होम / टीवी / इष्टकाम पांडेय ने तलाशी नई मंजिल, इस चैनल में सीनियर एडिटर की निभाएंगे जिम्मेदारी

इष्टकाम पांडेय ने तलाशी नई मंजिल, इस चैनल में सीनियर एडिटर की निभाएंगे जिम्मेदारी

एबीपी न्यूज चैनल से हाल ही में विदाई ले चुके पत्रकार इष्टकाम पांडेय (Ishtkam Pandey) ने अब अपनी नई मंजिल तलाश ली है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एबीपी न्यूज चैनल से हाल ही में विदाई ले चुके पत्रकार इष्टकाम पांडेय (Ishtkam Pandey) ने अब अपनी नई मंजिल तलाश ली है। वह अब हिंदी न्यूज चैनल 'एनडीटीवी इंडिया' से जुड़ गए हैं, जहां वह सीनियर एडिटर के तौर पर अपनी पारी को आगे बढ़ाएंगे और इनपुट डेस्क पर एसाइनमेंट के लिए अपना योगदान देंगे।

इष्टकाम ने हाल ही में 'एबीपी न्यूज' से विदाई ली थी, जहां वह एसोसिएट सीनियर प्रड्यूसर के पद पर कार्यरत थे और इनपुट डेस्क पर एसाइमेंट से जुड़े थे। वह यहां करीब दस महीने तक रहे। इसके पहले वह ‘न्यूज18 इंडिया’ (News18 India) में थे। वह इस चैनल के साथ करीब साढ़े नौ साल से जुड़े हुए थे और एसाइनमेंट का काम देखते थे। एसाइनमेंट पर आने से पहले इष्टकाम ‘न्यूज18 इंडिया‘ में ही रिसर्च का काम संभालते रहे थे।  

मूल रूप से लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले इष्टकाम पांडेय ने 12वीं की पढ़ाई वहां से करने के बाद गाजियाबाद के IMR कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में ग्रेजुएशन (BBA) किया है। इसके अलावा उन्होंने नोएडा स्थित ‘जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन‘ (JIMMC) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है।

इष्टकाम पांडेय मीडिया के क्षेत्र में वर्ष 2007 से जुड़े हैं और 15 साल का अनुभव है। ‘न्यूज18‘ से पहले में वह ‘जी न्यूज‘, ‘आजाद न्यूज‘ और ‘S1‘ चैनल में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इष्टकाम ने अपने करियर की शुरुआत लखनऊ की एक न्यूज एजेंसी ‘एनएनआई‘ के साथ की थी। समाचार4मीडिया की ओर से इष्टकाम पांडेय को उनके आगामी सफर के लिए शुभकामनाएं।


टैग्स एबीपी न्यूज एनडीटीवी न्यूज18 इंडिया असाइनमेंट इष्टकाम पांडेय
सम्बंधित खबरें

Zee ने बढ़ाया कंटेंट नेटवर्क, 350+ चैनल और वर्टिकल-ऑडियो फॉर्मेट पर जोर

देश की बड़ी मीडिया कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Z) ने अपने सिंडिकेशन बिजनेस को और मजबूत कर लिया है।

4 days ago

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में AI एंकर Sutra की एंट्री, इंडिया टुडे ग्रुप की नई पहल

इंडिया टुडे ग्रुप ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान अपना नया AI आधारित न्यूज एंकर Sutra पेश किया।

4 days ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क: पुनर्गठन के तहत 100 से ज्यादा एंप्लॉयीज की छंटनी

सूत्रों का कहना है कि छंटनी लगभग सभी विभागों में हुई है, लेकिन नेटवर्क के डिजिटल प्लेटफॉर्म SonyLIV को इससे बाहर रखा गया है।

6 days ago

Zee Media के खिलाफ सिंगापुर में आर्बिट्रेशन कार्यवाही शुरू

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ एक कानूनी मामला सिंगापुर में शुरू हुआ है।

1 week ago

कंटेंट नियम तोड़ने पर MIB सख्त, टीवी चैनलों पर 5 साल में 144 बार की गई कार्रवाई

यह कार्रवाई प्रोग्राम और विज्ञापन कोड के उल्लंघन के मामलों में की गई, जो केबल टेलीविजन नेटवर्क्स (रेगुलेशन) एक्ट, 1995 के तहत बनाए गए हैं।

1 week ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

9 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago