होम / टीवी / योगी सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर ‘जी हिन्दुस्तान’ का विशेष आयोजन आज
योगी सरकार के 100 दिनों की उपलब्धियों पर ‘जी हिन्दुस्तान’ का विशेष आयोजन आज
उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में 100 दिन पूरे किए हैं। इसी मद्देनजर ‘जी हिन्दुस्तान’ ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया है
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
उत्तर प्रदेश की मौजूदा योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाल ही में 100 दिन पूरे किए हैं। इसी मद्देनजर ‘जी हिन्दुस्तान’ ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया है, जिसका नाम है ‘उदयमान उत्तर प्रदेश’ जिसमें बात होगी योगी सरकार के 100 दिनों की उपल्बिधियों की।
मौजूदा सरकार ने विकास और जनहित के जो लक्ष्य तय किए हैं, वो इन 100 दिनों में कितने पूरे हुए और लक्ष्य की दिशा में अभी कितने कदम बाकी हैं। आज इस मंच यानी ‘उदयमान उत्तरप्रदेश’ के जरिए इस रिपोर्ट कार्ड पर भी बात होगी।
हालांकि 100 दिन किसी सरकार के काम-काज के आंकलन के लिए बहुत कम होते हैं, लेकिन इस आधार पर ये जरूर तय किया जा सकता है कि सरकार ने अगले 5 साल का जो ड्राफ्ट तैयार किया है, जो पैमाने निर्धारित किए हैं वो सही दिशा में है या कुछ सुधार या बदलाव की जरूरत है। इस पर बात करने के लिए ‘जी हिन्दुस्तान’ के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक मौजूद रहेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार के एक दर्जन से ज्यादा मंत्री अपने मंत्रालय से जुड़ा 100 दिनों का रिपोर्ट प्रदेश की जनता के साथ साझा करेंगे।
शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग इंफ्रास्ट्रक्चर सहित उन पहलुओं पर बात होगी, जो उदीयमान उत्तर प्रदेश को साकार करते हैं। साथ ही प्रदेश सरकार अगले पांच साल प्रदेश को विकास की राह पर कहां तक ले जा सकती है, उन संभावनाओ को भी इस मंच के जरिए तलाशा जाएगा।
‘जी हिंदुस्तान’ के सोशल और डिजिटल माध्यम के जरिए आप भी इस कार्यक्रम में अपने विचार और सवाल रख सकते हैं। यह कार्यक्रम 12 जुलाई को शाम 5 बजे यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित ताज होटल में आयोजित किया जाएगा।
टैग्स जी हिन्दुस्तान योगी सरकार 100 दिन