होम / टीवी / पत्रकार प्रत्यूष खरे ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज
पत्रकार प्रत्यूष खरे ने अब इस न्यूज चैनल से किया नई पारी का आगाज
इससे पहले प्रत्यूष खरे करीब दो साल से ‘जी समूह’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में बतौर एंकर कम एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर अपने जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago
जाने-माने पत्रकार और न्यूज एंकर प्रत्यूष खरे ने ‘टीवी9’ (TV9) समूह के साथ मीडिया में अपना नया सफर शुरू किया है। समाचार4मीडिया के साथ बातचीत में प्रत्यूष खरे ने बताया कि उन्होंने इस समूह के हिंदी न्यूज चैनल ‘टीवी9 भारतवर्ष’ (TV9 Bharatvarsh) में बतौर एसोसिएट एडिटर जॉइन किया है।
इससे पहले प्रत्यूष खरे करीब दो साल से ‘जी समूह’ के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में बतौर एंकर कम एग्जिक्यूटिव प्रड्यूसर अपने जिम्मेदारी संभाल रहे थे। यहां पर वह शाम छह बजे प्राइम टाइम डिबेट शो ‘देश को जवाब दो’ लेकर आते थे। ‘जी’ समूह के साथ उनकी यह दूसरी पारी थी।
मूल रूप से जमशेदपुर के रहने वाले प्रत्यूष खरे को मीडिया के क्षेत्र में काम करने का डेढ़ दशक से ज्यादा का अनुभव है। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले वह हिंदी न्यूज चैनल ‘न्यूज24’ (News24) में करीब सात साल तक अपनी भूमिका निभा चुके हैं।
प्रत्यूष खरे ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत ‘ईटीवी’ से की थी। इसके बाद वह यहां से अलविदा कहकर ‘जी न्यूज’ के साथ जुड़ गए और करीब तीन साल तक अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।
इसके बाद प्रत्यूष खरे ने यहां से बाय बोलकर ‘महुआ’ चैनल में नई शुरुआत की। हालांकि, इस चैनल के साथ उनका सफर महज कुछ महीने ही रहा और इसके बाद वह ‘न्यूज24’ से जुड़े गए। ‘न्यूज24’ में अपनी पारी के दौरान प्रत्यूष खरे ने ‘5 की पंचायत’ जैसा दमदार डिबेट शो किया। इसके अलावा उन्होंने ‘सवाल वोट का’ और ‘देश की आवाज’ जैसे लोकप्रिय शोज किए। वहीं, पटना में आई बाढ़ पर उन्होंने दमदार रिपोर्टिंग भी की।
चुनावी कवरेज में ग्राउंड रिपोर्टिंग हो या आउटडोर डिबेट शो, प्रत्यूष खरे धारदार सवाल और देसी अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यही वजह है कि बंगाल चुनाव में उनकी ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट रिपोर्टर और एंकर के लिए प्रतिष्ठित ‘एक्सचेंज4मीडिया न्यूज ब्रॉडकास्टिंग अवॉर्ड’ (enba) अवार्ड 2021 मिला। इसके अलावा यूपी चुनाव में लगातार तीन महीने नॉन स्टॉप चुनावी कवरेज और डिबेट शो के लिए उन्हें मेल कैटेगरी में बेस्ट प्राइम टाइम एंकर हिंदी का प्रतिष्ठित NT अवार्ड 2022 मिल चुका है।
समाचार4मीडिया की ओर से प्रत्यूष खरे को नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।
टैग्स जी हिन्दुस्तान न्यूज24 टीवी9 भारतवर्ष नई पारी नियुक्ति प्रत्यूष खरे अप्वॉइंटमेंट