होम / टीवी / TV9: हेमंत शर्मा ने किया ‘&5’ के नए सीजन का ऐलान, बोले– अब शो होगा और भी दमदार
TV9: हेमंत शर्मा ने किया ‘&5’ के नए सीजन का ऐलान, बोले– अब शो होगा और भी दमदार
TV9 न्यूज नेटवर्क में न्यूज डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने अपने चर्चित शो ‘&5’ के नए सीजन की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट के जरिए इस सुपरहिट शो की अगली पारी का संकेत दिया
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 6 months ago
TV9 न्यूज नेटवर्क में न्यूज डायरेक्टर हेमंत शर्मा ने अपने चर्चित शो ‘&5’ के नए सीजन की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट के जरिए इस सुपरहिट शो की अगली पारी का संकेत दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि नया सीजन “नई कसावट, सजावट और तरावट” के साथ लौटने वाला है।
हेमंत शर्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘&5’ की कामयाबी उसके “पंचतत्व” में छिपी है- सत्य, साहस, सहजता, सार्थकता और सरोकार। यही पांच तत्व इस शो की आत्मा हैं, जो न सिर्फ इसे अलग पहचान देते हैं बल्कि दर्शकों के दिलों में इसकी जगह भी बनाते हैं।
उन्होंने गर्व के साथ इस बात का भी जिक्र किया कि भारत के प्रधानमंत्री तक इस शो में मेहमान बन चुके हैं, जो इसकी साख और विश्वसनीयता का प्रमाण है। राजनीति से लेकर साहित्य, संगीत, कला, खेल, रक्षा, समाज, सत्ता, विचार, अध्यात्म और अनुसंधान तक – हर क्षेत्र की प्रमुख हस्तियों ने इस मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
हेमंत शर्मा ने साफ किया कि शो बनाने का उद्देश्य किसी से मुकाबला करना नहीं, बल्कि दर्शकों का भरोसा जीतना है। उनका कहना है कि यही भरोसा अब और बड़ा होने जा रहा है और TV9 भारतवर्ष तथा ‘&5’ मिलकर इसे एक नई ऊंचाई देने जा रहे हैं।
पोस्ट के अंत में उन्होंने लिखा- “इंतजार अब खत्म ही है…”, जिससे संकेत मिलता है कि ‘&5’ का नया सीजन जल्द ही ऑन-एयर होने वाला है।
दर्शकों को अब एक बार फिर उस मंच का इंतजार है, जिसने संवाद की गरिमा और गहराई दोनों को एक साथ मंच पर लाकर रखा।
टैग्स