होम / विचार मंच / 1984 के सिख दंगों की रिपोर्टिंग से आलोक तोमर की बनी थी यादगार छवि: डॉ. हरीश भल्ला

1984 के सिख दंगों की रिपोर्टिंग से आलोक तोमर की बनी थी यादगार छवि: डॉ. हरीश भल्ला

1984 में हुए सिख दंगों के दौरान की गई उनकी आक्रामक रिपोर्टिंग से आलोक तोमर की एक ऐसी छवि बनी जो आज तक लोग याद रखते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

डॉ. हरीश भल्ला, महासचिव, मध्य प्रदेश फाउंडेशन ।।

हिंदी पत्रकारिता के 'आधुनिक स्तंभ' माने-जाने वाले पत्रकार आलोक तोमर का इस हफ्ते जन्मदिन था। आलोक का हमसे परिचय उनके दिल्ली आते ही हो गया था और यह दोस्ती भाई का रिश्ता अंतिम समय तक रहा। मेरे जीवन में ऐसा अद्भुत एवं प्रखर बुद्धि वाला निडर पत्रकार कम ही देखने को मिला, जो ठेठ मध्य प्रदेश के एक छोटे गांव से निकलकर देश में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने में कामयाब हुआ।

1984 में हुए सिख दंगों के दौरान की गई उनकी आक्रामक रिपोर्टिंग से उनकी एक ऐसी छवि बनी जो आज तक लोग याद रखते हैं। आलोक को भाषा के साथ नए प्रयोग और जमीनी मुद्दों को उठाने के लिए जाना जाता था। वह सिर्फ 50 वर्ष का ही तो था जब वह अपने प्रशंसकों को छोड़कर हमेशा के लिए चला गया। प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े आलोक तोमर ने अपराध और सामाजिक सरोकार के मुद्दों से जुड़ी पत्रकारिता में अपना विशेष स्थान बनाया एवं जनसत्ता ने विशेषकर उनके गुरु प्रभाष जोशी ने आलोक को एक मजबूत प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया।

मध्य प्रदेश के भिंड जिले में 27 दिसंबर 60  में जन्में आलोक ने हिंदी पत्रकारिता में अपनी रिपोर्टिंग के जरिये भाषा को नये तेवर दिये। प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने वाले आलोक तोमर ‘जनसत्ता’ अखबार से बुलंदियों पर पहुंचे। मध्य प्रदेश फाउंडेशन के गठन पर वह आजीवन न्यासी बने एवं म.प्र. फाउंडेशन का लोगो और टैग उन्होंने ही डिजाइन किया, जिसमें लिखा था मध्य प्रदेश के सतर्क नागरिकों का संगठन। आलोक और उनकी पत्नी सुप्रिया हमारे परिवार के सदस्य बन गए, विशेषकर डॉ. कुसुम के प्रिय हो गये! आलोक को पत्रकारिता के अलावा संगीत और कला से भी लगाव था एवं जावरा हाऊस की हर महफिल में मौजूद रहते थे। आज के समय में जब पत्रकारिता की विश्वसनीयता को लेकर सवाल उठने लगे हैं, आलोक जैसे खॉटी खुद्दारी पत्रकारों की जरूरत महसूस होती है। काश के आलोक तुम इतनी जल्दी नही चले जाते। यादों में हमेशा रहोगे, प्रिय भाई आलोक!


टैग्स वरिष्ठ पत्रकार आलोक तोमर डॉ. हरीश भल्ला
सम्बंधित खबरें

AI पर नियंत्रण करना भी बेहद आवश्यक: रजत शर्मा

प्रधानमंत्री मोदी ने कम शब्दों में कई बड़ी बातें कहीं। भारत एआई में विश्व का अग्रणी बनना चाहता है, हमारे देश के पास दिमाग़ भी है, युवा शक्ति भी है और सरकार का समर्थन भी है।

8 hours ago

रामबहादुर राय-पत्रकारिता क्षेत्र में शुचिता और पवित्रता के जीवंत व्यक्तित्व

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के वे शीर्ष नेताओं में थे। जब पत्रकारिता में आए तो शीर्ष पत्रकार बने। आज की भारतीय पत्रकारिता में उन सरीखे सम्मानित और सर्वस्वीकार्य नाम बहुत कम हैं।

8 hours ago

भविष्य को आकार देने की कोशिश कर रहा है भारत: राहुल कंवल

यदि कुछ समय के लिए राजनीति को अलग रख दें, तो एक बात स्पष्ट है। भारत की एआई रणनीति (AI strategy) की सफलता में हमारे सामूहिक भविष्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा निहित है।

1 day ago

मधुसूदन आनंद हमेशा यादों में बने रहेंगे : अनिल जैन

आनंद जी ने जर्मनी में 'डायचे वेले' (द वाॅयस ऑफ जर्मनी) में कुछ सालों तक काम किया और वे 'वाॅयस ऑफ अमेरिका' के नई दिल्ली स्थित संवाददाता भी रहे।

2 days ago

प्रवक्ता, अहंकार और संवाद की संवेदनहीनता का सबक: नीरज बधवार

चूंकि समाज के अवचेतन में अंग्रेज़ी को लेकर एक हीन भावना मौजूद है, इसलिए जो व्यक्ति अंग्रेज़ी में प्रभावशाली ढंग से बोल लेता है, वह अक्सर खुद को विद्वान भी मान बैठता है।

2 days ago


बड़ी खबरें

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

5 hours ago

वरिष्ठ पत्रकार आलोक मेहता की किताब ‘Revolutionary Raj’ का लोकार्पण आज

वरिष्ठ पत्रकार और पद्मश्री सम्मानित आलोक मेहता अपनी नई कॉफी-टेबल बुक “Revolutionary Raj – Narendra Modi’s 25 Years” का लोकार्पण 21 फरवरी 2026 को करने जा रहे हैं।

5 hours ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

4 hours ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

4 hours ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

5 hours ago