होम / टीवी / चुनावी कवरेज में जी हिन्दुस्तान ने दिखाया 'दम’
चुनावी कवरेज में जी हिन्दुस्तान ने दिखाया 'दम’
यूपी का चुनाव अपने चरम पर है। दो चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। ऐसे में मीडिया का शायद ही कोई चैनल अखबार और अन्य डिजिटल माध्यम होगा, जो अपने को इस चुनाव से अलग रख पा रहा हो।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago
यूपी का चुनाव अपने चरम पर है। दो चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है। ऐसे में मीडिया का शायद ही कोई चैनल अखबार और अन्य डिजिटल माध्यम होगा, जो अपने को इस चुनाव से अलग रख पा रहा हो। अपने बेहतरीन टीम वर्क की वजह से इन दोनों चरणों के चुनाव के दौरान जो ‘जी हिन्दुस्तान’ ने किया है, वह काबिलेतारीफ है।
जी हिन्दुस्तान का दावा है कि यूपी चुनाव के दोनों चरणों में हुए मतदान के दौरान उसने यू-ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग में अपना दम दिखाया है। लाइव स्ट्रीमिंग के इन दो दिनों के आंकड़े देखकर आप समझ पाएंगे कि ऐसा क्यों कहा जा रहा है।
दरअसल 'ऐडगुली' ने एक डेटा जारी किया है, जिसमें साफ दिखाया गया है कि पहले चरण के मतदान के दिन यू-ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग में जी हिन्दुस्तान 5वें नंबर पर और दूसरे चरण के मतदान के दौरान यू-ट्यूब लाइव स्ट्रीमिंग में जी हिन्दुस्तान दूसरे स्थान पर रहा।
दूसरे चरण के मतदान के दौरान केवल ‘आजतक’ ही ‘जी हिन्दुस्तान’ से आगे था। 'जी हिन्दुस्तान' ने इस बार भी अपने प्रतिद्वंदियों को पीछे छोड़ते हुए अपने आप को शिखर की तरफ बढ़ाया है।
टैग्स जी हिन्दुस्तान अखबार चैनल डिजिटल चुनाव यूपी का चुनाव