होम / टीवी / Zee News ने रीलॉन्च किया अपना प्राइम टाइम शो ‘DNA’

Zee News ने रीलॉन्च किया अपना प्राइम टाइम शो ‘DNA’

हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) ने अपने लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ (DNA) को रीलॉन्च करने की घोषणा कर दी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘जी न्यूज’ (Zee News) ने अपने लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘डीएनए’ (DNA) को रीलॉन्च करने की घोषणा कर दी है। जाने-माने अभिनेता और टीवी सीरियल में ‘कृष्ण’ के रूप में अपनी खास पहचान बना चुके सौरभ राज जैन इस शो को होस्ट कर रहे हैं। वह सोमवार से शुक्रवार तक रात नौ बजे ‘DNA’ में हर खबर के विश्लेषण को नई धार दे रहे हैं।

चैनल के अनुसार, रात 9 से 10.30 बजे के बीच का स्लॉट जी न्यूज के लिए काफी सुनहरा साबित हुआ है,  जहां दर्शकों को नवीनतम समाचार, विश्लेषण और महत्वपूर्ण चर्चाओं को देखने-सुनने का मौका मिलता है।

31 जुलाई से चार अगस्त 2023 के बीच इस प्राइम टाइम स्लॉट में औसत कॉन्करेंट व्यूज (concurrent views) 137,610 दर्ज किए हैं। (source Chrome Digi Track, Smart TVs - Cloud TV, Tizen, Vidaa, Roku, WebOS, Android, iOS & Linux, YouTube, browsers etc. and Smartphones - YouTube, OTT, native apps, browsers etc..)

इस बारे में ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ की चीफ रेवेन्यू ऑफिसर मोना जैन का कहना है, ’सभी डिवाइसों और प्लेटफार्म्स पर दर्शकों की उल्लेखनीय बढ़ोतरी को देखर हम काफी रोमांचित हैं। यह डेटा तमाम प्लेटफॉर्म्स पर दर्शकों के व्यापक स्पेक्ट्रम के अनुरूप कंटेंट प्रदान करने के हमारे रणनीतिक दृष्टिकोण (strategic approach) की पुष्टि करता है। हम अत्याधुनिक तकनीक और मजबूत डेटा एनालिटिक्स का लाभ उठाने के साथ-साथ अपने विज्ञापनदाताओं और भागीदारों को बेजोड़ मूल्य प्रदान करते हुए अपने दर्शकों के अनुभव को और बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’


टैग्स जी न्यूज जी मीडिया डीएनए शो
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

15 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

15 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

15 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

16 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago