होम / टीवी / Siti Networks के कर्ज को लेकर ZEEL ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से किया एग्रीमेंट
Siti Networks के कर्ज को लेकर ZEEL ने स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक से किया एग्रीमेंट
जी एंटरटेनमेंट ने घोषणा की है कि उसने एस्सेल ग्रुप (Essel Group) की मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर इकाई 'सिटी नेटवर्क्स' द्वारा लिए गए लोन को लेकर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ एक एग्रीमेंट किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago
जी एंटरटेनमेंट (Zee Entertainment Enterprises) ने घोषणा की है कि उसने एस्सेल ग्रुप (Essel Group) की मल्टी-सिस्टम ऑपरेटर इकाई सिटी नेटवर्क्स (Siti Networks) द्वारा लिए गए लोन को लेकर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक के साथ वन टाइम एग्रीमेंट किया है।
सिटी नेटवर्क्स को बैंक द्वारा क्रेडिट सुविधाएं दी गई थीं और इसके लिए ZEEL एक गारंटर था।
कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में दावा किया कि चूंकि ऋण लेने वाले ने बैंक को अपने ऋण चुकाने के दायित्वों को पूरा करने में चूक की है, इसलिए कंपनी ने दोनों पक्षों के बीच मुद्दों को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने को लेकर DSRA दावों/उपक्रम के संबंध में बैंक के साथ वन-टाइम सेटलमेंट एग्रीमेंट किया है। हालांकि ZEEL ने अपनी घोषणा में कर्ज के अमाउंट का उल्लेख नहीं किया है।
ZEEL ने हाल ही में यह घोषणा की कि उसने Culver Max Entertainment के साथ अपने विलय में एक महत्वपूर्ण बाधा को हटाते हुए इंडसइंड बैंक के साथ अपने विवादों को सुलझा लिया है।
टैग्स सिटी नेटवर्क्स जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक