होम / टीवी / ‘जी मीडिया’ ने संतोष कुमार को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

‘जी मीडिया’ ने संतोष कुमार को किया नियुक्त, सौंपी यह बड़ी जिम्मेदारी

संतोष कुमार इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल मीडिया इंचार्ज के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। ‘जी मीडिया’ के साथ संतोष कुमार की यह दूसरी पारी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘जी मीडिया’ (Zee Media) ने वरिष्ठ पत्रकार संतोष कुमार को अपने चैनल ‘जी भारत’ (Zee Bharat) का हेड नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्हें समूह के सोशल मीडिया में भी अहम भूमिका दी गई है।

समाचार4मीडिया से बातचीत में संतोष कुमार ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा, ‘हां, मैंने जी भारत के संपादक के पद पर जॉइन कर लिया है और सोशल मीडिया में भी मेरी सक्रिय भूमिका रहेगी।’

संतोष कुमार इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार के सोशल मीडिया इंचार्ज के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। अपनी इस भूमिका में वह यूपी सरकार के सोशल मीडिया इंचार्ज के साथ-साथ न्यूज चैनल्स की मॉनिटरिंग टीम के सदस्य भी रहे हैं।

बता दें कि ‘जी मीडिया’ के साथ संतोष कुमार की यह दूसरी पारी है। संतोष कुमार सोशल मीडिया में एक ज़बरदस्त ब्रैंड स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में देखे जाते हैं। टीवी न्यूज की दुनिया में रहते हुए संतोष कुमार ने दिल्ली की सड़कों और गलियों से लेकर पार्लियामेंट व पीएमओ तक की सभी बीट पर काम किया है। इसके अलावा उन्होंने बिज़नेस बीट की भी रिपोर्टिंग की है।

मीडिया में अपने करीब 22 वर्षों के सफर के दौरान संतोष कुमार ने लगभग 10 साल ‘स्टार न्यूज’ (अब एबीपी न्यूज), लगभग आठ साल ‘ज़ी मीडिया’ में करीब तीन साल ‘नेटवर्क18’ में काम करने के अलावा करीब एक साल ‘इंडिया न्यूज’ में भी काम किया है ।

‘जी मीडिया‘ में अपनी पूर्व की पारी के दौरान संतोष कुमार बिज़नेस रिपोर्टर, पॉलिटिकल रिपोर्टर, पार्लियामेंट रिपोर्टर, झारखंड में ब्यूरो चीफ, बिहार झारखंड चैनल इंचार्ज जैसे तमाम अहम पदों पर काम कर चुके हैं। संतोष कुमार ‘नेटवर्क18‘ में भी झारखंड के संपादक के पद पर काम कर चुके हैं।

समाचार4मीडिया की ओर से संतोष कुमार को उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।


टैग्स एडिटर-इन-चीफ संतोष कुमार नियुक्ति अप्वॉइंटमेंट जी भारत
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

17 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

8 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago