होम / टीवी / Zee Media से अलग हुए युवा पत्रकार वैभव मिश्रा
Zee Media से अलग हुए युवा पत्रकार वैभव मिश्रा
वह करीब पांच साल से इस संस्थान में कार्यरत थे। वैभव मिश्रा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 13 साल का अनुभव है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
युवा पत्रकार वैभव मिश्रा ने ‘जी मीडिया’ (Zee Media) को अलविदा कह दिया है। वह करीब पांच साल से इस संस्थान में कार्यरत थे। इन दिनों वह सीनियर प्रड्यूसर के तौर पर ‘जी-मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़’ (Zee MP/CG) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभा रहे थे। समाचार4मीडिया से बातचीत में वैभव मिश्रा ने बताया कि वह जल्द ही एक न्यूज चैनल से अपनी नई पारी शुरू करेंगे और वहां जॉइन करने के बाद इसके नाम का खुलासा करेंगे।
वैभव मिश्रा को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का करीब 13 साल का अनुभव है। पूर्व में वह ‘आईबीसी24’ (IBC24), ‘न्यूज एक्सप्रेस‘,‘स्वराज एक्सप्रेस‘ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
मूल रूप से इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के रहने वाले वैभव मिश्रा के पिता मध्य प्रदेश में पदस्थ हैं। इस वजह से वैभव की पढ़ाई-लिखाई मध्य प्रदेश से ही हुई है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में बीएससी की है। इसके अलावा उन्होंने यहीं से मास्टर ऑफ आर्ट्स एंड ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म (MABJ) की डिग्री ली है।
समाचार4मीडिया की ओर से वैभव मिश्रा को उनके नए सफर के लिए अग्रिम शुभकामनाएं।
टैग्स जी मीडिया इस्तीफा रिजाइन वैभव मिश्रा शिफ्ट इंचार्ज