होम / टीवी / Zee मीडिया में इन चैनल्स के एडिटर्स अब बिबेक अग्रवाल को करेंगे रिपोर्ट

Zee मीडिया में इन चैनल्स के एडिटर्स अब बिबेक अग्रवाल को करेंगे रिपोर्ट

‘जी न्यूज’ में हुए इस तरह के बदलाव के बीच एक नाम जो फोकस का केंद्र बना हुआ है, वह है जी मीडिया कॉर्प लिमिटेड के चीफ स्ट्रैटेजी एंड इनोवेशन ऑफिसर बिबेक अग्रवाल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

‘जी न्यूज’ (Zee News), ‘विऑन’ (WION), ‘जी बिजनेस’ (Zee Business)  और ‘जी24 तास’ (Zee 24 Taas) के एडिटर-इन-चीफ व सीईओ सुधीर चौधरी के इस्तीफा देने के बाद से ही अब इन संबंधित चैनल्स के हेड की रिपोर्टिंग बदल गई है।

हमारी सहयोगी वेबसाइट e4m को मिले एक आंतरिक ई-मेल में नई रिपोर्टिंग को लेकर गाइडलाइंस दिए गए हैं, जिसमें कहा गया है, ‘सुधीर चौधरी द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद ‘जी न्यूज’ (Zee News), ‘जी बिजनेस’ (Zee Business) और ‘जी 24 तास’ (Zee 24 Taas) के एडिटर अब प्रेजिडेंट (स्ट्रैटेजी एंड इनोवेशन) को रिपोर्ट करेंगे। वहीं, ‘वियॉन’ (WION) के एडिटर सीधे पब्लिशर को रिपोर्ट करेंगे।’

‘जी न्यूज’ में हुए इस तरह के बदलाव के बीच एक नाम जो फोकस का केंद्र बना हुआ है, वह है जी मीडिया कॉर्प लिमिटेड के चीफ स्ट्रैटेजी एंड इनोवेशन ऑफिसर बिबेक अग्रवाल, क्योंकि अब उपरोक्त चैनल्स के हेड इन्हीं को रिपोर्ट करेंगे।

जानिए, कौन हैं बिबेक अग्रवाल

चार्टर्ड अकाउंटेंट और कंपनी सेक्रेट्री बिबेक अग्रवाल मार्च 2021 में रेमंड ग्रुप से ‘जी मीडिया’ में शामिल हुए थे, जहां वे लाइफस्टाइल बिजनेस के सीएफओ के तौर पर काम कर रहे थे।

उन्हें कॉरपोरेट फाइनेंस व स्ट्रैटेजी, ट्रेजरी व M&A ऑपरेशंस, जीएसटी व टैक्सेशन, शेयर्ड सर्विसेज व बिजनेस प्रोसेस मैनेजमेंट, प्रक्योरमेंट व कमर्शियल्स, टेक्नोलॉजी और डिजिटल इनिशिएटिव्स में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। वह जानी-मानी मैन्युफैक्चरिंग, रिटेल और सर्विस इंडस्ट्रीज जैसे-डाबर, Pernod Ricard और PwC के साथ काम कर चुके हैं।

वित्तीय प्रक्रियाओं और सिस्टम को आगे ले जाने, व्यावसायिक कार्यों में प्रौद्योगिकी और स्वचालन के उपयोग का लाभ उठाने के लिए अग्रवाल को जाना जाता है और इसको लेकर हमेशा उनकी सराहना की जाती रही है। व्यावसायिक प्रक्रियाओं को अधिक मजबूत और ग्राहक-केंद्रित बनाने के लिए आंतरिक नियंत्रण प्रणालियों को डिजाइन व कार्यान्वित करने में उनका एक अच्छा ट्रैक रिकॉर्ड है।

मजबूत वाणिज्यिक कौशल

ई4म की टीम ने जब उनके बारे में इंडस्ट्री के उनके सहयोगियों से बात की, तो उनके व्यवसायिक कौशल के बारे में पता चला। उनके एक पूर्व सहयोगी ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि वे VUCA की दुनिया से अज्ञात नहीं है और यह वास्तविकता है। वे वैल्यू क्रिएशन, अनलॉकिंग ब्लॉक्ड कैपिटल, कंप्लायंस एंड कंट्रोल्स और ऑटोमेशन एंड रोबोटिक्स (VUCA) के चुनौतीपूर्ण माहौल में मौके तलाशते हैं। 

अग्रवाल आज जिन ऊंचाइयों पर हैं, उसके पीछे उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि का बड़ा योगदान है। दरअसल वह सीए और सीएस दोनों हैं। उन्हें एक उद्यमी लीडर के रूप में जाना जाता है।

प्रभावशाली नेतृत्व के लिए अग्रवाल को जीएसटी रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के द्वारा Exemplary Industry Representation के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें टेक्नोलॉजी के बेहतरीन उपयोग के लिए The India CFO Award 2018 से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा उन्हें सिंगापुर स्थित SSON द्वारा Excellence in Transformation के लिए गोल्ड अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।


टैग्स जी मीडिया बिबेक अग्रवाल
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

15 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

7 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago