अनंत विजय

क्या लेखक सत्ता की कांता होती है या गांव की सीमा पर भूँकता हुआ कुकुर ? प्रगतिशीलता के ध्वजवाहकों ने महिलाओं और साहित्यकारों पर घटिया टिप्पणी क्यों की थी?

2 days ago

टैरिफ पर टैरिफ नहीं चलेगा! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब किताब'

सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले के बाद भी ट्रंप के पास टैरिफ़ लगाने के रास्ते हैं। पहले उन्होंने उसी कानून के तहत 10% टैरिफ़ लगा दिया, फिर 24 घंटे के भीतर बढ़ाकर 15% कर दिया। यह टैरिफ़ अस्थायी है।

2 days ago

भारत मंडपम में कांग्रेस विरोध, लेकिन भूल गए अपने फर्जीवाड़े: आलोक मेहता

हाल में एआई सम्मेलन के दौरान “चीनी मॉडल” को अपना बताने के आरोपों पर विश्वविद्यालय ने सफाई दी कि संबंधित रोबोट शैक्षणिक प्रयोग के लिए खरीदा गया था और प्रस्तुति में चूक हुई।

2 days ago

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

4 days ago


बड़ी खबरें

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

5 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

4 hours ago

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

3 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

8 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

8 hours ago