होम / टीवी / अमिश देवगन से बोलीं यामी गौतम, विश्वास था कि फिल्म 'आर्टिकल 370' अच्छा करेगी

अमिश देवगन से बोलीं यामी गौतम, विश्वास था कि फिल्म 'आर्टिकल 370' अच्छा करेगी

यामी गौतम ने कहा कि जाहिर सी बात है कि यह मुद्दा हमारे लिए बेहद संवेदनशील था। कश्मीर से हम सबकी भावना जुड़ी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'आर्टिकल 370' जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने पर बेस्ड कहानी है। फिल्म में यामी गौतम ख़ुफ़िया अधिकारी की भूमिका में दिखाई दी हैं और उनके अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए एक सप्ताह हो गया है और फिल्म ने काफी अच्छी कमाई भी की है।

इसी मुद्दे पर वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अमिश देवगन ने अभिनेत्री यामी गौतम से बात की है। उन्होंने जब ये पूछा कि यह फिल्म भले ही छोटी है लेकिन इसका असर व्यापक रूप से दिखाई दे रहा है तो यामी गौतम ने कहा कि जाहिर सी बात है कि यह मुद्दा हमारे लिए बेहद संवेदनशील था। कश्मीर से हम सबकी भावना जुड़ी है। जब कश्मीर में उतरते ही सबसे पहले अपने देश का तिरंगा झंडा देखा तो बहुत अच्छा लगा।

अमिश देवगन ने यामी गौतम से यह भी पूछा कि एक राजनीतिक फिल्म बनाते हुए क्या आपको इस बात का अहसास था कि इस फिल्म पर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आएगी? इस सवाल के जवाब में यामी गौतम ने कहा, 'मुझे पता था की ये पॉलिटिकल थ्रिलर है इसमें सब कुछ होगा लेकिन एक बात का विश्वास था जो भी होगा इसका सार अच्छा ही आएगा।'

आपको बता दें कि 'आर्टिकल 370' कश्‍मीर के उन हालात पर बुनी गई फिल्म है, जिसमें मजबूरन वहां इस अनुच्छेद को लगाया गया था और साल 2019 में मोदी सरकार ने इसे हटा दिया। ये काम कितना मुश्किल था, फिल्म की कहानी इसी मुद्दे पर बुनी गई है। फिल्म ने अभी तक 40 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है और फिल्म हिट हो चुकी है।

 


टैग्स अमिश देवगन न्यूज यामी गौतम
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

12 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

3 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago