होम / टीवी / ‘डीडी फ्रीडिश’ पर भी देख सकेंगे Viacom18 का ये स्पोर्ट्स चैनल

‘डीडी फ्रीडिश’ पर भी देख सकेंगे Viacom18 का ये स्पोर्ट्स चैनल

'स्पोर्ट्स18 खेल' दर्शकों को अपने पसंदीदा खेलों से जुड़े कार्यक्रमों को देखने की आजादी देगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एंटरटेनमेंट क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनी वायकॉम18 (Viacom18) ने घोषणा की है कि उसका फ्री-टू-एयर (एफटीए) हिंदी चैनल ‘स्पोर्ट्स18 खेल’ (Sports18 Khel) 25 अप्रैल से प्रसार भारती की डीटीएच सेवा ‘डीडी फ्रीडिश’ (DD FreeDish) पर उपलब्ध हो गया है। वायकॉम18 ने कुछ दिन पहले ही अपने पे-टीवी चैनल ‘स्पोर्ट्स18’ (Sports18)  के लॉन्च की घोषणा की थी।

स्पोर्ट्स18 खेल दर्शकों को अपने पसंदीदा खेलों से जुड़े कार्यक्रमों को देखने की आजादी देगा। साथ ही इसके माध्यम से खेल प्रेमी 2021-22 एनबीए सीजन, अबू धाबी टी10 लीग, रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज, संतोष ट्रॉफी के अलावा कई अन्य खेल कार्यक्रमों के हाईलाइट्स का भी लुत्फ ले सकेंगे।    

वायकॉम18 स्पोर्ट्स के प्रवक्ता का कहना है कि वायकॉम18 ने डीडी फ्रीडिश पर एक स्लॉट हासिल किया है ताकि खेल सामग्री को आसानी से व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। स्पोर्ट्स18 खेल एफटीए ग्राहकों के लिए हिंदी में विभिन्न प्रकार के खेलों की प्रासंगिक सामग्री को प्रसारित करेगा।

‘स्पोर्ट्स18 खेल’ डीडी फ्रीडिश पर चैनल नंबर #25 पर उपलब्ध होगा। इस बीच, ‘स्पोर्ट्स18 एसडी’ टाटा प्ले पर चैनल नंबर #488, एयरटेल डिजिटल टीवी पर चैनल नंबर #293, JioTV + पर चैनल नंबर #262 और JioTV + के चैनल नंबर #261 पर ‘स्पोर्ट्स18 एचडी’ उपलब्ध है। दर्शक वायकॉम18 के प्रीमियम वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म ‘वूट’ (आईओएस और एंड्रॉइड) और जियो टीवी (आईओएस और एंड्रॉइड) को डाउनलोड करके अपने पसंदीदा खेल देख सकते हैं।


टैग्स वॉयकॉम18 डीडी फ्री डिश स्पोर्ट्स18 खेल
सम्बंधित खबरें

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

6 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

6 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

1 week ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago


बड़ी खबरें

'डीडी न्यूज' में नौकरी का मौका, सीनियर कॉरेस्पोंडेंट के लिए मोटी सैलरी ऑफर

भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती ने 'डीडी न्यूज' के लिए बड़ी भर्ती का ऐलान किया है।

13 hours ago

फिल्म सर्टिफिकेशन की ‘प्रायोरिटी स्कीम’ बंद करने की तैयारी, सरकार ने मांगे सुझाव

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फिल्म सर्टिफिकेशन से जुड़ी ‘प्रायोरिटी स्कीम’ को खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

14 hours ago

ESOP के जरिए एम्प्लॉयीज को मिला फायदा, बालाजी टेलीफिल्म्स ने बढ़ाई पेड-अप कैपिटल

टीवी और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की जानी-मानी कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP योजना के तहत 25,000 इक्विटी शेयर जारी किए हैं।

14 hours ago

SAIL बनी DD न्यूज के ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी

देश की बड़ी सरकारी स्टील कंपनी Steel Authority of India Limited (SAIL) अब डीडी न्यूज के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘डिकोड विद सुधीर चौधरी’ की स्पॉन्सर कंपनी बन गई है

14 hours ago

निकुंज डालमिया ने लॉन्च किया नया बिजनेस प्लेटफॉर्म ‘The Broadview’

ET Now और ET Now Swadesh के एडिटर-इन-चीफ रह चुके निकुंज डालमिया अब अपना नया वेंचर ‘The Broadview’ लेकर आए हैं।

1 day ago