होम / टीवी / 14 साल बाद दूरदर्शन के दो रिटायर वरिष्ठ कर्मचारियों को मिली राहत, जानिए पूरा मामला

14 साल बाद दूरदर्शन के दो रिटायर वरिष्ठ कर्मचारियों को मिली राहत, जानिए पूरा मामला

बेंगलुरु की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 2008 में दर्ज एक आपराधिक मामले में दूरदर्शन के बेंगलुरु केंद्र के दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारियों को14 सभी आरोपों से बरी कर दिया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

बेंगलुरु की मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 2008 में दर्ज एक आपराधिक मामले में दूरदर्शन के बेंगलुरु केंद्र के दो सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारियों को14 सभी आरोपों से बरी कर दिया।

'टाइम्स ऑफ इंडिया' की एक खबर के मुताबिक, दूरदर्शन केंद्र के तत्कालीन सीनियर डायरेक्टर महेश जोशी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में प्रोग्राम के तत्कालीन डिप्टी डायरेक्टर एनके मोहन राम, मार्केटिंग डिपार्टमेंट में प्रॉडक्शन असिसटेंट एसबी बजंत्री और एक अन्य अधिकारी एम बालू को आरोपी बनाया था। सुनवाई के दौरान बालू की मौत हो गई।

दरअसल, इन पर आरोप था कि 15 अगस्त 2008 को तीनों आरोपियों ने महेश जोशी को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से रोकने को लेकर गाली दी थी। इन तीनों पर आईपीसी की धारा 186, 504,120बी और राष्ट्रीय ध्वज अपमान निवारण अधिनियम, 1971 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, अभियुक्त ने आरोपों से इनकार किया और तर्क दिया कि शिकायत एक व्यक्तिगत प्रतिशोध से दर्ज की गई थी।

बेंगलुरु के 8वें एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट केएस शिवकुमार ने कहा कि शिकायतकर्ता ने किसी भी कर्मचारी को गवाह के तौर पेश नही किया है पर नहीं किया जो घटना के समय मौजूद थे और इसका कोई वजह भी नहीं बतायी।

कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि उसका भाषण रिकॉर्ड किया गया था और इसका एडिट वर्जन को 15 अगस्त के मौके  पर बजाया गया था, फिर भी आरोपी द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली अपमानजनक भाषा की कोई रिकॉर्डिंग प्रस्तुत नहीं की गई।

हालांकि कोर्ट ने कहा कि आईपीसी की धारा 186 के तहत यह साबित करना होगा कि आरोपी ने स्वेच्छा से एक सरकारी कर्मचारी को अपना काम करने से रोका। लेकिन अब शिकायतकर्ता ने झंडा भी फहराया और स्वतंत्रता दिवस का भी संदेश दिया। इसलिए, आरोप साबित नहीं होते हैं। कोर्ट ने यह भी कहा कि शिकायत शिकायतकर्ता और अभियुक्त के बीच पेशेवर ईर्ष्या के अस्तित्व को दर्शाती है और इस संदेह को जन्म देती है कि शिकायत दर्ज करने का यही कारण हो सकता है।

 


टैग्स दूरदर्शन कर्मचारी डीडी
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

14 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago