होम / टीवी / Republic में अपनी पारी को विराम देकर नए सफर पर निकले टीवी पत्रकार रवि मिश्रा

Republic में अपनी पारी को विराम देकर नए सफर पर निकले टीवी पत्रकार रवि मिश्रा

टीवी पत्रकार रवि मिश्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब ढाई साल से अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

टीवी पत्रकार रवि मिश्रा ने हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह यहां करीब ढाई साल से बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर/सीनियर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

रवि मिश्रा ने अब अपने नए सफर की शुरुआत ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) के साथ की है। उन्होंने यहां पर बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर/सीनियर एंकर जॉइन किया है।

मूल रूप से छपरा (बिहार) के रहने वाले रवि मिश्रा को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 14 साल का अनुभव है। जेपी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई पूरी करने के बाद रवि ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘ईटीवी’ हैदराबाद से की थी।

बाद में यहां से बाय बोलकर वह ‘जी न्यूज‘ के साथ जुड़ गए और वर्ष 2009 से 2012 तक यहां अपनी जिम्मेदारी निभाई। 2012 में उन्होंने ‘आजतक‘ के साथ अपनी नई पारी शुरू की और करीब एक साल बाद ‘दैनिक भास्कर‘ समूह से जुड़ गए। इसके बाद रवि मिश्रा वर्ष 2015 से 2019 तक ‘नेटवर्क18‘ की टीम का हिस्सा रहे और फिर 2019 में यहां से बाय बोलकर ‘रिपब्लिक भारत‘ के साथ जुड़ गए।

करीब ढाई साल तक ‘रिपब्लिक भारत‘ में अपनी पारी खेलने के बाद उन्होंने अब ‘टीवी9 भारतवर्ष‘ के साथ नए सफर का आगाज किया है। समाचार4मीडिया की ओर से रवि मिश्रा को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स रिपब्लिक भारत टीवी9 भारतवर्ष न्यूज एंकर रवि मिश्रा
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

10 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

1 hour ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago