होम / टीवी / ZEE ने 'R.I.S.E' के जरिए पेश किया नया विजन, अब ब्रैंड ग्रोथ बनेगी मीडिया रणनीति की कसौटी

ZEE ने 'R.I.S.E' के जरिए पेश किया नया विजन, अब ब्रैंड ग्रोथ बनेगी मीडिया रणनीति की कसौटी

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने11 जुलाई को मुंबई में अपने बहुप्रतीक्षित मल्टी-सिटी इवेंट 'R.I.S.E' की शानदार शुरुआत की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 7 months ago

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने11 जुलाई को मुंबई में अपने बहुप्रतीक्षित मल्टी-सिटी इवेंट 'R.I.S.E' की शानदार शुरुआत की। इस आयोजन की सबसे खास बात थी ZEE का नया और बोल्ड स्टेटमेंट- “हम आपके मीडिया बिजनेस की साझेदारी तब जीतेंगे जब हम आपके असली बिजनेस को बढ़ाएंगे।” इस वाक्य ने न केवल इवेंट की थीम सेट की, बल्कि मीडिया और मार्केटिंग की दुनिया में कंपनी की नई सोच और प्रतिबद्धता को भी दर्शाया।

‘R.I.S.E’ का मतलब है: Results | Integration | Strategy | Engagement — यानी नतीजे, एकीकरण, रणनीति और भागीदारी। इसे जी के फ्लैगशिप इनिशिएटिव के रूप में डिजाइन किया गया है, जिसका मकसद वैल्यू-फर्स्ट स्टोरीटेलिंग के जरिए ब्रैंड्स का भरोसा जीतना और ऐसे टूल्स देना है जो मीडिया इनवेस्टमेंट को मापनीय बिजनेस ग्रोथ में बदल सकें।

इस मंच को भारत की मार्केटिंग, मीडिया और इनवेस्टमेंट कम्युनिटी को एक साथ लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसमें अनुभवी ब्रैंड बिल्डर्स, सीनियर मार्केटर्स, रिटेल क्लायंट्स, वेंचर कैपिटलिस्ट्स, नए जमाने के डिजिटल बिजनेस और छोटे उद्यमी शामिल हुए—सभी एक साझा लक्ष्य के साथ: बदलाव, विस्तार और विकास।

ZEE के मीडिया इकोसिस्टम की झलक और अनुभव

इवेंट में दर्शकों को जी के फुल-स्पेक्ट्रम ऐडवर्टाइजिंग इकोसिस्टम के माध्यम से ब्रैंड्स की ग्रोथ में हो रही मदद को लेकर इनसाइट्स दिए गए। इस इकोसिस्टम में जी के 41 ब्रॉडकास्ट चैनल्स, ZEE5 (OTT प्लेटफॉर्म), यूट्यूब नेटवर्क, सोशल मीडिया चैनल्स, रीजनल IPs और देशव्यापी इन्फ्लुएंसर नेटवर्क शामिल हैं—जो एकीकृत रूप से ब्रैंड्स के लिए स्केलेबल सॉल्यूशन प्रदान करते हैं।

इस पूरी पेशकश को और ताकतवर बनाता है जी का टेक-फर्स्ट एप्रोच, जिसमें कंटेंट क्रिएशन को नई टेक्नोलॉजीज के साथ जोड़ा गया है ताकि वैल्यू-ड्रिवन अवसरों की पहचान हो सके, टार्गेटिंग को बेहतर बनाया जा सके, और ब्रैंड्स के लिए ऐसा कंज्यूमर एक्सपीरियंस तैयार हो जो मापनीय परिणाम दे।

आशीष सहगल ने रखी ग्रोथ-केंद्रित सोच

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड के चीफ ग्रोथ ऑफिसर आशीष सहगल ने लॉन्च के मौके पर कहा, “ZEE अकेला ऐसा प्लेटफॉर्म है जो एक फुल-फनल इकोसिस्टम प्रदान करता है, जिसमें अवेयरनेस से लेकर एक्शन तक और मास से लेकर हाइपरलोकल रीच तक सब कुछ शामिल है। हमारा मूल मंत्र यही है कि हम ‘ग्रोथ’ बेचते हैं। हमने अपने सभी प्लेटफॉर्म्स (ब्रॉडकास्ट, ओटीटी, डिजिटल वीडियो, इन्फ्लुएंसर, म्यूजिक और ऑन-ग्राउंड) को एक जगह समेटा है ताकि हर एक रुपया जो खर्च हो, वह स्मार्ट और स्केलेबल हो।”

सोच-विचार से भरे सेशन्स और अनुभव

इवेंट के दौरान मार्केटिंग, रिटेल और इनवेस्टमेंट से जुड़े कई दिग्गजों ने विभिन्न सेशन्स में हिस्सा लिया। इन सत्रों में अस्थिर बाजारों में ब्रैंड इक्विटी बनाना, ग्रोथ स्टेज कंज्यूमर ब्रैंड्स और वेंचर कैपिटलिस्ट्स को जोड़ना और रीजनल ब्रैंड्स को एकीकृत मीडिया समाधानों से स्केल करना जैसे अहम विषयों पर चर्चा हुई।

अब दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता की बारी

मुंबई में हुए इस पहले सफल आयोजन के बाद, ‘R.I.S.E’ देश के अन्य प्रमुख शहरों- दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता की ओर बढ़ेगा, जहां जी का उद्देश्य ब्रैंड्स को उनके विकास के अहम चरणों में समर्थन देना और उन्हें मजबूती से आगे बढ़ाना है। 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

34 minutes ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

5 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

12 minutes ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

34 minutes ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

44 minutes ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

1 hour ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

12 hours ago