होम / टीवी / प्रसार भारती की MPEG-2 स्लॉट ई-नीलामी: ZEE व JioStar ने लगाई सबसे ऊंची बोली

प्रसार भारती की MPEG-2 स्लॉट ई-नीलामी: ZEE व JioStar ने लगाई सबसे ऊंची बोली

स्टार, वायकॉम, सोनी और Zee जैसे प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने A कैटेगरी की नीलामी में भाग लिया, जिससे मार्केट की चिंताओं के बावजूद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 year ago

प्रसार भारती की MPEG-2 स्लॉट ई-नीलामी दूसरे दिन में प्रवेश कर गई, जहां A+ कैटेगरी के स्लॉट्स के लिए सबसे ऊंची बोली ₹17 करोड़ से ₹18.6 करोड़ के बीच रही।

फ्री डिश नीलामी में भाग लेने वाले प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स में Zee ने एक स्लॉट ₹18.60 करोड़ में और दूसरा ₹17.25 करोड़ में हासिल किया, जबकि स्टार ने अपना स्लॉट ₹18.25 करोड़ में लिया।

A कैटेगरी में कुल छह स्लॉट नीलाम किए गए। पहले स्लॉट की बोली ₹16.5 करोड़, दूसरे की ₹16.9 करोड़, तीसरे की ₹16.6 करोड़, चौथे की ₹16.5 करोड़, पांचवें की ₹18.3 करोड़ और छठे की ₹15.6 करोड़ रही।

सूत्रों के अनुसार, इनमें से कुछ स्लॉट स्टार उत्सव मूवीज, सोनी वाह और जी अनमोल सिनेमा द्वारा खरीदे गए हैं।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, इंडस्ट्री के अंदरूनी सूत्रों ने नीलामी के कुल प्रदर्शन को लेकर चिंता जताई है।

सूत्रों का कहना है कि यह एक 'कमजोर प्रदर्शन' था, जो यह दर्शाता है कि पिछले वर्षों की तुलना में अब मार्केट अधिक संतुलित हो गया है।

जानकारों के मुताबिक, कुल मिलाकर ब्रॉडकास्टर्स के टीवी से होने वाले राजस्व में गिरावट आई है, जिससे वे खर्च को लेकर अधिक सतर्क हो गए हैं। उन्होंने कहा कि डीडी फ्री डिश से निवेश पर मिलने वाला रिटर्न (ROI) अब उतना आकर्षक नहीं रह गया है, क्योंकि इंटरनेट और मुफ्त ओटीटी कंटेंट की बढ़ती लोकप्रियता ने मार्केट को बदल दिया है।

इसके अलावा, अब यह धारणा भी बन रही है कि ये स्लॉट पहले की तुलना में अधिक आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे इनकी प्रतिस्पर्धा में कमी आई है।

A और A+ कैटेगरी की नीलामी पूरी होने के बाद अब ध्यान कैटेगरी B के स्लॉट्स पर केंद्रित है, जिनकी नीलामी बुधवार को शुरू होगी।

स्टार, वायकॉम, सोनी और Zee जैसे प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स ने A कैटेगरी की नीलामी में भाग लिया, जिससे मार्केट की चिंताओं के बावजूद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago