होम / टीवी / ZEEL को प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव पर 60% शेयरधारकों का समर्थन
ZEEL को प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ाने के प्रस्ताव पर 60% शेयरधारकों का समर्थन
ZEEL ने गुरुवार को घोषणा की कि हाल ही में आयोजित मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले लगभग 60% शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह संस्थाओं को फुली कन्वर्टिबल वॉरंट्स जारी करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago
Zee Entertainment Enterprises Limited (ZEEL) ने गुरुवार को घोषणा की कि हाल ही में आयोजित मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाले लगभग 60% शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह संस्थाओं को फुली कन्वर्टिबल वॉरंट्स जारी करने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।
कंपनी की ओर से यह प्रस्ताव पूंजी जुटाकर भविष्य की विकास योजनाओं को मजबूती देने के उद्देश्य से रखा गया था। हालांकि, मतदान में मिले मिश्रित परिणामों को ध्यान में रखते हुए जी ने उन शेयरधारकों के निर्णय का भी सम्मान जताया है जिन्होंने प्रस्ताव के खिलाफ वोट किया।
कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया, "कंपनी के बोर्ड और प्रबंधन ने नोट किया है कि मतदान में भाग लेने वाले 60% शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह को फुली कन्वर्टिबल वॉरंट्स जारी करने के प्रस्ताव के समर्थन में राय दी है और हम उनके इस समर्थन के लिए आभारी हैं। साथ ही, हम शेष शेयरधारकों के फैसले का भी पूरा सम्मान करते हैं।"
ZEEL ने यह भी स्पष्ट किया कि शेयरधारकों के मूल्य में वृद्धि करना उसका प्राथमिक उद्देश्य बना रहेगा। कंपनी ने हालिया रणनीतिक प्रयासों को रेखांकित किया जो खासतौर पर डिजिटल क्षेत्र में हो रहे घाटे को कम करने और लाभप्रदता की स्थिति को बेहतर बनाने पर केंद्रित रहे हैं।
बयान में आगे कहा गया, "बोर्ड के मार्गदर्शन में कंपनी ने प्रदर्शन और मुनाफे को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं… कंपनी अपनी नकद संपत्ति, विवेकपूर्ण रणनीति और उद्यमशीलता भावना के बल पर अपने लक्ष्यों की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।"
ZEEL ने इस बात पर भी जोर दिया कि मौजूदा बाजार अस्थिरता के दौर में प्रतिस्पर्धी बढ़त बनाए रखने और विकास योजनाओं को टिकाऊ आधार पर आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत वित्तीय बफर की आवश्यकता है। वॉरंट्स के जरिए पूंजी जुटाने से कंपनी को टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और भविष्य के लिए जरूरी क्षमताओं में निवेश करने का अवसर मिलेगा।
यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब जी एंटरटेनमेंट, सोनी के साथ प्रस्तावित विलय रद्द होने के बाद आंतरिक स्तर पर संचालन सुधार की प्रक्रिया से गुजर रहा है। इस विकास के जरिए कंपनी अपने अनुभवी बोर्ड के मार्गदर्शन में सतत विकास की मजबूत नींव तैयार करने की दिशा में अग्रसर है।
टैग्स