होम / टीवी / न्यू टैरिफ ऑर्डर की दिशा में ZEE और Viacom18 ने भी तय कीं अपने चैनल्स की नई दरें

न्यू टैरिफ ऑर्डर की दिशा में ZEE और Viacom18 ने भी तय कीं अपने चैनल्स की नई दरें

‘न्यू टैरिफ ऑर्डर’ (NTO) 2.0 के अनुसार, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड‘ और ‘वायकॉम18‘ भी अपने चैनल्स और बुके (bouquets) की नई कीमतों को लेकर सामने आए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘न्यू टैरिफ ऑर्डर’ (NTO) 2.0 के अनुसार, ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड‘ (ZEEL) और ‘वायकॉम18‘ (Viacom18) भी अपने चैनल्स और बुके (bouquets) की नई कीमतों को लेकर सामने आए हैं। इसके तहत नए बुके तैयार किए गए हैं और बुके की कीमतों में 33 प्रतिशत छूट के साथ इसमें शामिल चैनल्स का अधिकतम मूल्य 12 रुपये रखा गया है। लोकप्रिय चैनल्स का अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) पहले की तुलना में ज्यादा रखा गया है, जो पहले अधिकतम 19 रुपये था।  

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज‘ ने अपने लोकप्रिय एंटरटेनमेंट चैनल्स जैसे-‘जी टीवी‘, ‘जी मराठी‘, ‘जी बांग्ला‘, ‘जी सार्थक‘, ‘जी तेलुगु‘ और ‘जी कन्नड़‘ का अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) 12 रुपये से ऊपर रखा है। तदनुसार, ये चैनल्स बुके में उपलब्ध नहीं होंगे। ‘जी टीवी‘, ‘जी तेलुगु‘ और ‘जी कन्नड़‘ की कीमत 22 रुपये प्रति चैनल रखी गई है, जबकि ‘जी मराठी‘ और ‘जी बांग्ला‘ की एमआरपी 25 रुपये है। कंज्यूमर्स के लिए ‘जी सार्थक‘ 20 रुपये में उपलब्ध है।

अन्य चैनल्स जैसे-&TV, Zee Cinema, &flix, और Zee Tamil  में प्रत्येक की कीमत 12 रुपये रखी गई है, जबकि अधिकांश अन्य चैनल्स का अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP)  एक अंक में रखा गया है। एचडी चैनल्स की कीमत छह रुपये से 25 रुपये के बीच रखी गई है। ‘जी टीवी एचडी‘ की कीमत 22 रुपये जबकि ‘जी बांग्ला एचडी‘,‘जी कन्नड़ एचडी‘,‘जी तेलुगु एचडी‘ और ‘जी मराठी एचडी‘ में प्रत्येक की कीमत 25 रुपये रखी गई है। न्यूज चैनल्स की कीमत 10 पैसे रखी गई है। बता दें कि ‘जी मीडिया‘ के स्वामित्व वाले न्यूज चैनल भी ‘जी एंटरटेनमेंट‘ डिस्ट्रीब्यूट करता है।

इसी तरह ‘टीवी18’ (TV18), जिसकी ‘वायकॉम18‘ (Viacom18) में बड़ी हिस्सेदारी है, ने ‘कलर्स‘ और ‘कलर्स कन्नड़‘ को बुके से बाहर कर दिया है। दोनों चैनल्स की कीमत 21 रुपये है। ‘कलर्स मराठी‘,‘कलर्स बांग्ला‘, ‘निकलोडियन‘,‘कलर्स उड़िया‘ और ‘कलर्स गुजराती‘ की कीमत क्रमशः 12, 8, 7, 6 और 5 रुपये रखी गई है, जबकि बाकी एंटरटेनमेंट चैनल्स की कीमत 5 रुपये से कम है।

‘सीएनबीसी-टीवी18‘ और ‘सीएनबीसी बाजार‘ को छोड़कर जिनकी कीमत क्रमश: चार रुपये और एक रुपये है, ‘टीवी18‘ ने अपने अधिकांश न्यूज चैनल्स की कीमत 10 पैसे की मामूली दर पर रखी है। कलर्स एचडी, कलर्स मराठी एचडी, कलर्स बांग्ला एचडी और कलर्स कन्नड़ एचडी को छोड़कर नेटवर्क ने अपने अधिकांश चैनल्स की कीमत 10 रुपये से कम रखी है।

‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड’ ने 26 एसडी और एचडी बुके तैयार किए हैं। ‘जी फैमिली पैक एसडी/एचडी’ और ‘जी प्राइम पैक एसडी/एचडी’ के नाम से इन बुके को अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में तैयार किया गया है। इस ब्रॉडकास्टर के पास विभिन्न जॉनर्स में 67 एसडी और एचडी चैनल्स हैं।

‘टीवी18’ ने 39 एसडी और एचडी बुके तैयार किए हैं। यह ब्रॉडकास्टर अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, उड़िया, बंगाली, तमिल, मराठी और मलयालम-तेलुगु में ‘कलर्स फैमिली पैक‘ और ‘कलर्स फैमिली पैक प्लस‘ की पेशकश कर रहा है।


टैग्स वायकॉम18 जी चैनल्स टीवी चैनल्स न्यू टैरिफ ऑर्डर एनटीओ बुके
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

9 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

10 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

10 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

10 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

22 hours ago