होम / टीवी / डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया, कैसे शुरू हुआ Zee TV का सफर, कौन है इसका मालिक
डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया, कैसे शुरू हुआ Zee TV का सफर, कौन है इसका मालिक
लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ में जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के साथ इंटरव्यू में डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया जी टीवी का सफर कैसे शुरू हुआ और उसका मालिक कौन है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
जी न्यूज के लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ (DNA) में जी न्यूज के एडिटर-इन-चीफ सुधीर चौधरी के साथ इंटरव्यू में डॉ. सुभाष चंद्रा ने बताया जी टीवी (Zee TV) का सफर कैसे शुरू हुआ और उसका मालिक कौन है।
डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा कि ‘जी टीवी’ एक ऐसे दौर में (1992 में) लॉन्च हुआ, जब हमारे देश में दूरदर्शन केवल एक चैनल था। दूरदर्शन की अपनी मर्यादा होती है। उनको पब्लिक सर्विस ब्रॉडकास्टर का काम करना पड़ता है इसलिए वे एंटरटेनमेंट के प्रोग्राम ज्यादा नहीं दिखा पाते थे। जगह खाली थी इसलिए जी 1992 में आया और ये जगह भर गई और ऐसे जी टीवी का जन्म हुआ।
इस दौरान उन्होंने कहा कि आज कोई 10 लाख करोड़ रुपए भी खर्च करे तो ऐसा चैनल रिक्रिएट नहीं हो सकता। चूंकि इस नेटवर्क को देखकर देश की 3-4 जनरेशन बड़ी हुई हैं। सबने इसे प्यार दिया है। आज भी हमारे यहां बॉम्बे में एक गोडाउन है, वहां आज भी 10 करोड़ चिट्ठियां 1992 से लेकर 1996 तक की पड़ी हुई हैं। तो ये चैनल मेरा चैनल नहीं है, ये चैनल इन्वेस्को का नहीं है, ये चैनल देश के 2.5 लाख शेयरहोल्डर का चैनल है। इसके ऊपर विदेशियों का अटैक 1994 में भी हुआ, उस समय मुझे एक विदेश की कंपनी द्वारा 500 मिलियन डॉलर ऑफर किए थे। मैंने उस समय भी उस कंपनी से कहा था, 'india Is not For Sale'. आज भी ऐसी कोई स्थित बनती दिख रही है तो मैं ये कहता हूं कि इन्वेस्को एक शेयरहोल्डर है, वो मालिक नहीं है। वो शेयरहोल्डर की तरह ही व्यवहार करें, ना कि मालिक की तरह। जो शेयरहोल्डर हैं, जो मालिक हैं 2.5 लाख लोग उनको निर्णय करने दें।
आज कौन है Zee TV का मालिक?
डॉ. सुभाष चंद्रा ने कहा, ‘Zee TV 2.5 लाख शेयरहोल्डर (पब्लिक) का है। इस नेटवर्क का मालिक कोई अकेला व्यक्ति नहीं है। इस देश के 90 करोड़ व्यूअर्स हैं, जो रोज Zee TV को देखते हैं। वो मालिक हैं। 90 करोड़ भारत में और 60 करोड़ लोग विदेशों में इसे देखते हैं, वो 150 करोड़ लोग इसके मालिक हैं। इसका कोई एक व्यक्ति मालिक नहीं है, मैं भी इसका मालिक नहीं हूं। इसलिए मैं कहूंगा ये चैनल मेरा या इन्वेस्को का नहीं है। ये देश का चैनल है। देशावासियों का चैनल है।’
टैग्स जी न्यूज सुधीर चौधरी डीएनए